उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले से एक बेहद शर्मनाक और रूह कंपा देने वाली वारदात(Budaun minor girl rape case) सामने आई है. यहां के लापुर थाना क्षेत्र में मोहर्रम का ताजिया जुलूस देखने गई एक 4 वर्षीय मासूम बच्ची का बेरहमी से अपहरण कर लिया गया और उसके बाद उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया. घटना के बाद से पूरे जिले में भारी आक्रोश और दहशत का माहौल है. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी की सरगर्मी से तलाश शुरू कर दी है.
जानकारी के मुताबिक, 4 साल की मासूम बच्ची अपने घर के पास ही ताजिया जुलूस देखने के लिए गई थी. जब काफी देर तक वह वापस नहीं लौटी, तो परिजनों को चिंता हुई. आसपास काफी खोजबीन करने के बाद भी जब बच्ची का कुछ पता नहीं चला, तो परेशान परिजनों ने तुरंत स्थानीय थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई. पुलिस और परिजन रात भर बच्ची को तलाशते रहे. करीब 12 घंटे के लंबे इंतजार के बाद, सुबह गांव के पास ही एक खेत में मासूम गंभीर और लहूलुहान हालत में पड़ी मिली.
खेत में मिली मासूम की हालत देखकर परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई. बच्ची के शरीर पर कई जगह गंभीर चोटों के निशान पाए गए हैं. पुलिस ने आनन-फानन में बच्ची को अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों की टीम ने उसकी मेडिकल जांच की. मेडिकल रिपोर्ट में मासूम के साथ दुष्कर्म किए जाने की आधिकारिक पुष्टि हुई है. इसके बाद पुलिस ने दर्ज मुकदमे में तुरंत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की सख्त धारा 376 (दुष्कर्म) और पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) की बढ़ोतरी कर दी है.
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, बच्ची इस समय गहरे सदमे (ट्रॉमा) में है, जिसके कारण वह फिलहाल आरोपी की पहचान बताने की स्थिति में नहीं है. हालांकि, घटना के तौर-तरीकों को देखते हुए पुलिस को आशंका है कि यह वारदात किसी आसपास के ही परिचित व्यक्ति ने अंजाम दी है. एसएसपी (SSP) के कड़े निर्देश पर पुलिस की कई विशेष टीमें गठित की गई हैं, जो आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही हैं.
वहीं पुलिस घटनास्थल (Budaun minor girl rape) के आसपास लगे सीसीटीवी (CCTV) फुटेज और अन्य वैज्ञानिक साक्ष्यों को खंगाल रही है. स्थानीय प्रशासन ने दावा किया है कि आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
Aaj Ka Mausam: मौसम को लेकर जारी इस रिपोर्ट में उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम…
करवा चौथ 2026 आज, 29 अक्टूबर को मनाया जा रहा है. सुहागिन महिलाएं पति की…
29 अक्टूबर 2026, गुरुवार को करवा चौथ के अवसर पर ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार मेष,…
कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी पर भारतीय नागरिकता मिलने से पूर्व मतदाता सूची में…
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सपा नेता आजम खान और मौलाना मोहम्मद…
छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (CSMIA) ने टर्मिनल 1 (T1) के पुनर्विकास की पहली कलात्मक…