Hanumangarhi Namaz Controversy: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के उस बयान को बीजेपी से पूर्व सासंद बृजभूषण सिंह ने खारिज कर दिया जिसमें उन्होंने कहा था कि हनुमानगढ़ी में नामज पढ़ी गई थी. बता दें कि योगी आदित्यनाथ ने हाल ही में ये दावा किया था कि हनुमानगढ़ी की सीढ़ीयों पर नमाज पढ़ने की कोशिश की गई थी. बृजभूषण सिंह ने इसको खारिज करते हुए कहा कि वहां कभी भी नमाज नहीं पढ़ी गई.
दरअसल, पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह शुक्रवार दोपहर नंदिनी नगर स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में शामिल हुए थे. इस कार्यक्रम में मनकापुर, छापिया, वजीरागंज और नवाबगंज ब्लॉक के कई हजारों स्टूडेंट्स को मेडल और अप्रिसिएशन सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया.
इसी कार्यक्रम में बृजभूषण शरण से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हनुमानगढ़ी से जुड़े एक पुराने बयान पर सवाल पूछा गया था. इसके जवाब में उन्होंने दोटूक लहजे में कहा, ‘नहीं, नहीं, नहीं, वहां कभी नमाज नहीं पढ़ी गई थी. यह बात बिल्कुल गलत है.’
राम मंदिर चंदा चोरी के बीच 10 जुलाई को सीएम योगी दूसरी बार अयोध्या पहुंचे थे. यहां उन्होंने राष्ट्रीय लोकदल के नेता स्वर्गीय मुन्ना सिंह चौहान की मूर्ति का अनावरण किया. इसी दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने विपक्ष को कठघरे में खड़ा किया.
सीएम योगी ने कहा था कि सपा ने हनुमान गढ़ी की सीढ़ियों पर नमाज पढ़वाने का पाप किया था और हमने अयोध्या को सांस्कृतिक राजधानी बनाने का कार्य किया है.
बता दें कि सीएम योगी और बहुबली नेता बृजभूषण के बीच अक्सर तनातनी बनी रहती है. वहीं, ये पहली बार नहीं है जब बृजभूषण शरण सिंह ने सीएम योगी के किसी बयान को खारिज किया हो. उन्होंने कई बार सीएम योगी के बयानों और फैसलों जैसे बुलडोजर नीति का खुले तौर पर विरोध करने या उन्हें खारिज करने जैसे बयान दिए है.
ये भी पढ़ें: बेबस ग्रामीणों के सामने पानी में उछल-उछल कर शिकार करता रहा ‘मगरमच्छ’, रोंगटे खड़े कर देगा यह खूनी मंजर; देखें VIDEO
-भारत एक्सप्रेस
इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…
दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…
PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…
UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…
India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…
रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…