उत्तर प्रदेश

दीपावली से पहले स्वच्छता मित्रों को सीएम योगी का तोहफा, मानदेय में भारी बढ़ोतरी से खिले कर्मचारियों के चेहरे

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने दो दिवसीय वाराणसी दौरे के दौरान पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आए. अपने इस दौरे के दूसरे दिन सीएम योगी ने शहर के सरोजा पैलेस में आयोजित एक भव्य ‘स्वच्छता मित्र’ सम्मान समारोह में शिरकत की. इस दौरान उन्होंने वाराणसी नगर निगम के सैकड़ों सफाई कर्मचारियों को अपने हाथों से सम्मानित किया और उन्हें जरूरी स्वच्छता किट भी बांटी. इस मौके पर मुख्यमंत्री ने सफाई कर्मियों के हित में एक बहुत बड़ा फैसला लेते हुए उनके मासिक मानदेय में भारी बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया, जिससे वहां मौजूद हजारों कर्मचारियों के चेहरों पर खुशी की लहर दौड़ गई.

महंगाई के दौर में बड़ी राहत

समारोह के दौरान सीएम योगी ने जैसे ही मानदेय बढ़ाने की घोषणा की, पूरा हॉल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा. लंबे समय से कम वेतन में गुजारा कर रहे सफाई कर्मचारियों के लिए यह किसी बड़े तोहफे से कम नहीं है. मानदेय बढ़ने पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए महिला सफाई कर्मी चिंता देवी ने बताया कि पहले उन्हें सिर्फ 10 हजार रुपये मिलते थे, जिसमें परिवार का खर्च चलाना बेहद मुश्किल हो जाता था. अब सैलरी बढ़कर 16 हजार रुपये होने से उन्हें और उनके परिवार को बहुत बड़ी आर्थिक राहत मिलेगी.

इसी तरह स्वच्छता कर्मी राजकुमार और आशुतोष ने भी मुख्यमंत्री के इस संवेदनशील फैसले पर दिल से आभार जताया. उनका कहना था कि सरकार ने उनकी मेहनत और परेशानियों को समझा है, जिससे उनका और उनके बच्चों का भविष्य अब पहले से ज्यादा सुरक्षित महसूस हो रहा है.

सफाई मित्रों ने जताई संतुष्टि

सफाई मित्र दिनेश चौधरी ने अपनी बात रखते हुए कहा कि पहले की तुलना में अब वेतन में 5 से 6 हजार रुपये की जो बढ़ोतरी हुई है, उससे उनका गुजर-बसर अब बहुत अच्छे से हो सकेगा. उन्होंने मुख्यमंत्री का धन्यवाद करते हुए कहा कि आज तक किसी ने सफाई मित्रों की इतनी सुधि नहीं ली थी, जितनी योगी सरकार में ली जा रही है. वहीं, कल्पना देवी ने भी इस बात पर जोर दिया कि सरकार के इस कदम से न सिर्फ उनकी आर्थिक स्थिति सुधरेगी, बल्कि समाज में सफाई मित्रों का सम्मान भी और अधिक बढ़ेगा.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हमेशा से यह प्रयास रहा है कि समाज के सबसे अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया जाए. वाराणसी में स्वच्छता मित्रों के साथ मुख्यमंत्री का यह संवाद और मानदेय बढ़ाने का ऐतिहासिक फैसला एक बार फिर साबित करता है कि सरकार जनता के हर वर्ग के विकास और कल्याण के लिए पूरी तरह समर्पित है.

यह भी पढ़ें: सीएम योगी के प्रयासों से 9 लाख से अधिक घरों की छतों पर लगे सोलर प्लांट, जर्मनी-ऑस्ट्रेलिया को दे रहा टक्कर

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

14 करोड़ जरूरतमंदों को मिला पोषण का संबल, योगी सरकार की योजना ने बदल दी तस्वीर

उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत 14…

6 minutes ago

‘2017 से पहले कैद थे बेटियों के सपने…’ शारदीय नवरात्रि पर विपक्ष पर बरसे सीएम योगी आदित्यनाथ

नवरात्रि के छठे दिन सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को बधाई दी. उन्होंने कहा कि…

18 minutes ago

‘दूध, दही से लेकर पर्यावरण अनुकूल वस्तुओं तक…’ जानिए क्या है योगी सरकार की पंचगव्य योजना?

CM Yogi Panchagavya Scheme: उत्तर प्रदेश में गो आधारित उत्पादों की बिक्री और विपणन को…

20 minutes ago

सीएम योगी के प्रयासों से 9 लाख से अधिक घरों की छतों पर लगे सोलर प्लांट, जर्मनी-ऑस्ट्रेलिया को दे रहा टक्कर

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दूरदर्शी नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने सोलर ऊर्जा के क्षेत्र में…

1 hour ago

मुस्कान-साहिल के बाद अब रविता-अमरदीप को फांसी, मेरठ सांप कांड में आया फैसला

Meerut Snake Murder Case: मेरठ के बहुचर्चित सांप कांड में अदालत ने कड़ा फैसला सुनाते…

1 hour ago