उत्तर प्रदेश

11 साल का बच्चा बना लक्ष्मी नारायण मंदिर का महंत, नया नाम हुआ श्याम नारायण दास

11 YEAR OLD BOY BECOME MAHANT: नरेन्द्र मिश्र/बलिया: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से एक बेहद अनोखी और आस्था से भरी खबर सामने आई है. यहां रेवती बस स्टैंड के पास स्थित ऐतिहासिक मझौवा मठ और लक्ष्मी नारायण मंदिर की कमान अब एक 11 साल के बच्चे के हाथों में आ गई है. रविवार की शाम एक भव्य धार्मिक अनुष्ठान के बाद शाश्वत शौर्य तिवारी नाम के इस मासूम बच्चे को मंदिर का नया महंत बना दिया गया. गद्दी संभालने के बाद संतों ने परंपरा के अनुसार उनका नया नाम ‘श्याम नारायण रामानुज श्री वैष्णव दास’ रखा है.

वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुआ अभिषेक और यज्ञोपवीत

यह गद्दी पिछले साल 25 जून 2025 को पूर्व महंत मक्सूदनाचार्य के निधन के बाद से खाली चल रही थी. रविवार को बटुकों के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूरे विधि-विधान से शाश्वत का पहले यज्ञोपवीत (जनेऊ) संस्कार हुआ. इसके बाद रामभद्राचार्य उर्फ बालक दास महाराज ने उनका हल्दी-तेल लगाकर विशेष अभिषेक कराया और गुरु दीक्षा देकर गद्दी पर बैठाया.

अभिषेक के दौरान एक बड़ा ही प्यारा नजारा भी देखने को मिला, जब स्नान करते समय यह नन्हे महंत अपने परिवार से वीडियो कॉलिंग पर बात करते हुए खिलखिलाकर हंस रहे थे. हालांकि, जैसे ही वह गद्दी पर बैठे, श्रद्धालुओं के सिर पर हाथ रखकर आशीर्वाद देते समय उनकी गंभीरता देखने लायक थी.

उम्र कम है, इसलिए संरक्षक चलाएंगे व्यवस्था

11 साल के नन्हे महंत को देखकर हर कोई हैरान था. जब पत्रकारों ने उनसे पूछा कि इतनी बड़ी जिम्मेदारी आप कैसे संभालेंगे? तो उन्होंने बड़ी ही मासूमियत और परिपक्वता से जवाब दिया, “गुरु जी जैसा कहेंगे और जैसे मार्गदर्शन करेंगे, मैं वैसा ही करूंगा.” उनके गुरु बालक दास महाराज ने साफ किया कि श्याम नारायण अभी बहुत छोटे हैं, इसलिए वे गुरु के सान्निध्य में रहकर अपनी पढ़ाई-लिखाई पूरी करेंगे. जब तक वे बड़े नहीं हो जाते, तब तक मठ की व्यवस्था और संचालन संरक्षकों की एक विशेष कमेटी द्वारा किया जाएगा.

ये भी पढ़ें: योगी राज में भ्रष्टाचार पर करारा प्रहार! फतेहपुर में अवैध खनन माफिया से सांठगांठ करने वाले दो सिपाही सस्पेंड, वायरल ऑडियो से खुला राज

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

‘मुझे क्यों नहीं..’ भारी दर्द में हैं डोनाल्ड ट्रंप! नोबेल कमेटी को क्या-क्या ताने मारे?

Donald Trump On Nobel Peace Prize: नोबेल शांति पुरस्कार 2026 के ऐलान से पहले डोनाल्ड…

18 seconds ago

पटना में सीईसी के खिलाफ आंदोलन पर सांसद मनोज झा बोले- ‘लोकतंत्र के लिए यह मुश्किल समय, अब निरंतरता में होंगे प्रदर्शन’

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राज्यसभा सांसद मनोज झा ने मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश…

34 seconds ago

जब चंद्रशेखर संग हेलिकॉप्टर से लगाया गांव का चक्कर, जानिए जेपी के सिताब दियारा से आखिरी सफर की कहानी

Jayaprakash Narayan Death Anniversary: संपूर्ण क्रांति के नायक जेपी की आज पुण्यतिथि है. 1978 में…

12 minutes ago

करोड़ों के इलाज से दम तोड़ रहीं सांसें! SMA मरीजों के लिए सुप्रीम कोर्ट ने की परमानेंट फंड की मांग

सुप्रीम कोर्ट ने स्पाइनल मस्कुलर एट्रोफी (SMA) से जूझ रहे आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों…

17 minutes ago

सिर्फ चेतावनी नहीं, अब एक्शन चाहिए; दक्षिण एशिया में जानलेवा बनती गर्मी से निपटने के लिए भारत समेत 4 देश आए साथ

दक्षिण एशिया में बढ़ती गर्मी के बीच भारत, नेपाल, बांग्लादेश और भूटान ने हीटवेव और…

23 minutes ago