उत्तर प्रदेश

सीएम योगी का 1.89 करोड़ परिवारों को दिवाली तोहफा, विपक्ष पर तीखा हमला

CM Yogi Adityanath Diwali Gift: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या के दीपोत्सव को केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक एकता का एक महान प्रतीक बताया है. मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपने संदेश में कहा कि जहां जातिगत और संकीर्ण दीवारें समाज को कमजोर करती हैं, वहीं हमारी साझी संस्कृति और आस्था सभी को एक अटूट सूत्र में बांधती है.

पहले सांस्कृतिक शक्ति की होती थी उपेक्षा (Yogi Adityanath on caste and culture)

पूर्ववर्ती सरकारों पर करारा प्रहार करते हुए सीएम योगी ने कहा कि वर्ष 2017 से पहले की सरकारों ने हमेशा जातीय विभाजन को अपनी राजनीति की धुरी बनाया और समाज को जोड़ने वाली इस सांस्कृतिक विरासत की पूरी तरह उपेक्षा की. लेकिन डबल इंजन की सरकार ने 2017 में दीपोत्सव की भव्य शुरुआत कर इस सोच को बदला और रामनगरी की इस सांस्कृतिक विरासत को सीधे जन-जन के उत्सव में बदल दिया.

उन्होंने रेखांकित किया कि आज इस आयोजन में धर्माचार्य, छात्र, सफाईकर्मी, कुम्हार और व्यापारी वर्ग, सभी बिना किसी भेदभाव के समान उत्साह से भाग लेते हैं. दीपोत्सव का असली संदेश यही है कि दीपक भले ही अलग-अलग हाथों में जलते हों, लेकिन उनका प्रकाश पूरे समाज को एकजुट करता है.

उज्ज्वला योजना की सौगात (CM Yogi Adityanath Deepotsav speech)

एक अन्य पोस्ट में परिवारवादी राजनीति पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जब शासन की प्राथमिकता सिर्फ ‘अपना परिवार’ बन जाती है, तब आम गरीबों की समस्याएं और पीड़ाएं नीतियों से ओझल हो जाती हैं. पूर्व की सरकारों में प्रदेश की लाखों माताएं और बहनें धुएं से भरी रसोई में जीवन बिताने के लिए विवश थीं.

ये भी पढ़ें: ‘राहुल ही देश के हीरो, मुझे सर्टिफिकेट नहीं चाहिए’, अखिलेश के ‘ना’ पर स्वामी का जवाब

इसके विपरीत, पीएम मोदी के मार्गदर्शन में डबल इंजन सरकार ने परिवारवाद के स्थान पर ‘लोक-कल्याण’ को सर्वोपरि रखा है. प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के जरिए गरीबों के घरों तक स्वच्छ ईंधन पहुंचाया गया है. इसी कड़ी में, पावन दीपावली के अवसर पर लखनऊ में 1,500 करोड़ रुपये की धनराशि से प्रदेश के 1.89 करोड़ से अधिक पात्र परिवारों के खातों में रसोई गैस सिलेंडर रिफिल की सब्सिडी का वितरण किया जा रहा है.

सरकार की यह प्रतिबद्धता है कि आर्थिक तंगी या अभाव के कारण प्रदेश का कोई भी गरीब परिवार दोबारा धुएं वाले चूल्हे पर लौटने के लिए मजबूर न हो. इस पहल से हर घर में दीपावली का उल्लास और हर रसोई में सुविधा का प्रकाश सुनिश्चित हो रहा है.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

500 साल के संघर्ष से आया ये दिन, अयोध्या के विकास पर क्या बोले सीएम योगी?

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीलीभीत में ब्रह्मलीन महंत योगी शांतिनाथ की स्मृति में आयोजित श्रीराम…

10 minutes ago

Dhanteras 2026 Special: धन का धर्म और मर्म- धन्वन्तरि, लक्ष्मी-नारायण और कुबेर की कथाओं से समझें क्या है असली समृद्धि

Dhanteras 2026: धन का धर्म और मर्म. धनतेरस पर भगवान धन्वन्तरि, श्री लक्ष्मी-विष्णु और कुबेर…

10 minutes ago

प्रलय का पराक्रम: DRDO की मिसाइल ने बदला रास्ता, दुश्मन के लिए बढ़ सकती हैं मुश्किलें

DRDO Pralay Missile: भारत ने ओडिशा के चांदीपुर में DRDO द्वारा विकसित प्रलय मिसाइल का…

12 minutes ago

‘राहुल ही देश के हीरो, मुझे सर्टिफिकेट नहीं चाहिए’, अखिलेश के ‘ना’ पर स्वामी का जवाब

UP Assembly Election 2027: स्वामी प्रसाद मौर्य ने INDIA गठबंधन में शामिल होने के सवाल…

39 minutes ago

मधुबनी में ASI की कथित फायरिंग से एक की मौत, 3 घायल; अवैध संबंध के विवाद के बीच मचा बवाल

Bihar News: मधुबनी के बालीराजगढ़ गांव में सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात एक ASI द्वारा कथित…

1 hour ago