उत्तर प्रदेश

होली से पहले सीएम योगी ने 1.86 करोड़ परिवारों को दिया बड़ा तोहफा, सीधे बैंक खातों में भेजी गई धनराशि

लखनऊ होली के ठीक पहले बुधवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत राज्य के 1.86 करोड़ पात्र परिवारों को गैस सिलेंडर रिफिल के लिए 1890 करोड़ रुपये की सब्सिडी वितरित की. इस योजना का शुभारंभ लखनऊ के लोकभवन सभागार में सीएम योगी ने बटन दबाकर किया. इस दौरान वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए प्रदेश के सभी जिलों के प्रभारी मंत्रियों ने भी कार्यक्रम में हिस्सा लिया.

मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले जहां गैस कनेक्शन के लिए घूस देना पड़ता था, वहीं अब देश में 10 करोड़ परिवारों को ये सुविधा फ्री में उपलब्ध कराई गई है. इसके साथ ही होली दीपावली पर गैस सिलेंडर भी मुफ्त दिया जा रहा है. उन्होंने कहा कि इस बार होली और रमजान एक साथ है, तो सभी लोगों को इस योजना का फायदा मिलेगा.

गरीबों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध सरकार : सीएम योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में कहा कि उज्ज्वला योजना को 2016 में शुरू किया गया था, जिसके तहत देशभर में 10 करोड़ परिवारों को मुफ्त रसोई गैस कनेक्शन मिले. उत्तर प्रदेश में करीब 2 करोड़ लोग इस योजना से लाभान्वित हुए हैं. उन्होंने कहा कि 2021 के चुनाव में हमने वादा किया था कि 2022 में सरकार बनने पर होली और दीपावाली पर मुफ्त गैस सिलेंडर दिया जाएगा. तब से हर साल यह योजना चल रही है ताकि लोग पर्व और त्योहार अच्छे से मना सकें. इस बार होली और रमजान दोनों साथ हैं, इसलिए सभी को इसका लाभ मिलेगा.

पहले घूस, अब मुफ्त कनेक्शन

सीएम ने पुराने दिनों को याद करते हुए कहा कि पहले एक गैस कनेक्शन के लिए 25-30 हजार रुपये की घूस देनी पड़ती थी और त्योहारों पर सिलेंडर भी नहीं मिल पाते थे. उन्होंने जोर देकर कहा कि यह योजना गरीब माताओं को धुएं से बचाने के लिए शुरू की गई है और इसमें किसी के साथ भेदभाव नहीं किया जा रहा.

15 करोड़ लोगों को मिल रहा मुफ्त राशन

मुख्यमंत्री ने बताया कि यूपी में 80 हजार राशन डीलर 3 करोड़ 60 लाख राशन कार्डधारकों के जरिए 15 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन बांट रहे हैं. 2017 में ई-पॉश मशीनों के जरिए राशन वितरण में पारदर्शिता लाई गई, जिससे कालाबाजारी पर रोक लगी. कोविड काल में जब लोग परेशान थे, तब से लगातार लगातार पांच साल हो गये हर महीने देश में 80 करोड़ लोगों को और यूपी में 15 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन दिया जा रहा है.

बेटियों और किसानों के लिए भी चल रहीं कई योजनाएं

सीएम योगी ने कहा कि सरकार गरीबों, किसानों और बेटियों के कल्याण के लिए संकल्पबद्धता के साथ काम कर रही है. प्रदेश में अबतक 22 लाख बेटियों को पढ़ाई के लिए प्रति बेटी 25 हजार रुपये की सहायता दी जा रही है, जबकि 4 लाख बेटियों की शादी मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत कराई गई है. अप्रैल से बेटियों की शादी के लिए 1 लाख रुपये की सहायता दी जाएगी. वहीं बोर्ड परीक्षाओं के रिजल्ट आने के बाद मेधावी बेटियों को स्कूटी और कामकाजी महिलाओं को अहिल्याबाई होलकर के नामपर आवासीय सुविधा भी मुहैया कराई जाएगी. वहीं, किसानों के लिए गेहूं की खरीद दर को 150 रुपये बढ़ाकर 2425 रुपये प्रति क्विंटल किया गया है.

2 हजार से अधिक अन्नपूर्णा भवनों का हो रहा निर्माण

सीएम ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में राशन की दुकानों को अब अन्नपूर्णा भवन के रूप में विकसित किया जा रहा है, जहां जरूरत का सामान, बिजली बिल जमा करने की सुविधा और वेयरहाउस की व्यवस्था होगी. 2 हजार से अधिक अन्नपूर्णा भवनों का निर्माण चल रहा है. ग्राम सचिवालयों के जरिए ऑनलाइन आय, जाति, जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र भी दिए जा रहे हैं.

