उत्तर प्रदेश

Uttar Pradesh: बदायूं की मेंथा फैक्ट्री में 3 गार्डों की मौत, दम घुटने की आशंका, जांच में जुटी पुलिस और फोरेंसिक टीम

रिपोर्ट- शुवनेश


UP News: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के उझानी थाना क्षेत्र में स्थित एक मेंथा फैक्ट्री में सोमवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब फैक्ट्री में तैनात तीन सुरक्षा गार्डों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. तीनों के शव एक बंद कमरे से बरामद किए गए, जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई.

कैसे हुई मौत?

घटना की जानकारी मिलते ही मेंथा फैक्ट्री के बाहर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई. सूचना पर उझानी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर तीनों शवों को बाहर निकाला. प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि तीनों सुरक्षा गार्ड रात में बंद कमरे के अंदर अंगीठी जलाकर सो रहे थे, जिससे दम घुटने की आशंका जताई जा रही है.

पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं मौत के स्पष्ट कारणों का पता लगाने के लिए फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जिसने कमरे और आसपास के साक्ष्य एकत्र किए हैं. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के बाद ही मौत के सही कारणों की पुष्टि हो सकेगी.

पुलिस कर रही है जांच

गौरतलब है कि करीब आठ महीने पहले इसी मेंथा फैक्ट्री में आग लगने की एक बड़ी घटना सामने आई थी, जिसमें एक मजदूर की मौत हो गई थी. उस समय मजदूर कई दिनों तक लापता रहा था, बाद में फैक्ट्री परिसर से उसका कंकाल बरामद हुआ था. आग की उस घटना में फैक्ट्री को भारी नुकसान भी हुआ था.


ये भी पढ़ें: राज ठाकरे की धमकी पर क्यों याद आए बाहुबली बृजभूषण सिंह? सोशल मीडिया पर ‘दबदबा’ वाला वीडियो वायरल


ताजा घटना के बाद एक बार फिर मेंथा फैक्ट्री की सुरक्षा व्यवस्था और प्रबंधन पर सवाल उठने लगे हैं. पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच कर रहे हैं. फिलहाल उझानी थाना क्षेत्र की इस मेंथा फैक्ट्री में हुई तीन मौतों को लेकर पुलिस हर पहलू से जांच में जुटी हुई है.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

फिल्म ‘काला हिरण’ से जुड़े विवाद मामले में दिल्ली हाई कोर्ट ने सलमान खान को भेजा नोटिस

फिल्म 'काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी' विवाद में दिल्ली हाई कोर्ट ने सलमान खान…

6 minutes ago

अडाणी ग्रुप ने नवी मुंबई एयरपोर्ट पर लॉन्च किया Swirl ट्रांजिट होटल, अब एयरपोर्ट के अंदर ही आराम और काम की सुविधा

देश की सबसे बड़ी प्राइवेट एयरपोर्ट ऑपरेटर कंपनी अडाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड ने नवी मुंबई…

9 minutes ago

ज्ञानेश कुमार के लिए गले की फांस बना फॉर्म-6, जानें क्या हैं वो 3 बदलाव जिन पर मचा है बवाल?

फॉर्म-6 में बदलाव पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद CEC ज्ञानेश कुमार घिर गए…

1 hour ago

‘राहुल गांधी को बनाएंगे PM’… JDU नेता अनंत सिंह का बयान हुआ वायरल, जानिए क्या है सच

मोकामा विधायक पर अनंत सिंह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, इससे…

2 hours ago

क्या आपके बाल भी हो जाते हैं चिपचिपे? कंडीशनर लगाते वक्त भूलकर भी न करें ये मिस्टेक

Hair Conditioner Mistakes: काले और घने बालों के लिए सिर्फ शैंपू ही नहीं, कंडीशनर लगाने…

2 hours ago