उत्तर प्रदेश

पर्ची खोली तो मुझे निपटा देंगे…, राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर बाबा बागेश्वर का बड़ा दावा

Baba Bageshwar On Ram Mandir Scam: राम मंदिर में चढ़ावा चोरी मामले को लेकर बाबा बागेश्वर ने बड़ा दावा किया है. उन्होंने इस मामले में सिर्फ छोटे लोगों को गिरफ्तार करने की बात कही है. बाबा बागेश्वर के मुताबिक इस केस के मुख्य गुनहगारों पर अभी भी कोई कार्रवाई नहीं की गई है.

बाबा बागेश्वर धाम के महंत पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने दावा करते हुए कहा कि राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सिर्फ छोटी मछलियां गिरफ्तार हुई हैं. बड़े मगरमच्छों को पकड़ा जाना बाकी है.

दरअसल धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री इस समय इंडोनेशिया में कथा कर रहे हैं. वहां कथा करते समय भारत की कानून व्यवस्था पर जमकर तंज कसा. उन्होंने कहा कि यहां का कानून मकड़ी के जाल की तरह है. जिसमें सिर्फ छोटी मछलियां फंसती हैं. बड़े मगरमच्छ तो साफ-सुथरे तरीके से निकल जाते हैं.

हो सकता है जान का खतरा

बाबा बागेश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने इस दौरान बड़ा दावा किया. उन्होंने कहा कि अगर वो अपनी पर्ची खोलकर उन बड़े मगरमच्छों के नामों का खुलासा कर देंगे तो फिर उन्हें ही निपटा दिया जाएगा.

इस दौरान बाबा बागेश्वर ने खुद को बड़े धर्मसंकट में फंसा बताया. उन्होंने कहा कि राम मंदिर चढ़ावा घोटाला मामले में सच बोलने पर जान का खतरा हो सकता है. वहीं अगर चुप रहेंगे तो लोग उनकी शक्तियों पर सवाल उठायेंगे.

जाकर्ता में भक्तों के सामने हुए भावुक

बता दें कि, अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में एसआईटी की जांच के बाद FIR दर्ज कर ली गई है. जिसमें कुल 8 लोगों को हिरासत में लिया गया है. पुलिस और एसआईटी की इस जांच से अयोध्या के कई बड़े संत और महंत खुश नहीं हैं. उनका कहना है कि इस मामले में चंपत राय, अनिल मिश्रा सहित अन्य बड़े नामों को पाक साफ बचा लिया गया है. जबकि असली गुनहगार वहीं लोग हैं.

ये भी पढ़ें- ‘ठीकरा कर्मचारी पर क्यों, आप क्या कर रहे थे?’ राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर हरिद्वार के संतों ने चंपत राय को घेरा

पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जाकार्ता में उमड़े भक्तों के सैलाब को कथा सुना रहे थे. इस दौरान वो राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर बेहद भावुक और गुस्से में नजर आए. उन्होंने इस मामले में हुई कार्रवाई पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि अभी सिर्फ छोटी मछलियां पकड़ी गई हैं, बड़े मगरमच्छों का पकड़ा जाना बाकी है.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

AIIA ने दो अहम MoUs, डिजिटल पहलों और 15 अकादमिक प्रकाशनों के साथ मनाया 10वां स्थापना दिवस

AIIA 10th foundation day Kaumaracon 2026: AIIA नई दिल्ली का 10वां स्थापना दिवस. राष्ट्रीय आयुर्वेद…

7 hours ago

मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम नरेंद्र मोदी ने जताया शोक, दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम मोदी ने गहरा दुख जताया. कहा- उनका…

7 hours ago

ग्रेटर नोएडा में पकड़ी गई गुप्त लैब, अमित शाह बोले- 2029 तक खत्म होगा सिंडिकेट

ग्रेटर नोएडा में एनसीबी ने दो गुप्त ड्रग लैब का भंडाफोड़ कर 45 करोड़ की…

7 hours ago

Kolkata Stampede: कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल ढहने से मची भगदड़: 17 की मौत, दर्जनों घायल; CM ने किया मौका मुआयना

Kolkata Durga Puja pandal stampede Chorbagan: कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल का हिस्सा ढहने…

7 hours ago