Bharat Express DD Free Dish

होली से पहले खाद्य विभाग का बड़ा एक्शन; 280 किलो खराब मावा मौके पर कराया नष्ट

मुजफ्फरनगर में खाद्य विभाग की टीम ने मिलावटखोरों के खिलाफ एक बड़ा अभियान शुरू किया है. छापेमारी के दौरान कई स्थानों से सैंपल भरे गए और सैकड़ों किलो खराब मावा और मिठाइयां नष्ट कराई गई हैं.

UP Muzaffarnagar food department raid

मुजफ्फरनगर में खाद्य विभाग की टीम ने चरथावल क्षेत्र सहित कई स्थानों पर छापेमारी की. क्लासिक स्वीट्स से 250 किलो रसगुल्ले, 5 किलो मावा और 5 किलो लड्डू तथा भौसारेड्डी गांव से 280 किलो मावा अस्वस्थकर परिस्थितियों में पाया गया, जिसे नष्ट करा दिया गया. खाद्य अधिकारी अर्चना धीरान ने बताया कि होली के चलते विशेष अभियान चलाया जा रहा है और नमूनों की जांच के बाद दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. यह अभियान होली से ईद तक जारी रहेगा. चलिए जानते है पूरा मामला:

मुजफ्फरनगर में खाद्य विभाग का एक्शन

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में होली को मद्देनजर रखते हुए खाद्य विभाग ने मिलावटखोरों के खिलाफ विशेष अभियान तेज कर दिया है. बुधवार को विभागीय टीम सड़कों पर उतरी और कई स्थानों पर छापेमारी की कार्रवाई की गई. इस दौरान कुल छह सैंपल भरे गए. चरथावल थाना क्षेत्र स्थित क्लासिक स्वीट्स पर निरीक्षण के दौरान 250 किलो सफेद रसगुल्ले, 5 किलो मावा और 5 किलो बूंदी के लड्डू पाए गए.

वहीं भौसारेड्डी गांव में 280 किलो मावा प्रथम दृष्टया अस्वस्थकर परिस्थितियों में रखा मिला, जिसे टीम ने मौके पर ही नष्ट करा दिया.

मिलावटखोरों को सख्त चेतावनी

खाद्य विभाग ने साफ संदेश दिया है कि त्योहारों के दौरान मिलावटी खाद्य पदार्थ बेचने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा. विभाग का यह विशेष अभियान होली से लेकर ईद तक लगातार जारी रहेगा. खाद्य अधिकारी अर्चना धीरान ने बताया कि त्योहारों के समय मिठाइयों और दूध उत्पादों की मांग बढ़ जाती है, जिससे उत्पादन भी अधिक होता है. ऐसे में गुणवत्ता बनाए रखने के लिए विशेष निगरानी जरूरी है.

उन्होंने कहा कि नमूनों की जांच रिपोर्ट आने के बाद यदि कोई सैंपल फेल पाया जाता है तो संबंधित के खिलाफ केस दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाएगी. विभाग का कहना है कि यह कार्रवाई केवल त्योहारों तक सीमित नहीं, बल्कि वर्षभर नियमित रूप से चलती रहती है.

यह भी पढ़े: श्रीनगर HMT इंडस्ट्रियल एरिया में आग का भयानक तांडव! कपास फैक्ट्री राख, इलाके में मची अफरा-तफरी

-भारत एक्सप्रेस

Written By: Shubhra Rai (Intern)



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read