Uttar Pradesh: बलिया में बिहार पुलिस की बस पलट कर नदी में गिरी, 29 जवान थे सवार

उत्तर प्रदेश के बलिया में राष्ट्रीय राजमार्ग 31 (NH-31) पर मंगलवार की रात बिहार आर्म्स पुलिस (Bihar Special Arms Police) की एक बस पलट कर नदी में गिर (Balia Bihar Police Bus Accident) गई. घटना में 29 जवान घायल हो गए. इसके बाद घायल जवानों को आनन-फानन में चिकित्सकीय सहायता दिलाने के लिए पास के ही एक अस्पताल में भर्ती कराया गया.

दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल 10 जवानों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है. एसपी बलिया विक्रांत वीर ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि बिहार स्पेशल आर्म्स पुलिस की 18वीं बटालियन की कंपनी नंबर ‘ई’ के जवान दीपावली और छठ पर्व के लिए बिहार के रोहतास से सिवान के लिए प्राइवेट बस से रवाना हुए थे. रास्ते में बलिया जिले के बैरिया इलाके के पास मध्य रात्रि में चांद दियर पेट्रोल पंप के पास बस अनियंत्रित होकर पलट गई. इस दुर्घटना में बस में सवार 29 जवान घायल हो गए. घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा बैरिया ले जाया गया. जहां 10 जवानों की हालत गंभीर होने पर उन्हें सदर अस्पताल बलिया के लिए रेफर कर दिया गया. ताजा जानकारी मिलने तक सभी जवान सुरक्षित बताए जा रहे हैं.

घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक सफेद रंग की बस पानी में डूबी हुई दिखाई दे रही है.

दुर्घटना में बिहार के डुमराव में तैनात जवान अमित भी घायल  हैं. वह अस्पताल में भर्ती हैं. उन्होंने बताया कि हम लोग छठ और दीपावली के अवसर पर ड्यूटी के लिए डेहरी से सिवान जा रहे थे.सभी जवान दो बसों में सवार होकर आ रहे थे. रात 1 बजे के आसपास एक बस के ड्राइवर को झपकी आ गई और बस अनियंत्रित होकर नदी में गिर गई. हम करीब 40 लोग बस में सवार थे. इनमें से 15 से 20 लोग बहुत ज्यादा घायल हैं.

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

‘पीएम मोदी का नेतृत्व दुनिया के लिए मिसाल…’; अमेरिकी गवर्नर ने की जमकर तारीफ

भारत में एक ट्रेड मिशन पर आए मोंटाना के गवर्नर ग्रेग जियानफोर्टे ने बुधवार प्रधानमंत्री…

2 minutes ago

जनता जानती है..! नवादा में गरजे प्रशांत किशोर, अनंत सिंह पर खुला PK का राज

Prashant Kishor In Nwada: नवादा पहुंचे जन सुराज के संस्थापर प्रशांत किशोर यानी PK ने…

18 minutes ago

मां के संघर्षों की मिसाल बनी रामगढ़ की कविता, बच्चों के लिए साड़ी में नंगे पांव दौड़ी 1600 मीटर

झारखंड के रामगढ़ की कविता देवी ने पति के निधन के बाद दो बच्चों के…

24 minutes ago

दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला बेगूसराय! बस स्टैंड के पास बदमाशों ने 3 लोगों को मारी गोली

बेगूसराय बस स्टैंड के पास अचानक हुई ताबड़तोड़ फायरिंग से इलाके में हड़कंप मच गया.…

24 minutes ago

मंदिर के नाम मुस्लिम महिला की ‘वसीयत’, संभल में पति के इंतकाल के बाद आखिर क्या हुआ?

Sambhal Muslim Woman Temple Will: संभल में पति के निधन के बाद मुस्लिम महिला लुबना…

38 minutes ago

पसमांदा समुदाय की शिक्षा, गरिमा और समान अवसरों के लिए सामूहिक संकल्प का मंच बना “पसमांदा संवाद”

राष्ट्रीय अल्पसंख्यक शैक्षिक संस्थान आयोग (NCMEI) के कार्यवाहक अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) शाहिद अख़्तर, उत्तर प्रदेश…

1 hour ago