उत्तर प्रदेश

अयोध्या को सीएम योगी का बड़ा तोहफा: 432 करोड़ की 271 योजनाओं का एलान, विरोध करने वालों को दिया करारा जवाब

Up News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रामनगरी अयोध्या को एक बार फिर विकास की बड़ी सौगात दी है. सीएम योगी ने अयोध्या के लिए करीब 432 करोड़ रुपये की लागत वाली 271 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया. इस दौरान उन्होंने जहां एक तरफ अयोध्या के बदलते स्वरूप को सामने रखा, वहीं दूसरी तरफ विपक्षी पार्टियों— कांग्रेस और समाजवादी पार्टी (सपा) पर जमकर निशाना साधा.

‘मंशा साफ हो तो काम अपने आप होते हैं’

समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बेहद सधे हुए अंदाज में विपक्ष को घेरा. उन्होंने कहा, “अगर आपकी मंशा साफ हो तो कार्य अपने आप पूरे होने लगते हैं. जब नीति स्पष्ट होती है, तो नियंता भी आपका सहयोग करता है. आज यही बदलाव अयोध्या में साफ-साफ दिखाई दे रहा है. प्रभु श्रीराम के आशीर्वाद से अयोध्या के विकास कार्य अपने आप आगे बढ़ रहे हैं.”

एयरपोर्ट के नाम पर राजनीति करने वालों को दिया जवाब

सीएम योगी ने समाजवादी पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि सपा के लोग पहले यहां इंटरनेशनल एयरपोर्ट के नाम पर जनता को गुमराह करने का काम करते थे. जमीन अधिग्रहण से लेकर हर विकास कार्य में रोड़े अटकाए जाते थे. लेकिन आज तस्वीर सबके सामने है, अयोध्या का इंटरनेशनल एयरपोर्ट देश के तमाम प्रमुख शहरों से सीधे जुड़ चुका है और यहां लगातार उड़ानें संचालित हो रही हैं.

ये भी पढ़ें- ‘ब्राह्मणों को संभालो… वरना’, संजय निषाद ने कनक पांडेय को क्यों सुनाई खरी-खोटी?

कांग्रेस-सपा पर बोला हमला

कांग्रेस और सपा को आड़े हाथों लेते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आज जो लोग अयोध्या के विकास का विरोध कर रहे हैं, उनकी दिक्कत यह है कि जो काम वो अपने शासनकाल में नहीं कर पाए, वो अब हो रहा है. उन्होंने तीखा सवाल दागते हुए कहा कि विपक्ष को इस बात का बुरा लग रहा है कि अयोध्या एयरपोर्ट का नाम ‘महर्षि वाल्मीकि’ के नाम पर क्यों रख दिया गया? सीएम योगी ने साफ किया कि विपक्ष चाहे जितना विरोध कर ले अयोध्या को वैश्विक स्तर पर चमकाने का काम बिना रुके जारी रहेगा.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

कौन है ओलंपियन परगट सिंह, जिनके हाथों में है अब पंजाब कांग्रेस की कमान?

पूर्व ओलंपियन और जालंधर कैंट से विधायक परगट सिंह को पंजाब कांग्रेस का नया प्रदेश…

2 hours ago

गांधी जयंती पर सीएम फडणवीस ने किया ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ का उद्घाटन, देखिए कैसा होगा नया धारावी

गांधी जयंती पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने 'धारावी एक्सपीरियंस सेंटर' का उद्घाटन किया. 22,500 वर्ग…

3 hours ago

भोपाल में 3 अक्टूबर से लगेगी देश की अनोखी पुलिस प्रदर्शनी, गृह मंत्री अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि

भोपाल के बीएचईएल मैदान में 3 से 7 अक्टूबर तक नवीन न्याय संहिताओं पर प्रदर्शनी…

3 hours ago

प्रेमानंद महाराज के आश्रम के बाहर धरने पर बैठा परिवार, 3 महीने से लापता है 16 साल का इकलौता बेटा

Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…

4 hours ago