Champat Rai and Anil Mishra
Ram Mandir Donation Scam: अयोध्या में 6 जुलाई को श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की त्रैमासिक बैठक होने जा रही है. हाल ही में राम मंदिर के चढ़ावे से जुड़ी कथित गड़बड़ी के मामले के बाद यह बैठक काफी अहम मानी जा रही है. इसी बैठक में ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा के इस्तीफों पर फैसला लिया जाएगा. हालांकि, ट्रस्ट ने चंपत राय और अनिल मिश्रा को कारण बताओ नोटिस भी भेजा है.
सूत्रों के अनुसार, ट्रस्ट के बायलॉज के तहत किसी पदाधिकारी का इस्तीफा स्वीकार करने के लिए दो-तिहाई बहुमत जरूरी है. बैठक में पहले दोनों पदाधिकारियों को अपना पक्ष रखने का अवसर दिया जाएगा. उनके लिखित या मौखिक स्पष्टीकरण के बाद ही ट्रस्ट के सदस्य इस मुद्दे पर विचार करेंगे और मतदान के जरिए अंतिम निर्णय लिया जाएगा.
ट्रस्ट की उपविधियों के मुताबिक किसी भी पदाधिकारी के खिलाफ बिना स्पष्टीकरण लिए कार्रवाई नहीं की जा सकती. यदि ट्रस्ट महासचिव या अन्य पद से हटाने का फैसला करता है, तब भी संबंधित व्यक्ति ट्रस्ट का आजीवन सदस्य बना रहेगा. यह नियम सभी पदाधिकारियों पर समान रूप से लागू होता है. फिलहाल ट्रस्ट में कुल 14 सदस्य हैं, लेकिन चंपत राय और डॉ. अनिल मिश्रा के इस्तीफे के बाद बैठक में बाकी 12 ट्रस्टियों की राय महत्वपूर्ण होगी.
चढ़ावे से जुड़ी कथित चोरी के मामले में 25 जून को प्राथमिकी दर्ज की गई थी और आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया. इसके बाद दोनों पदाधिकारियों पर इस्तीफा देने का दबाव बढ़ा, जिसके चलते महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा ने अपने पदों से त्यागपत्र दिया. हालांकि ट्रस्ट ने स्पष्ट किया कि इस्तीफे पर अंतिम निर्णय 6 जुलाई की बैठक में ही लिया जाएगा.
इससे पहले ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंददेव गिरि ने सार्वजनिक रूप से जानकारी दी थी कि दोनों के त्यागपत्र प्राप्त हो चुके हैं और उन पर ट्रस्ट की बैठक में चर्चा होगी. ट्रस्ट का कहना है कि वह पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और श्रद्धालुओं का विश्वास बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है.
वहीं, चंपत राय के परिवार और उनके परिचितों ने उन पर लगाए जा रहे आरोपों को निराधार बताया है. उनका कहना है कि चंपत राय का पूरा जीवन सादगी, ईमानदारी और समाज सेवा के लिए समर्पित रहा है तथा उन्हें जानबूझकर बदनाम करने की कोशिश की जा रही है.
-भारत एक्सप्रेस
AIIA 10th foundation day Kaumaracon 2026: AIIA नई दिल्ली का 10वां स्थापना दिवस. राष्ट्रीय आयुर्वेद…
कोलकाता पूजा पंडाल हादसे पर पीएम मोदी और अमित शाह ने जताया दुख. PMNRF से…
AIIA foundation day decade achievements 37 lakh patients: अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के 10…
मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम मोदी ने गहरा दुख जताया. कहा- उनका…
ग्रेटर नोएडा में एनसीबी ने दो गुप्त ड्रग लैब का भंडाफोड़ कर 45 करोड़ की…
Kolkata Durga Puja pandal stampede Chorbagan: कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल का हिस्सा ढहने…