गौतम बुद्ध नगर के बादलपुर थाने में बच्चियों ने पुलिसकर्मियों को बांधी राखी (फोटो-Bharat Express)
Raksha Bandhan In Badalpur Thana: भाई-बहन के प्यार और सुरक्षा का प्रतीक माना जाने वाला रक्षाबंधन का त्योहार इस बार उन पुलिसकर्मियों के लिए बहुत खास रहा, जो ड्यूटी के चलते अपने परिवार और बहनों से दूर रहते हैं. आम लोगों की सुरक्षा में दिन-रात तैनात पुलिसकर्मियों के साथ यह पर्व मनाने के लिए कमिश्नरेट गौतम बुद्ध नगर पुलिस ने थाना बादलपुर में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया.
कार्यक्रम में स्कूली बच्चियों और थाने में तैनात महिला पुलिसकर्मियों ने पुलिसकर्मियों की कलाई पर राखी बांधी. बच्चियों ने पूरे पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ पुलिसकर्मियों का तिलक किया और उन्हें राखी बांधकर भाई-बहन के अटूट रिश्ते का संदेश दिया. इस दौरान माहौल भावुक और उत्साह से भरा हुआ रहा.
राखी बंधवाने के बाद पुलिसकर्मियों ने बच्चियों को स्नेह और आशीर्वाद दिया. उन्होंने बच्चियों की सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए उन्हें उपहार भी भेंट किए. उपहार पाकर नन्हीं बच्चियों के चेहरे खुशी से खिल उठे.
कार्यक्रम में मौजूद शिक्षिकाओं ने कहा कि पुलिसकर्मी समाज की सुरक्षा के लिए हर समय ड्यूटी पर तैनात रहते हैं. ऐसे में उनके साथ रक्षाबंधन मनाना सम्मान और अपनत्व का प्रतीक है.
वहीं, ड्यूटी की वजह से अपने घर जाकर भाइयों को राखी नहीं बांध पाने वाली महिला पुलिसकर्मियों के लिए भी यह आयोजन यादगार बन गया. महिला पुलिसकर्मियों ने भी बच्चों के साथ रक्षाबंधन का पर्व मनाया और त्योहार की खुशियां साझा कीं.
कार्यक्रम के दौरान महिला पुलिसकर्मियों ने स्कूली बच्चियों को थाने का भ्रमण भी कराया. बच्चियों को पुलिस कैसे काम करती है, क्या जिम्मेदारियां होती हैं और जनता की सुरक्षा में पुलिस की क्या भूमिका होती है, इन सबके बारे में विस्तार से जानकारी दी गई. बच्चियों ने न केवल पुलिसकर्मियों को राखी बांधी, बल्कि उनके कामकाज को करीब से समझने का भी अवसर प्राप्त किया.
ये भी पढ़ें- जब आसमान में गूंजा पहली बार जेट इंजन का शोर, जानिए दुनिया के पहले जेट विमान की रोमांचक कहानी
नन्हीं बच्चियों ने कहा कि उन्हें बेहद खुशी है कि उन्होंने उन पुलिसकर्मियों को राखी बांधी, जो अपने परिवार से दूर रहकर लोगों की सुरक्षा में जुटे रहते हैं. बच्चियों का कहना था कि वे चाहती हैं कि पुलिसकर्मियों को बहन की कमी महसूस न हो और इसी भावना के साथ उन्होंने उनके साथ रक्षाबंधन का त्योहार मनाया.
-भारत एक्सप्रेस
एशियन गेम्स फाइनल में भारत से मिली 19 रनों की हार पर पाकिस्तानी बल्लेबाज हसन…
दिवाली से पहले भारतीय कार बाजार में हुंडई Bayon और रेनॉ Duster Hybrid की एंट्री…
Hemant Soren Mother Death: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का 78…
UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने अपनी…
MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में दो…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन में सरकार के प्रमुख के रूप में लगातार…