उत्तर प्रदेश

गृह मंत्री अमित शाह आएंगे काशी: 25वीं मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक में सीएम योगी समेत 4 मुख्यमंत्री भी होंगे शामिल

काशी मंगलवार को ऐतिहासिक बैठक की मेज़बानी करने जा रहा है, जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री व मेजबान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शामिल रहेंगे. मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक की अध्यक्षता के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सोमवार (23 जून) को दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचेंगे. बैठक में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी, मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी रहेंगे. चारों प्रदेश के मुख्यमंत्री सोमवार शाम लाल बहादुर शास्त्री एयरपोर्ट पर अमित शाह का स्वागत करेंगे.

सभी अतिथि काशी कोतवाल काल भैरव और बाबा विश्वनाथ का दर्शन करने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा आयोजित रात्रिभोज में शामिल होंगे. मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक 24 जून को करीब सुबह 11 बजे से 2 बजे तक ताज होटल में प्रस्तावित है. बैठक को लेकर प्रशासन तैयारियों को अंतिम रूप दे रहा है. सुरक्षा की भी चाक चौबंद व्यवस्था की गई है.

मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक में गृह मंत्री अमित शाह भी रहेंगे मौजूद

मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक काशी में पहली बार हो रही है. 24 जून को प्रस्तावित 25वीं मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी रहेंगे. होटल ताज में लगभग 11 बजे से दोपहर दो बजे तक चलने वाली बैठक में सुरक्षा और विकास समेत कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा होगी. बैठक में चारों राज्यों के मुख्य सचिव समेत कई विशिष्टजन और नीति आयोग के साथ अंतरराज्यीय परिषद के प्रतिनिधि भी भाग लेंगे.

ये भी पढ़ें- भारतीय नौसेना को मिला नया स्टील्थ फ्रिगेट ‘INS तमाल’, रूस के कालिनिनग्राद में होगा कमीशन

काशी की परंपरा के अनुरूप अमित शाह का होगा स्वागत

वहीं गृह मंत्री अमित शाह के वाराणसी आगमन पर भारतीय जनता पार्टी ने भी काशी की परंपरा के अनुरूप उनका स्वागत करने की तैयारी कर ली है. गृह मंत्री का स्वागत 11 स्थानों पर किया जायेगा. जहां पार्टी पदाधिकारी,जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता और सामाजिक वर्गों के लोग ढोल-नगाड़ों, शंखनाद, डमरू दल और पुष्प वर्षा के साथ स्वागत करेंगे.

– भारत एक्सप्रेस

Anuj Kumar

Recent Posts

झारखंड के गांवों पर मंडराया खतरा, 700 करोड़ रुपये अटकने से सियासी घमासान

Jharkhand News: झारखंड की पंचायतों में बुनियादी विकास कार्यों के लिए 15वें वित्त आयोग से…

10 minutes ago

इंकलाब जिंदाबाद आज भी क्यों गूंजता है? सड़कों पर क्या हो रहा है और लोग आखिर कहना क्या चाहते हैं?

इंकलाब जिंदाबाद का असली मतलब क्या है? भगत सिंह के विचारों से निकला यह नारा…

20 minutes ago

राजधानी रांची में 1400 करोड़ की विकास योजनाएं 3 साल से ठप: टेंडर के बाद भी काम जीरो, BJP ने सरकार पर लगाया ये आरोप

RANCHI INFRASTRUCTURE CRUNCH: झारखंड की राजधानी रांची में बुनियादी ढांचे से जुड़ी 1400 करोड़ रुपये…

1 hour ago

गुजरात में दौड़ेगी ग्रीन एनर्जी! अडानी और CMA CGM की साझेदारी से सड़कों पर उतरेंगे इलेक्ट्रिक ट्रक्स

गुजरात के वापी स्थित तुम्ब कंटेनर डिपो से अब इलेक्ट्रिक ट्रकों के जरिए कंटेनरों की…

1 hour ago

रेलवे कर्मचारियों की दिवाली होगी रोशन! मोदी सरकार ने दी 78 दिनों के बोनस को मंजूरी, खाते में आएंगे इतने रुपये

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट ने बुधवार को रेलवे कर्मचारियों के लिए…

1 hour ago