BJP MLA Rajeshwar Singh: बीजेपी विधायक राजेश्वर सिंह बेजुबानों से कितना प्यार करते हैं ये तब देखने को मिला, जब वो जनता से मुखातिब होने उनके बीच पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने एक दुकान पर प्यारे से पिल्ले को देख रुक गए. यह सीन बिल्कुल किसी फिल्मी की तरह था. मौके पर मौजूद लोग हैरान रह गए क्योंकि बीजेपी विधायक राजेश्वर सिंह अपने राजनीतिक दायित्वों से अलग बिल्कुल एक नए रूप में दिख रहे थे.
दरअसल, राजेश्वर सिंह जनता से मिलने-जुलने के सिलसिले में अपने क्षेत्र में निकले थे. लोग अपनी समस्याएं लेकर उनके पास पहुंचे थे. इसी बीच उनकी नज़र सड़क किनारे एक छोटी सी दुकान के पास बैठे मासूम से पिल्ले पर पड़ गई. पिल्ले को देखते ही विधायक जी वहीं रुक गए और तुरंत उसे अपनी गोद में उठा लिया.
विधायक राजेश्वर सिंह के गोद में जाते ही बेजुबान के चेहरे खिल गए. उन्होंने पिल्ले को दुलारते हुए उसकी पीठ सहलाई और पास ही रखी मिठाई खिलाई. यह नजारा देखकर लोग दंग रह गए. आमतौर पर नेता जनता से रूखे-से अंदाज़ में बात करते हैं या मंच से भाषण देते दिखते हैं, लेकिन यहां एक विधायक बेजुबान जानवर के साथ खिलखिलाते नजर आ रहे थे.
भीड़ में मौजूद लोगों ने अपने-अपने मोबाइल निकाल लिए और इस पल को कैद कर लिया. बच्चे हों या बुजुर्ग, हर किसी के चेहरे पर मुस्कान थी. ऐसे नेता बहुत कम होते हैं, जो सिर्फ इंसानों के ही नहीं, जानवरों से भी सच में प्रेम करते हैं. विधायक राजेश्वर सिंह का पशु प्रेम देख लोग काफी खुश दिखे.
इस पूरे वाकये की एक और खासियत थी. पिल्ले को गोद में लिए हुए राजेश्वर सिंह ने उसे भगवान भैरव जी की सवारी बताया. हिंदू मान्यता के अनुसार, कुत्ता भैरव बाबा का वाहन माना जाता है. विधायक ने पिल्ले को मिठाई खिलाकर इसे आशीर्वाद से जोड़ दिया. धर्म के प्रति विधायक राजेश्वर सिंह का लगाव वहां मौजूद लोगों को और भी प्रभावित किया.
कुछ दिनों पहले दिल्ली-एनसीआर में आवारा कुत्तों पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश को लेकर बड़ा विवाद देखने को मिला था. कोर्ट ने इन्हें पकड़कर शेल्टर होम्स में भेजने का निर्देश दिया था, जिसका कई संगठनों और लोगों ने कड़ा विरोध किया. वहीं, कुछ लोग आदेश के समर्थन में भी उतरे. इस बहस और टकराव के बीच, बीजेपी विधायक का यह पशु प्रेम एक अलग ही संदेश देता दिखा.
राजेश्वर सिंह सिर्फ राजनीति तक सीमित नहीं हैं. उनके भीतर इंसानियत की वो भावना है, जो आम आदमी को उनसे जोड़ती है. विधायक राजेश्वर सिंह का यह अवतार लोगों को खूब भा रहा है. उनके वीडियो को लोग सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं.
– भारत एक्सप्रेस
Asian Games 2026: 17 वर्षीय कुमकुम मोहोद ने महिला रिकर्व व्यक्तिगत स्पर्धा में शूटऑफ के…
Aaj Ka Panchang 3 October 2026: आज आश्विन कृष्ण सप्तमी तिथि है. जानें अभिजीत मुहूर्त,…
Karwan Geeton Ka Neeraj Event: नई दिल्ली में 4 अक्टूबर को ‘कारवां गीतों का... नीरज’…
Aaj Ka Rashifal 3 October 2026: शनिवार को ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति का 12 राशियों पर…
Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: मेष राशि वालों के लिए आज कार्यस्थल पर बदलाव और…
Aaj Ka Rashifal Vrish Rashi: वृष राशि वालों के लिए आज पुराने अटके कामों में…