Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

नोटों की गड्डियों के साथ वायरल हुए BJP नेता, अब लगा रहे तंत्र मंत्र का आरोप, जानिए कौन हैं ये?

BJP minister Gautam Tiwari: महाराजगंज के भाजपा नेता गौतम तिवारी का वीडियो वायरल हुआ जिसमें 500-500 के नोटों के बंडल दिख रहे हैं. मंत्री का कहना है कि यह जादू-टोने और ब्लैकमेल का खेल है, वीडियो में दिखे पैसे नकली हैं.

रिपोर्ट-बृजेश गुप्ता


BJP minister Gautam Tiwari: उत्तर प्रदेश के महाराजगंज में भाजपा नेता का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो एक कमरे के अंदर का है जहां भाजपा के जिला मंत्री गौतम तिवारी खुद खड़े हैं. उस पर 500-500 के नोटों के ढेर सारे बंडल रखे दिख रहे हैं. मोबाइल की फ्लैश लाइट जलाकर नोटों को देख रहे हैं. भाजपा नेता खुद मोबाइल की फ्लैश लाइट जलाकर उसे देख रहे हैं वीडियो बनाने वाला शख्स उनसे फ्लैशलाइट बंद करने को कह रहा है वह कहता है कि मंत्री जी वीडियो बना लिया है. हालांकि वीडियो वायरल होने के बाद उन्होंने दलील देते हुए कहा कि यह जादू-टोने और ब्लैकमेल का खेल है.

वीडियो में क्या दिख रहा है?

वीडियो एक कमरे का है जिसके फर्श पर एक लाल कारपेट बिछा है. उस पर 500-500 के नोटों के बंडल रखे हुए हैं. गौतम तिवारी खुद वहां खड़े हैं और फ्लैश लाइट जलाकर नोट देख रहे हैं. वीडियो बनाने वाला कहता है कि वीडियो बन गया मंत्री जी अब फ्लैश बंद कर दो. बता दें कि वीडियो में 150 से ज्यादा बंडल दिख रहे हैं.

यह भी पढ़ें: ‘काशी को बदनाम कर रही कांग्रेस और…’, मणिकर्णिका घाट विवाद पर क्या बोल गए योगी?

भाजपा नेता ने क्या दलील दी?

भाजपा के जिला मंत्री गौतम तिवारी का कहना है कि सब जादू टोने की देन है कुछ तंत्र-मंत्र करने वाले लोगों ने उन्हें जाल में फसाया है जमीन दिलाने के नाम पर उनसे डेढ़ करोड़ रुपये लिए हैं वापस ना देना पड़े इसलिए नकली नोटों का वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर रहे हैं वीडियो में दिखाया गया पैसे कागज के टुकड़े हैं हालांकि वीडियो कब का है किस जगह का है इस संबंध में भाजपा नेता कुछ भी नहीं बता पा रहे हैं.

पुलिस जांच में क्या सामने आएगा?

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. भाजपा नेता ने कोतवाली पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया है. भाजपा नेता से पूछताछ के साथ ही तंत्र-मंत्र करने वालों की तलाश की जा रही है. साथ ही वीडियो कब का है और किस जगह का है यह पता लगाया जा रहा है. जांच के बाद ही सच्चाई सामने आएगी. वहीं फिलहाल भाजपा नेता ब्लैकमेल का शिकार होने का दावा कर रहे हैं.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital