उत्तर प्रदेश

आमने-सामने आए नेताजी! राजभर के दावे पर बृजभूषण सिंह ने ये क्या कह दिया?

Brijbhushan Sharan Singh On Om Prakash Rajbhar: गोंडा/विशाल सिंह: उत्तर प्रदेश को चार अलग-अलग हिस्सों में बांटने को लेकर सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर के बयान के बाद सूबे की सियासत गरमाई हुई है. इस बीच, भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. गोंडा जिला मुख्यालय पर एक निजी इंस्टीट्यूट के उद्घाटन कार्यक्रम में पहुंचे बृजभूषण ने मीडिया से बातचीत करते हुए यूपी के विभाजन से लेकर कई अन्य राष्ट्रीय मुद्दों पर खुलकर अपने विचार रखे.

बंटवारे के बयान पर क्या बोले बृजभूषण? (Brijbhushan Sharan Singh On UP Division)

हाल ही में ओपी राजभर द्वारा दिए गए उस दावे पर, जिसमें उन्होंने कहा था कि यूपी का चार हिस्सों में बंटना तय है और पूर्वांचल का पहला सीएम उनके समाज का बेटा होगा, जब बृजभूषण शरण सिंह से सवाल किया गया, तो उन्होंने बहुत नपा-तुला जवाब दिया. उन्होंने कहा कि छोटा राज्य बनाने से फायदा होता है या नुकसान, यह इतना छोटा विषय नहीं है कि इस पर तत्काल कोई टिप्पणी कर दी जाए. इस पर क्या रिसर्च है और उनका क्या तर्क है, पहले यह देखना होगा.

शिक्षा और सफलता के दिए टिप्स (Brijbhushan Sharan Singh Tips)

इससे पहले कार्यक्रम के दौरान बृजभूषण शरण सिंह ने वहाँ मौजूद छात्रों और युवाओं को संबोधित किया. उन्होंने शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि आज के समय में अच्छी डिग्री और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा ही सफलता की कुंजी है. छात्रों को सफलता का मंत्र देते हुए उन्होंने कहा कि एक नियमित समय तय करो कितनी देर पढ़ना है, कितनी देर प्रैक्टिस करनी है और कितनी देर रिवीजन करना है. जितनी कड़ी मेहनत करोगे, सफलता उतनी ही पक्की होगी.

अन्य मुद्दों पर भी रखी बेबाक राय

मीडिया से बातचीत के दौरान बृजभूषण ने अन्य मुद्दों पर भी जवाब दिए. UPI MDR चार्ज पर राहुल गांधी के बयानों पर उन्होंने कहा कि सरकार इस पूरे मामले पर विचार कर रही है. वहीं आगरा में यूजीसी को लेकर चल रहे विरोध पर उन्होंने कहा कि संघर्ष चल रहा है, किसी को चिंता करने की जरूरत नहीं है. बृजभूषण शरण सिंह का यह बयान राजनीतिक गलियारों में चर्चा का केंद्र बन गया है और यूपी के संभावित प्रशासनिक पुनर्गठन पर बहस को और हवा दे रहा है.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

यूपी में बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक फेरबदल: एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्ष घोषित

उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने संगठनात्मक मजबूती के लिए एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्षों…

2 hours ago

श्री विजयपुरम में नवरात्रि की धूम: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा पहले ‘डांडिया महोत्सव’ में हुए शामिल, माता दुर्गा के सामने टेका मत्था

अंडमान-निकोबार की राजधानी श्री विजयपुरम के ITF मैदान में प्रथम डांडिया महोत्सव आयोजित हुआ. उपराज्यपाल…

2 hours ago

अंडमान-निकोबार में राज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने किया इंडियन ऑयल के बार्ज ‘MT IRIS’ का लोकार्पण

अंडमान-निकोबार के श्री विजयपुरम में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने इंडियन ऑयल के नए बार्ज…

2 hours ago

सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर भीषण हमला, 12 की मौत और 300 से ज्‍यादा घायल; 11 भारतीय भी चपेट में आए

Riyadh Airport Attack: सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद एयरपोर्ट पर भीषण हमला हुआ.…

3 hours ago

‘जेल में भी प्यार से देते हैं खाना…’ बिग बॉस में स्काउट पर भड़के सलमान खान

'बिग बॉस 20' के वीकेंड का वार में सलमान खान ने स्काउट ओपी को काजी…

3 hours ago