उत्तर प्रदेश

BJP MLA राजेश्वर सिंह ने बांग्लादेश में मंदिरों पर हमलों को बताया चिंताजनक, कहा- सपा ने हिंदुओं के समर्थन में एक बयान तक नहीं दिया

भारतीय जनता पार्टी के लोकप्रिय नेता एवं सरोजनीनगर के विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने बांग्लादेश में हिंदूओं के खिलाफ हो रहे अत्याचार पर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि आज विभिन्न अखबारों में छपी बांग्लादेश की स्थिति की खबरें पढ़कर मन द्रवित है. बांग्लादेश में फिर से इस्कॉन से जुड़े 2 और संतों की गिरफ्तारी, एक संत के लापता होने और मंदिरों के तोड़े जाने की खबरें अत्यंत दुखद, पीड़ादायक और चिंताजनक हैं. बांग्लादेश के हिंदू अल्पसंख्यक इस विपरीत परिस्थित में सर्वाधिक समर्थन और सम्बल की आशा भारत से ही करते हैं.

बांग्लादेश के संबंध में भारत के राजनीतिक दलों की चुप्पी, अल्पसंख्यक हिंदुओं के विरुद्ध हिंसा का मौन समर्थन है. दुर्भाग्य की पराकाष्ठा है कि स्वयं को यदुवंशी, कृष्ण वंशी कहने वाले समाजवादियों ने भी बांग्लादेशी हिंदुओं या कृष्ण भक्त इस्कॉन के संतों की गिरफ्तारी पर संवेदना का एक शब्द नहीं व्यक्त किया.

समाजवादी पार्टी, जो कभी अपने आप को सामाजिक न्याय की पक्षधर बताती थी, अब सत्ता भक्ति और तुष्टिकरण के चरम तक पहुंच चुकी है। प्रभु श्री कृष्ण के वंशजों और उनके भक्तों के अधिकारों को नजरअंदाज करना, सिर्फ वोटों के खातिर, बहुत ही शर्मनाक है. वोट बैंक के लिए धार्मिक, सांस्कृतिक मूल्यों को त्यागना, समाजवादी पार्टी, कांग्रेस और अन्य सेक्युलर दलों के लिए शर्मनाक स्थित है. तुष्टिकरण की राजनीति के लिए समाजवादी पार्टी के नेता संभल जाने को लालायित हैं, लेकिन बांग्लादेशी हिंदुओं के समर्थन में एक बयान तक नहीं दिया.

डॉ. राजेश्वर सिंह ने सोशल मीडिया X पर पोस्ट करते हुए लिखा कि बांग्लादेश  सरकार द्वारा अपने अल्पसंख्यक समुदायों की सुरक्षा की जिम्मेदारी न उठाना लोकतंत्र और न्याय का सीधा उल्लंघन है. वैश्विक समुदाय को इन अन्यायों के खिलाफ अपनी आवाज़ उठानी चाहिए, जवाबदेही की मांग करनी चाहिए और बांग्लादेश में धार्मिक अल्पसंख्यकों को उत्पीड़न से मुक्त, भयमुक्त जीवन जीने का अधिकार देना चाहिए.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

वैभव सूर्यवंशी OUT, तो इस खिलाड़ी को मिली जगह! लखनऊ में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग-11

IND vs WI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला T20 आज लखनऊ में खेला जाएगा.…

33 minutes ago

‘अभी नहीं तो कभी नहीं!’ सोना-चांदी की कीमतों में लगी ब्रेक, जानिए अचानक क्यों थमीं रफ्तारें?

Gold Silver News: दिल्ली सर्राफा बाजार में सुस्त मांग के चलते सोना और चांदी स्थिर…

57 minutes ago

‘सऊदी के हुक्म पर ‘किराए की फौज’ भेजेगा PAK!’ ‘मक्का पैक्ट’ हुआ एक्टिव, अब कैसे मान गया मुनीर?

सऊदी अरब के साथ पाकिस्तान के रक्षा समझौते को लेकर उसकी सेना की संभावित तैनाती…

1 hour ago

रिलेशनशिप में होकर भी लव पर आया स्काउट का दिल? सीक्रेट बातचीत लीक होने से भड़के फैंस; गर्लफ्रेंड ने किया रिएक्ट

बिग बॉस के घर में कंटेस्टेंट स्काउट की हरकतों ने सोशल मीडिया पर खलबली मचा…

1 hour ago

MCD का ‘सुपर प्लान’: 5.1 लाख बच्चों के सीधे बैंक खाते में आएंगे 1,370 रूपये, देखें पूरी डिटेल

Delhi News: MCD स्कूलों के 5.1 लाख छात्रों को इस सप्ताह यूनिफॉर्म और स्कूल बैग…

1 hour ago

बल्लभगढ़ में खूनी खेल: चाट की रेहड़ी लगाने पर खूनी संघर्ष, 45 वर्षीय शख्स की चाकू मारकर बेरहमी से हत्या

बल्लभगढ़ के सेक्टर-62-64 चौक के पास चाट की रेहड़ी लगाने को लेकर हुए विवाद ने…

2 hours ago