UP News: उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक दो दिवसीय दौरे पर अमरोहा पहुंचे. दौरे के दूसरे दिन उन्होंने धनौरा विधानसभा क्षेत्र के गजरौला में कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया. सबसे पहले गजरौला सीएचसी का निरीक्षण किया, मरीजों से बातचीत की और अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया. अधिकारियों को स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने के निर्देश भी दिए. इसके बाद कान्हा गौशाला पहुंचे और वहां गोवंशों को चारा व गुड़ खिलाया.
निरीक्षण के बाद आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बृजेश पाठक पूरी तरह राजनीतिक अंदाज में नजर आए. उन्होंने समाजवादी पार्टी पर तीखा वार किया और कहा कि सपा सरकार के समय प्रदेश में गुंडाराज हावी था. उनका कहना था कि उस दौर में “खाली प्लॉट हमारा है” जैसे नारे चलते थे, लेकिन अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में कानून का राज कायम हुआ है.
डिप्टी सीएम ने साफ कहा कि अब उत्तर प्रदेश में किसी भी तरह का गुंडाराज बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. अपराधियों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और जनता को सुरक्षित माहौल मिलेगा.
बृजेश पाठक ने विपक्षी दलों पर हमला जारी रखते हुए “कॉकरोच पार्टी” का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि कुछ लोग जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं और उनके सोशल मीडिया फॉलोअर्स पाकिस्तान व बांग्लादेश से जुड़े हैं. उन्होंने दावा किया कि इनका भारत की राजनीति से कोई लेना-देना नहीं है.
कांग्रेस को घेरते हुए उन्होंने कहा कि उसके सोशल मीडिया फॉलोअर्स में 70 प्रतिशत से ज्यादा लोग पड़ोसी देशों से जुड़े बताए जाते हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष जनता को भ्रमित करने की राजनीति कर रहा है, लेकिन लोग सब समझ चुके हैं.
ये भी पढ़ें-सिंगरौली में तोड़ी गई मंगल पांडे की प्रतिमा, गांव में गुस्से की लहर
बृजेश पाठक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश और देश में विकास, सुरक्षा और सुशासन की राजनीति हो रही है. जनता इस नेतृत्व पर भरोसा करती है और मजबूती से साथ खड़ी है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
Railway Ticket Checking: रेलवे 1 अक्टूबर से विशेष टिकट चेकिंग अभियान चलाएगा. कंसेशन, रिजर्वेशन कोटा,…
Bigg Boss 20 Riti Tiwari Controversy: ‘बिग बॉस 20’ कंटेस्टेंट रीति तिवारी को लेकर एकम…
अक्टूबर के महीने में त्योहारों की शुरुआत के साथ ही बैंकों में कई छुट्टियां रहेंगी.…
पूर्व IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने राजनीति में उतरने का ऐलान किया है. उन्होंने वीडियो…
Himachal Pradesh High Court Recruitment: हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट ने कोर्ट लाइब्रेरियन, चपरासी, माली और…
रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल सीजन 2' में सिवेत तोमर और शहजाद पूनावाला के बीच…