Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Greater Noida: एशिया के सबसे बड़े हवाई अड्डे के पास हुए अवैध निर्माण पर प्रशासन की सख्‍ती, चला बुलडोजर

यमुना एक्सप्रेसवे प्राधिकरण ने जेवर एयरपोर्ट के आसपास अवैध निर्माणों पर सख्त कार्रवाई की. भूमाफियाओं के खिलाफ बुलडोजर चलाए गए, प्रशासन ने चेतावनी दी कि भविष्य में कड़ी कार्रवाई होगी.

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

Bulldozer action In UP: यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण ने जेवर एयरपोर्ट के आसपास हो रहे अवैध निर्माणों पर सख्त कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चलाया. यह कार्रवाई किशोरपुर और रामनेर गांवों में की गई, जहां बड़े पैमाने पर अवैध कब्जे की शिकायत मिल रही थी. इस अभियान का नेतृत्व यमुना अथॉरिटी के सीईओ ने किया, जिनके निर्देश पर ओएसडी लैंड और एसडीएम समेत भारी पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा.

जानकारी के अनुसार, कुछ भूमाफिया जेवर एयरपोर्ट परियोजना में अधिग्रहित होने वाली जमीन पर अवैध निर्माण कर रहे थे. प्रशासन को कई दिनों से शिकायतें मिल रही थी कि ये भूमाफिया किसानों की जमीन पर जबरन कब्जा करके अवैध रूप से प्लॉटिंग कर रहे हैं और मुआवजे की रकम में हेरफेर कर रहे हैं.

भारी पुलिस बल की तैनाती के साथ बुलडोजर चला

इस मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करने का निर्णय लिया और भारी पुलिस बल की तैनाती के साथ बुलडोजर चलाया गया. प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि कई भूमाफिया किसानों की जमीन पर अवैध निर्माण करके उन्हें औने-पौने दामों में बेचने की फिराक में थे. इसके अलावा, कुछ असामाजिक तत्वों की तरफ से जमीन पर अनधिकृत ढांचे खड़े किए जा रहे थे, जिससे भविष्य में कानूनी विवाद की स्थिति पैदा हो सकती थी.

अधिग्रहित जमीन पर अवैध निर्माण बर्दाश्‍त नहीं

इस अभियान में यमुना अथॉरिटी के वरिष्ठ अधिकारी, एसडीएम एयरपोर्ट, एसडीएम जेवर और पुलिस विभाग के उच्चाधिकारी शामिल रहे. प्रशासन ने चेतावनी दी है कि भविष्य में भी यदि किसी ने एयरपोर्ट परियोजना से जुड़ी अधिग्रहित जमीन पर अवैध निर्माण करने की कोशिश की, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

इस इलाके की लगातार निगरानी करेगा प्रशासन

यमुना अथॉरिटी के सीईओ ने स्पष्ट किया कि एयरपोर्ट क्षेत्र में किसी भी प्रकार के अवैध निर्माण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. प्रशासन अब लगातार इस इलाके की निगरानी करेगा और जो भी अवैध गतिविधियों में लिप्त पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

इस सख्त कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है और भूमाफिया भूमिगत हो गए हैं.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Latest