लीगल

दिल्ली के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की बांसुरी स्वराज के खिलाफ मानहानि याचिका पर 22 मार्च को होगी सुनवाई

आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन द्वारा भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज के खिलाफ दाखिल मानहानि याचिका पर 22 मार्च को सुनवाई करेगा. सत्येंद्र जैन ने मजिस्ट्रेट कोर्ट के फैसले के खिलाफ सेंशन कोर्ट में पुनर्विचार याचिका दायर की है. पिछली सुनवाई में स्पेशल जज जितेंद्र सिंह ने निचली अदालत के रिकॉर्ड को तलब किया था.

एडिशनल चीफ मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट नेहा मित्तल ने कहा था बांसुरी स्वराज के खिलाफ मुकदमा चलाने के आदेश देने से इनकार कर दिया था. मामले की सुनवाई के दौरान स्वराज की ओर से पेश वकील ने सत्येंद्र जैन की ओर से की गई मानहानि शिकायत का विरोध किया था. उन्होंने कहा था कि यह शिकायत राजनीति से प्रेरित है.

बांसुरी स्वराज के बयान पर आपत्ति

सत्येंद्र जैन ने याचिका दायर कर कहा है कि बांसुरी स्वराज के बयान ने उनकी छवि को खराब करने की कोशिश की है. सत्येंद्र जैन ने कहा है कि बांसुरी स्वराज ने एक टीवी चैनल पर दिए गए इंटरव्यू में कहा था कि उनके घर से तीन करोड़ रुपये बरामद किए गए थे.

याचिका में कहा गया है कि बांसुरी स्वराज ने अपने बयान में कहा कि उनके घर से 1.8 किलोग्राम सोना और 133 सोने के सिक्के मिले थे. दायर याचिका में कहा गया है कि बांसुरी स्वराज ने 5 अक्टूबर 2023 को टीवी चैनल पर प्रसारित एक इंटरव्यू में उनकी छवि खराब करने वाले बयान दिए थे. इस बयान में बांसुरी स्वराज ने सत्येंद्र जैन को फर्जी करार दिया था.

बता दें कि सत्येंद्र जैन मनी लॉन्ड्रिंग मामले में लंबे वक्त तक जेल में रहने के बाद जमानत पर है. जैन को 30 मई 2022 को मनी लॉन्ड्रिंग मामले के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. साल 2017 में सीबीआई ने उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी.

ये भी पढ़ें दिल्ली हाई कोर्ट ने आरोपी मोहम्मद तारिक रहमान के खिलाफ दर्ज FIR रद्द की, जानें क्या है पूरा मामला

-भारत एक्सप्रेस 

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

राम भक्तों के लिए खुशखबरी! रामलला के दर्शन हुए और आसान, मुफ्त पास की बढ़ाई गई सीमा

अयोध्या राम मंदिर में रामलला के दर्शन अब और आसान हो गए हैं. ट्रस्ट ने…

2 hours ago

पीएम मोदी के विजन को मिली बड़ी रफ्तार: नमो भारत ने पूरे किए परिचालन के 3 सफल साल

पीएम मोदी द्वारा शुरू की गई नमो भारत रैपिड रेल ने 3 सफल साल पूरे…

3 hours ago

अमित शाह का पंजाब सरकार पर हमला, बोले- नशे के खिलाफ आवाज दबाने वालों को नहीं छोड़ेंगे

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब में बढ़ते नशे के कारोबार को लेकर आम…

4 hours ago

राष्ट्र को अस्थिर करने वाली राजनीति से बचें; संविधान का सम्मान सर्वोपरि: इंद्रेश कुमार

लखनऊ में आयोजित मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के कार्यकर्ता सम्मेलन में डॉ. इंद्रेश कुमार ने देश…

4 hours ago

IP Extension दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं पीएम मोदी, केवल पास धारकों को मिलेगी एंट्री

प्रधानमंत्री मोदी नई दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन में दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं.…

4 hours ago