Bareilly Burqa Thief Encounter: चेकु गोस्वामी/बरेली: उत्तर प्रदेश के बरेली के शाही इलाके में पुलिस ने एक ऐसी गुत्थी सुलझाई है, जिसकी चर्चा पूरे जिले में हो रही थी. चांद बाबू के घर हुई फिल्मी अंदाज वाली चोरी ने पुलिस की नाक में दम कर रखा था, लेकिन बुधवार की रात पुलिस ने मुठभेड़ के बाद इस मामले का न सिर्फ पर्दाफाश किया, बल्कि दो शातिर बदमाशों को सलाखों के पीछे भी पहुंचा दिया.
मामला बुधवार देर रात का है, जब शाही पुलिस संदिग्धों की तलाश में गश्त पर थी. इसी बीच मुखबिर से पक्की सूचना मिली कि चांद बाबू के घर हाथ साफ करने वाले बदमाश इमरान और तौफीक चोरी का माल ठिकाने लगाकर मिली रकम के साथ दिल्ली भागने की फिराक में हैं.
पुलिस ने बिना वक्त गंवाए बीएसएनएल चौराहे के पास घेराबंदी की. जैसे ही बदमाशों की मोटरसाइकिल दिखी और पुलिस ने उन्हें रोकने का इशारा किया, अपराधियों ने मोटरसाइकिल की रफ्तार बढ़ा दी. पीछा करने पर शाही-मिर्जापुर रोड के पास बदमाशों की बाइक फिसल गई. खुद को घिरा देख बदमाशों ने पुलिस पर गोलियां बरसानी शुरू कर दीं. पुलिस ने भी आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग की, जिसमें मुख्य आरोपी इमरान के दाहिने पैर में गोली लगी और वह वहीं गिर पड़ा. पुलिस ने मौके से इमरान और उसके साथी तौफीक को दबोच लिया.
पुलिस की पूछताछ में जो खुलासा हुआ, उसने सबको हैरान कर दिया. पकड़े गए बदमाशों ने बताया कि वे सिर्फ शातिर ही नहीं, बल्कि बेहद शातिर हैं. 5 और 6 फरवरी की दरमियानी रात को चोरी करने से पहले उन्होंने पहचान छुपाने के लिए बाकायदा बुर्का और मास्क पहना था. बुर्के की आड़ में उन्होंने घर की रेकी की और फिर ताला तोड़कर जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया.
चोरी के बाद उन्होंने जेवरात स्थानीय सुनारों को बेच दिए थे. पुलिस ने उनके पास से 3,00,320 रुपये की भारी-भरकम नकदी बरामद की है, जो जेवरात बेचने के बाद उनके हिस्से में आई थी. इसके अलावा उनके पास से दो तमंचे, कारतूस और वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी मिली है.
ये कोई नौसिखिए चोर नहीं हैं. घायल आरोपी इमरान पर बरेली के अलग-अलग थानों में पहले से ही 13 मुकदमे दर्ज हैं, वहीं तौफीक पर भी 8 आपराधिक मामले दर्ज हैं. पुलिस अब उन सुनारों की कुंडली खंगाल रही है जिन्होंने इन बदमाशों से चोरी का सोना खरीदा और उसे गलाकर टिक्कियां बना लीं.
ये भी पढ़ें: होली से पहले खाद्य विभाग का बड़ा एक्शन; 280 किलो खराब मावा मौके पर कराया नष्ट!
-भारत एक्सप्रेस
Pitru Paksha Panchang: 1 अक्टूबर 2026, गुरुवार को आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की पंचमी…
Russia Ukraine War: रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच भारत सरकार ने बुधवार को एक बार फिर…
Election Commission Dispute: भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) के पूर्व संयुक्त निदेशक मोहम्मद अमीन ने बुधवार…
CJI Surya Kant viral caste remarks fact check: सोशल मीडिया पर जाति और आरक्षण को…
Ujjain Riot: सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के तहत चल रहे चौड़ीकरण कार्य के दौरान हुए उपद्रव…
Flydubai Hijacking: विमान के ओमानी को-पायलट ने मुख्य पायलट स्मित मचार पर चाकू से हमला…