Bharat Express DD Free Dish

सिंगरौली में तोड़ी गई मंगल पांडे की प्रतिमा, गांव में आक्रोश की लहर

Mangal Pandey Statue Vandalism: सिंगरौली जिले के बरगवां क्षेत्र के बाघाडीह गांव में वीर क्रांतिकारी मंगल पांडे की प्रतिमा को अज्ञात लोगों ने तोड़ दिया. घटना से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है. बरगवां पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Edited by Rohit Agrawal

Mangal Pandey Statue Vandalism: सिंगरौली जिले के बरगवां थाना क्षेत्र के बाघाडीह गांव में वीर क्रांतिकारी मंगल पांडे की प्रतिमा को अज्ञात लोगों ने नुकसान पहुंचाया. घटना सामने आते ही पूरे गांव में आक्रोश फैल गया और लोग बड़ी संख्या में मौके पर जुट गए.

ग्रामीणों ने बताया भावनाओं का अपमान

गांववालों का कहना है कि यह सिर्फ मूर्ति तोड़ने की घटना नहीं है, बल्कि स्वतंत्रता संग्राम के महानायक और देश की भावनाओं का अपमान है. ग्रामीणों ने दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है.

अनावरण से पहले ही तोड़ी गई प्रतिमा

जानकारी के मुताबिक, गांव में मंगल पांडे की प्रतिमा का अनावरण 26 मई को होना था. लेकिन उससे दो दिन पहले, 24 मई की रात करीब 10 बजे प्रतिमा को तोड़ दिया गया. जब ग्रामीण पहुंचे तो मूर्ति जमीन पर गिरी हुई और क्षतिग्रस्त हालत में मिली.

शिकायत दर्ज, पुलिस जांच में जुटी

घटना के बाद बाघाडीह निवासी प्रतीक कुमार पांडे ने बरगवां थाने में शिकायत दर्ज कराई. तहरीर में बताया गया कि गांव के लोगों ने आपसी सहयोग से प्रतिमा स्थापित की थी. शिकायत में कहा गया कि अज्ञात व्यक्तियों ने मूर्ति तोड़कर गांव की आस्था और सम्मान को ठेस पहुंचाई है.

ये भी पढ़ें-पीएम मोदी ने प्रकृति और सूर्यदेव को किया नमन, हरियाली और खुशहाली की कामना की

पुलिस ने दर्ज किया मामला

बरगवां थाने के निरीक्षक समीर वारसी ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद अपराध दर्ज कर लिया गया है और जांच शुरू कर दी गई है. पुलिस ने आश्वासन दिया है कि दोषियों को जल्द पकड़कर कार्रवाई की जाएगी.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read