BJP minister Gautam Tiwari: उत्तर प्रदेश के महाराजगंज में भाजपा नेता का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो एक कमरे के अंदर का है जहां भाजपा के जिला मंत्री गौतम तिवारी खुद खड़े हैं. उस पर 500-500 के नोटों के ढेर सारे बंडल रखे दिख रहे हैं. मोबाइल की फ्लैश लाइट जलाकर नोटों को देख रहे हैं. भाजपा नेता खुद मोबाइल की फ्लैश लाइट जलाकर उसे देख रहे हैं वीडियो बनाने वाला शख्स उनसे फ्लैशलाइट बंद करने को कह रहा है वह कहता है कि मंत्री जी वीडियो बना लिया है. हालांकि वीडियो वायरल होने के बाद उन्होंने दलील देते हुए कहा कि यह जादू-टोने और ब्लैकमेल का खेल है.
वीडियो एक कमरे का है जिसके फर्श पर एक लाल कारपेट बिछा है. उस पर 500-500 के नोटों के बंडल रखे हुए हैं. गौतम तिवारी खुद वहां खड़े हैं और फ्लैश लाइट जलाकर नोट देख रहे हैं. वीडियो बनाने वाला कहता है कि वीडियो बन गया मंत्री जी अब फ्लैश बंद कर दो. बता दें कि वीडियो में 150 से ज्यादा बंडल दिख रहे हैं.
यह भी पढ़ें: ‘काशी को बदनाम कर रही कांग्रेस और…’, मणिकर्णिका घाट विवाद पर क्या बोल गए योगी?
भाजपा के जिला मंत्री गौतम तिवारी का कहना है कि सब जादू टोने की देन है कुछ तंत्र-मंत्र करने वाले लोगों ने उन्हें जाल में फसाया है जमीन दिलाने के नाम पर उनसे डेढ़ करोड़ रुपये लिए हैं वापस ना देना पड़े इसलिए नकली नोटों का वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर रहे हैं वीडियो में दिखाया गया पैसे कागज के टुकड़े हैं हालांकि वीडियो कब का है किस जगह का है इस संबंध में भाजपा नेता कुछ भी नहीं बता पा रहे हैं.
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. भाजपा नेता ने कोतवाली पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया है. भाजपा नेता से पूछताछ के साथ ही तंत्र-मंत्र करने वालों की तलाश की जा रही है. साथ ही वीडियो कब का है और किस जगह का है यह पता लगाया जा रहा है. जांच के बाद ही सच्चाई सामने आएगी. वहीं फिलहाल भाजपा नेता ब्लैकमेल का शिकार होने का दावा कर रहे हैं.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
Aaj Ka Panchang: 7 अक्टूबर 2026, बुधवार को आश्विन कृष्ण द्वादशी तिथि रात 11:17 बजे…
Aaj Ka Rashifal: 7 अक्टूबर 2026, बुधवार को बुधादित्य, लक्ष्मीनारायण और मालव्य जैसे शुभ योग…
नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…
दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…
वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…
DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…