उत्तर प्रदेश

बलिया में सनसनी: लापता किन्नर की हत्या, घर से मिला शव; संदिग्ध युवक ने की आत्महत्या

रिपोर्ट- नरेन्द्र मिश्र


उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. बैरिया थाना क्षेत्र के रानीगंज बाजार स्थित एक मकान से दो शव बरामद होने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. मृतकों में 65 वर्षीय किन्नर रेखा और 25 वर्षीय युवक रवि गुप्ता शामिल हैं.

किन्नर तीन दिन से लापता

जानकारी के अनुसार, रेखा किन्नर पिछले तीन दिनों से लापता थी. जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज में वह रवि गुप्ता के घर जाती हुई दिखाई दी थीं, लेकिन वहां से बाहर निकलती नहीं दिखीं. इसी आधार पर पुलिस ने पहले ही रवि गुप्ता और उसके पिता विजय गुप्ता से पूछताछ की थी, हालांकि उस समय कोई ठोस सुराग नहीं मिला था.

युवक ने किया सुसाइड; किन्नर का मिला शव

गुरुवार (19 फरवरी) सुबह मामला उस समय और गंभीर हो गया, जब रवि गुप्ता का शव उसके घर की तीसरी मंजिल पर कमरे में फंदे से लटका मिला. बताया जा रहा है कि बुधवार रात भोजन के बाद वह सोने चला गया था. सुबह जब उसकी पत्नी उसे जगाने पहुंची तो दरवाजा खुला था और रवि रस्सी के सहारे लटका मिला. इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी.

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की. इसी दौरान तलाशी में घर की चौथी मंजिल पर बने करकट शेड में रखे एक बड़े बक्से से रेखा किन्नर का शव बरामद हुआ. पुलिस के अनुसार, शव पॉलिथीन में लिपटा हुआ था.


ये भी पढ़ें: फर्जी ‘लॉरेंस गैंग’ ने लूटे लाखों रुपये, ‘लालपरी’ कोड बताकर उड़ा ले गए पैसे; मुंबई पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई


पुलिस ने दी जानकारी

इस दोहरे घटनाक्रम ने पूरे इलाके को दहला दिया है. पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है. अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि रेखा की हत्या कैसे हुई और उसका शव बक्से में कैसे पहुंचा. साथ ही रवि गुप्ता द्वारा आत्महत्या किए जाने के कारणों की भी जांच की जा रही है.

फिलहाल पुलिस ने मृतक के पिता और पत्नी से पूछताछ शुरू कर दी है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

हर महीने 9 तारीख को कांपेगा उत्तराखंड? बजेगा भूकंप का अलार्म, जानिए पूरा प्लान

उत्तराखंड में अब हर महीने की 9 तारीख को सुबह 11 बजे भूकंप का सायरन…

9 minutes ago

शारदीय नवरात्रि के व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से बनाएं दूरी?

Navratri Vrat Rules: शारदीय नवरात्रि के दौरान नौ दिनों तक माता की पूजा-अर्चना और व्रत…

23 minutes ago

‘तारीख पर तारीख’ से पाकिस्तान में टूटा सब्र, कोर्ट में ही वकील ने कर दिया बड़ा कांड

Pakistan Court Incident: पाकिस्तान के सिंध हाईकोर्ट की हैदराबाद सर्किट बेंच में 11 महीने से…

25 minutes ago

रियाद जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट को क्यों लेना पड़ा दिल्ली यू-टर्न? इंडिगो ने भी रद्द की उड़ानें

सऊदी अरब पर हूती विद्रोहियों के हमलों के बाद एयर इंडिया और इंडिगो ने 10…

38 minutes ago

पटना में तेजस्वी का मार्च, लखनऊ में कांग्रेस का हल्लाबोल; ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सड़कों पर उतरा विपक्ष

INDIA Alliance Protest: चुनाव आयोग की SIR प्रक्रिया के खिलाफ देशभर में विरोध तेज हो…

57 minutes ago

नीतिगत फैसलों से कैसे बदला भारत? मदन सबनविस की किताब में खोले कई राज

बैंक ऑफ बड़ौदा के मुख्य अर्थशास्त्री मदन सबनविस की नई किताब 'पॉलिसीज दैट शेप्ड मॉडर्न…

1 hour ago