उत्तर प्रदेश

Allahabad High Court: ‘ये राष्ट्र-विरोधी विचारधारा,’ पीएम मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट के आरोपी को जमानत देने से इनकार

Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सोशल मीडिया में प्रधानमंत्री  मोदी का मजाक उड़ाने व पाकिस्तान का महिमा मंडन करने के आरोपी बुलंदशहर के ताहिर मेवाती  को जमानत देने से इन्कार कर दिया है.

न्यायमूर्ति संजय कुमार सिंह ने यह आदेश दिया है. आरोपी के खिलाफ बुलंदशहर के सलेमपुर थाने में  एफआईआर  दर्ज है. सोशल मीडिया की पोस्ट में  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इमरान खान का पैर छूते, इमरान खान द्वारा रस्सी से बांधकर घसीटे जाते दिखाया गया है और ‘मोदी माफ़ी मांगता है’  जैसे कैप्शन के साथ-साथ कथित तौर पर पाकिस्तान का महिमा मंडन करने वाले उर्दू पाठ हैं.

कोर्ट ने कहा, यह पोस्ट भड़काऊ आपत्तिजनक और सांप्रदायिक विद्वेष फैलाने के साथ ही लोक शांति एवं व्यवस्था भंग करने में सक्षम है. कोर्ट ने कहा, “पोस्ट राष्ट्र-विरोधी विचारधारा का महिमा मंडन है, इसे नज़र अंदाज़ नहीं किया जा सकता.

याची  का कहना था कि अज्ञात व्यक्ति छवि खराब करने के इरादे से उसके नाम से फ़र्ज़ी फेसबुक आईडी चला रहा है. याची ने सोशल मीडिया पर ऐसी कोई पोस्ट नहीं किया है और न ही प्रधानमंत्री के खिलाफ कोई वीडियो वायरल किया है और उसका कोई आपराधिक इतिहास भी नहीं है.

सरकारी वकील ने कहा सत्र न्यायालय के समक्ष आरोपित ने कहा था कि उसने केवल कुछ ‘मीम्स’ अपलोड किए थे. हाई कोर्ट में उसने किसी भी सामग्री को पोस्ट करने से पूरी तरह इन्कार कर दिया है.कोर्ट ने पोस्ट को गंभीरता से लिया और जमानत अर्जी खारिज कर दी.


ये भी पढ़ें: सेनाओं के लिए 67,000 करोड़ रुपए के प्रस्ताव मंजूर, S-400 के रखरखाव को भी स्वीकृति


-भारत एक्सप्रेस

विशाल तलवार

Recent Posts

स्वतंत्र भारद्वाज को पटियाला हाउस कोर्ट से नियमित जमानत, जानें अदालत ने लगाईं कौन-कौन सी शर्तें

Swatantra Bhardwaj Bail: दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट ने स्वतंत्र भारद्वाज को जंतर-मंतर प्रदर्शन से…

23 minutes ago

यूपी राज्यसभा के लिए बीजेपी के आठों उम्मीदवारों ने दाखिल किया पर्चा, सीएम योगी रहे मौजूद

UP Rajya Sabha Election: उत्तर प्रदेश राज्यसभा चुनाव को लेकर आज नामांकन का आखिरी दिन…

25 minutes ago

केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी के ज्वाइंट डायरेक्टर स्वपन बोस का निधन, 33 साल के करियर का अंत; एजेंसी में शोक की लहर

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के ज्वाइंट डायरेक्टर स्वपन बोस का लंबी बीमारी के बाद 6 अक्टूबर…

55 minutes ago

कंपनी ने नौकरी से निकाला तो रोबोट ने दी जान, धधकते लावा में लगाई छलांग; फिल्मी सीन हुआ सच

अमेरिकन ह्यूमनॉइड रोबोट कंपनी 'फिगर एआई' ने अपने पुराने रोबोट्स को कबाड़ में फेंकने या…

1 hour ago