Bulldozer action In UP: यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण ने जेवर एयरपोर्ट के आसपास हो रहे अवैध निर्माणों पर सख्त कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चलाया. यह कार्रवाई किशोरपुर और रामनेर गांवों में की गई, जहां बड़े पैमाने पर अवैध कब्जे की शिकायत मिल रही थी. इस अभियान का नेतृत्व यमुना अथॉरिटी के सीईओ ने किया, जिनके निर्देश पर ओएसडी लैंड और एसडीएम समेत भारी पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा.
जानकारी के अनुसार, कुछ भूमाफिया जेवर एयरपोर्ट परियोजना में अधिग्रहित होने वाली जमीन पर अवैध निर्माण कर रहे थे. प्रशासन को कई दिनों से शिकायतें मिल रही थी कि ये भूमाफिया किसानों की जमीन पर जबरन कब्जा करके अवैध रूप से प्लॉटिंग कर रहे हैं और मुआवजे की रकम में हेरफेर कर रहे हैं.
इस मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करने का निर्णय लिया और भारी पुलिस बल की तैनाती के साथ बुलडोजर चलाया गया. प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि कई भूमाफिया किसानों की जमीन पर अवैध निर्माण करके उन्हें औने-पौने दामों में बेचने की फिराक में थे. इसके अलावा, कुछ असामाजिक तत्वों की तरफ से जमीन पर अनधिकृत ढांचे खड़े किए जा रहे थे, जिससे भविष्य में कानूनी विवाद की स्थिति पैदा हो सकती थी.
इस अभियान में यमुना अथॉरिटी के वरिष्ठ अधिकारी, एसडीएम एयरपोर्ट, एसडीएम जेवर और पुलिस विभाग के उच्चाधिकारी शामिल रहे. प्रशासन ने चेतावनी दी है कि भविष्य में भी यदि किसी ने एयरपोर्ट परियोजना से जुड़ी अधिग्रहित जमीन पर अवैध निर्माण करने की कोशिश की, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.
यमुना अथॉरिटी के सीईओ ने स्पष्ट किया कि एयरपोर्ट क्षेत्र में किसी भी प्रकार के अवैध निर्माण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. प्रशासन अब लगातार इस इलाके की निगरानी करेगा और जो भी अवैध गतिविधियों में लिप्त पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
इस सख्त कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है और भूमाफिया भूमिगत हो गए हैं.
15th All India Police Archery Championship Ranchi Santosh Gangwar: रांची के मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में…
तिब्बत और चीन में 7.0 तीव्रता के भूकंप से कई इलाकों में झटके महसूस किए…
Jharkhand BJP padyatra Sandeep Verma JMM Nitin Nabin: झारखंड BJP की 27 अक्टूबर को 'लोकतंत्र…
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की विपक्ष की मांग के बीच लोकसभा अध्यक्ष…
Mission Karmayogi Sadhana Workshop Lucknow CM Yogi- लखनऊ में 23-24 अक्टूबर को मिशन कर्मयोगी के…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के बीच टेलीफोन पर द्विपक्षीय संबंधों…