नेपाल की तबाही में बलिया के दो परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़, मां और पत्नी ने सीएम योगी से मांगी मदद
नेपाल में आई भीषण बाढ़ और भूस्खलन में बलिया के दो परिवारों के लोग लापता हैं. 4 महीने पहले शादी के बंधन में बंधे गोविंद भारती का कोई पता न चलने से परिवार में मातम है.
बुझ गया BSP का ‘इकलौता चिराग’! मायावती कितने खास थे उमाशंकर सिंह?
उत्तर प्रदेश विधानसभा में बहुजन समाज पार्टी (BSP) के एकमात्र विधायक और बलिया की रसड़ा सीट से लगातार तीन बार जीतने वाले उमाशंकर सिंह का कैंसर से निधन हो गया है. जानिए उनके 'गरीबों के मसीहा' बनने और राजनीतिक सफर की पूरी कहानी.
ये कैसा प्यार है? पति, बच्चे को छोड़कर प्रेमी के लिए टावर पर चढ़ी महिला, हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा
बलिया में शादी का वादा तोड़कर भागे प्रेमी को बुलाने की जिद पर अड़ी एक महिला अपने 6 साल के बच्चे को नीचे छोड़कर 130 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गई. शादी कराने के आश्वासन पर उतरी नीचे.
बलिया एनकाउंटर: आधी रात गोलियों की तड़तड़ाहट से थर्राया बैरिया रोड, पैर में गोली लगते ही गिरा शातिर चोर
UP Police Encounter: बलिया के बैरिया इलाके में स्वाट सर्विलांस और स्थानीय पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई. पुलिस की जवाबी फायरिंग में पैर में गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया, जबकि उसके 4 साथियों को गिरफ्तार कर लिया गया है.
‘ब्राह्मणों को संभालो… वरना’, संजय निषाद ने कनक पांडेय को क्यों सुनाई खरी-खोटी?
Sanjay Nishad on Brahmins: उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने बलिया में निषाद पार्टी के नेता कनक पांडेय को मंच से खरी-खोटी सुनाई. उन्होंने कहा- अपनी जाति (ब्राह्मणों) को संभालो वरना पार्षद भी नहीं बन पाओगे. जानिए उन्होंने और क्या कहा?
11 साल का बच्चा बना लक्ष्मी नारायण मंदिर का महंत, नया नाम हुआ श्याम नारायण दास
बलिया के रेवती स्थित मझौवा मठ और लक्ष्मी नारायण मंदिर के नए महंत 11 वर्षीय शाश्वत शौर्य तिवारी बने हैं, जिनका नया नाम श्याम नारायण दास रखा गया है. रामभद्राचार्य उर्फ बालक दास महाराज ने उनका अभिषेक कराकर गुरु दीक्षा दी.
‘बागी बलिया’ से फिर होगी बगावत! ओपी राजभर ने क्यों किया दावा? अखिलेश को घेरा; बोले- SP तो टूटेगी
OP Rajbhar On SP Political Rebellion: देश में जारी सियासी बगावत के बीच यूपी में बड़ा दावा! कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने मुरादाबाद की सपा सांसद रुचि वीरा के बहाने अखिलेश यादव पर निशाना साधा है. राजभर ने कहा कि 'बागी बलिया' से सपा में बड़ी टूट होने वाली है.
उत्तर प्रदेश में मातम की रात! बलिया की हर्ष फायरिंग में मासूम की मौत, इटावा के कलह में मां-बेटे का डबल सुसाइड
Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के बलिया में शादी के दौरान हर्ष फायरिंग में 10 वर्षीय मासूम की जान चली गई, वहीं इटावा में पारिवारिक कलह के चलते मां और बेटे ने आत्महत्या कर ली.
खून से लाल हुआ बलिया का बछईपुर: सनकी पति ने बीवी और सासू मां को उतारा मौत के घाट, फिर हुआ फरार
बलिया के नगरा क्षेत्र में एक दामाद ने अपनी पत्नी और सास की चाकू मारकर हत्या कर दी. आरोपी छत के रास्ते घर में घुसा और ससुर व अपने बेटे पर भी हमला किया. ससुर की हालत गंभीर है और उन्हें वाराणसी रेफर किया गया है.
BJP MP Manoj Tiwari ने की Mangal Pandey को Bharat Ratna देने की मांग
बलिया के नगवा गांव पहुंचे बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने 1857 के महानायक मंगल पांडेय को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मंगल पांडेय “भारत रत्न” से भी ऊपर हैं, लेकिन देश के सम्मान के लिए उन्हें यह सर्वोच्च नागरिक सम्मान दिया जाना चाहिए। कार्यक्रम का आयोजन मंत्री दयाशंकर सिंह द्वारा किया गया था। इस दौरान मनोज तिवारी ने पश्चिम बंगाल की राजनीति पर भी टिप्पणी करते हुए ममता बनर्जी सरकार पर निशाना साधा। अब बलिया से उठी यह मांग राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गई है।





