दिल्ली से सटे गाजियाबाद के इंदिरापुरम इलाके में मंगलवार देर रात एक चाय की टपरी पर दो युवतियों के बीच जमकर मारपीट हो गई. मामूली कहासुनी से शुरू हुआ यह विवाद कुछ ही मिनटों में सड़क पर हाथापाई में बदल गया. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. चलिए जानते है पूरा मामला:
घटना के बाद इलाके में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है. देर रात हुए इस हंगामे ने स्थानीय लोगों को हैरान कर दिया. फिलहाल वीडियो वायरल होने के बाद लोग अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. घटना ने एक बार फिर सार्वजनिक स्थानों पर बढ़ते विवादों और सोशल मीडिया पर वायरल संस्कृति को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं. वहां मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, देर रात चाय पीने के दौरान दोनों युवतियों के बीच किसी बात को लेकर बहस शुरू हो गई.
देखते ही देखते बहस ने उग्र रूप ले लिया और दोनों एक-दूसरे पर टूट पड़ीं. मौके पर मौजूद लोगों को पहले तो समझ ही नहीं आया कि मामला क्या है.
वायरल वीडियो में दोनों युवतियां एक-दूसरे के बाल पकड़कर खींचती और धक्का-मुक्की करती नजर आ रही हैं. उनके साथ आए युवकों ने उन्हें रोकनें की कोशिश की, लेकिन काफी देर तक दोनों के बीच मारपीट जारी रही. इस दौरान आसपास खड़े लोगों ने अपना मोबाइल निकाला और उनकी वीडियों बना ली, जो कि सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है. देर रात हुए इस हंगामे ने स्थानीय लोगों को हैरान कर दिया.
फिलहाल वीडियो वायरल होने के बाद लोग अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. घटना ने एक बार फिर सार्वजनिक स्थानों पर बढ़ते विवादों और सोशल मीडिया पर वायरल संस्कृति को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं.
-भारत एक्सप्रेस
Edited By: Shubhra Rai (Intern)
कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी पर भारतीय नागरिकता मिलने से पूर्व मतदाता सूची में…
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सपा नेता आजम खान और मौलाना मोहम्मद…
छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (CSMIA) ने टर्मिनल 1 (T1) के पुनर्विकास की पहली कलात्मक…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के टीबी उन्मूलन के संकल्प को साकार करने के लिए अंडमान-निकोबार के…
श्री विजयपुरम स्थित लोक निवास में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने सभी विभागों की उच्चस्तरीय…
गाजियाबाद के सनसिटी में दिव्य प्रेम सेवा मिशन द्वारा आयोजित छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन…