देश

कौन थे ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के वो 6 वीर, जिनके नाम अब नेशनल वॉर मेमोरियल पर अमर हुए

Operation Sindoor Martyrs: पिछले वर्ष जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान को करारा जवाब देने के लिए ऑपरेशन सिंदूर चलाया. इस सैन्य अभियान में भारतीय सेना ने आतंकवादी ठिकानों को निशाना बनाकर अपनी ताकत और आधुनिक युद्ध कौशल का प्रदर्शन किया. हालांकि इस ऑपरेशन में देश के छह वीर जवान शहीद हो गए थे.

अब सरकार ने पहली बार इन छह शहीदों के नाम आधिकारिक रूप से सार्वजनिक किए हैं. उनके नाम नेशनल वॉर मेमोरियल के रोल ऑफ ऑनर और स्मारक की 3डी वॉल पर वर्ष 2025 के सेक्शन में दर्ज किए गए हैं.

रोल ऑफ ऑनर में 26,626 शहीद शामिल

नेशनल वॉर मेमोरियल के रोल ऑफ ऑनर में 1947 के भारत-पाक युद्ध से लेकर 2025 तक के ऑपरेशन सिंदूर, ऑपरेशन रक्षक और ऑपरेशन हिफाजत-1 सहित कुल 26,626 शहीदों के नाम शामिल हैं. इन्हीं में ऑपरेशन सिंदूर में सर्वोच्च बलिदान देने वाले छह जवानों के नाम भी जोड़े गए हैं.

मई 2025 में भारत ने पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) में मौजूद आतंकवादी ढांचे पर चार दिनों तक संयुक्त सैन्य कार्रवाई की थी. इस अभियान में सेना, वायुसेना और अन्य सुरक्षा बलों ने मिलकर हिस्सा लिया. ऑपरेशन का उद्देश्य सीमा पार से हो रहे आतंकवाद पर सख्त प्रहार करना और देश की सुरक्षा को मजबूत करना था.

शहीदों के नाम और उनके यूनिट

  1. सूबेदार मेजर पवन कुमार- मुख्यालय 10 इन्फैंट्री ब्रिगेड
  2. राइफलमैन सुनील कुमार, वीर चक्र- 4 जम्मू-कश्मीर लाइट इन्फैंट्री
  3. लांस नायक दिनेश कुमार- 5 फील्ड रेजिमेंट
  4. एविएशन टेक्नीशियन मूड मुरलीनायक- 851 लाइट रेजिमेंट
  5. हवलदार सुनील कुमार सिंह- 237 फील्ड वर्कशॉप कंपनी
  6. सार्जेंट सुरेंद्र कुमार, वायु सेना पदक- 39 विंग

ऑपरेशन सिंदूर में क्या-क्या हुआ?

22 अप्रैल 2025 को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों ने पर्यटकों पर हमला किया, जिसमें 26 लोगों की जान चली गई. इस घटना के बाद पूरे देश में गुस्सा था और भारत सरकार ने आतंकवाद के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का फैसला लिया. इसके बाद 7 मई 2025 की सुबह भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया. यह अभियान पारंपरिक युद्ध से अलग था. इसमें भारतीय सेना ने सीमा पार जाकर हमला करने के बजाय ड्रोन और सटीक मिसाइलों का इस्तेमाल किया.


ये भी पढ़ें: गोवा से 8 गुना छोटा, फिर भी पीएम मोदी के लिए क्यों अहम है सेशेल्स? जानिए 155 द्वीपों वाले देश की पूरा रणनीति


इस कार्रवाई में पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) में मौजूद आतंकवादियों के नौ बड़े ठिकानों को निशाना बनाया गया. हमलों में कई आतंकी मारे गए, उनके ठिकाने नष्ट हुए और पाकिस्तान को भारी नुकसान उठाना पड़ा.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

2 hours ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

3 hours ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

3 hours ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

3 hours ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

4 hours ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

4 hours ago