यूपी की प्रगति और महाकुंभ का सीएम ने किया जिक्र

मुख्यमंत्री ने कहा कि यूपी कभी बीमारू राज्य था, लेकिन आज देश की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है. इसके अलावा 2027 तक भारत दुनिया तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा. उन्होंने हाल ही में संपन्न हुए महाकुम्भ की चर्चा करते हुए कहा कि इसमें 66 करोड़ 30 लाख से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया, जो यूपी के सामर्थ्य को दर्शाता है. उन्होंने कहा कि महाकुम्भ में प्रदेश के सभी विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने जिस सामूहिकता का प्रदर्शन किया उससे प्रदेश के बारे में पूरी दुनिया में अच्छी धारणा बनी है.

मुख्यमंत्री ने की अपील

सीएम ने अपील की कि जिन लोगों ने अबतक उज्ज्वला योजना के लिए अपना रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है, वो अपना रजिस्ट्रेशन करा लें. उन्होंने सभी से होली को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की. कार्यक्रम के अंत में मुख्यमंत्री ने लाभार्थियों और गैस प्रदाता कंपनियों के अधिकारियों के साथ तस्वीरें खिंचवाईं.

इस अवसर पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, वित्तमंत्री सुरेश खन्ना, कैबिनेट मंत्री सतीश चंद्र शर्मा, महापौर सुषमा खर्कवाल, एमएलसी मुकेश शर्मा, रामचंद्र प्रधान, इंजीनियर अवनीश, विधायकगण नीरज वोहरा, योगेश शुक्ला, जयदेवी, सुरेन्द्र मैथानी, प्रदेश के सभी 75 जनपदों में आयोजित इस कार्यक्रम में जनप्रतिनिधिगण तथा प्रदेश सरकार के अधिकारीगण एवं खाद्य एवं रसद विभाग के अधिकारी मौजूद रहे.

10 लाभार्थियों को सौंपे गए प्रतीकात्मक चेक

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने 10 लाभार्थियों को प्रतीकात्मक चेक प्रदान किए. इनमें ममता मिश्रा, रम्पाता, रहनुमा बेगम, रूबीना, श्वेता सिंह, रूपा, सोनम शुक्ला, गुड़िया, ममता और शिखा गौतम शामिल रहीं. इस अवसर पर उज्ज्वला योजना और महाकुम्भ से संबंधित एक-एक वीडियो भी प्रदर्शित किया गया.

ये भी पढ़ें: संभल मामले में सीएम योगी का दावा, 68 तीर्थस्थल थे, लेकिन अभी तक 18 ही मिले

-भारत एक्सप्रेस 

Vikas Shukla

Recent Posts

लव, ड्रामा और मोबाइल टावर: महराजगंज में शादी की जिद पर अड़ी लड़की ने उड़ाए सबके होश; देखें VIDEO

Maharajganj News: महाराजगंज में प्रेमी से शादी की जिद को लेकर एक युवती सुबह-सुबह मोबाइल…

1 minute ago

50 लग्जरी कारें, हाई-प्रोफाइल मेहमान और शराब की बोतलें… बिल्डर की बर्थडे पार्टी में LCB की रेड से हड़कंप

Rajkot High Profile Party Raid: गुजरात के राजकोट में कलावड रोड स्थित सरज़ा होटल में…

16 minutes ago

Cyclone Alert: 2 नवंबर से फिर मचेगी तबाही? 3 राज्यों पर मंडराया नए चक्रवाती तूफान का खतरा, IMD का रेड अलर्ट

Cyclone Alert: बंगाल की खाड़ी में बन रहे नए चक्रवाती तूफान से आंध्र प्रदेश, ओडिशा…

41 minutes ago

Ramlila Maidan Rally: अंगुलिमाल डाकू का भेष और 4 हजार जवानों का पहरा! चुनाव आयोग के खिलाफ विपक्ष की महारैली

Ramlila Maidan Rally: ऐतिहासिक रामलीला मैदान में 'INDIA' गठबंधन के बैनर तले देश के प्रमुख…

56 minutes ago

JDU Internal Crisis: ललन पर ‘नरम’ तो बीजेपी पर ‘गरम’! JDU में लानत-मलानत थमी तो अब NDA में क्यों मचा हड़कंप?

JDU Internal Crisis: जदयू में ललन सिंह विवाद पर ब्रेक लग गया है, लेकिन एमएलसी…

1 hour ago