उत्तर प्रदेश

CM Yogi का विद्युत विभाग को दो टूक संदेश, ट्रिपिंग, कटौती और ओवरबिलिंग अब बर्दाश्त नहीं

UP Electricity Complaints: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में बिजली आपूर्ति की व्यवस्था को लेकर कड़ा रुख अपनाया है. उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि अब ट्रिपिंग, ओवरबिलिंग या बिजली कटौती किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी. सीएम योगी ने अधिकारियों को चेतावनी दी कि जनता को बिजली की बेहतर सुविधा देना अब सिर्फ एक सेवा नहीं, बल्कि आम आदमी के विश्वास और सम्मान से जुड़ा विषय है.

मुख्यमंत्री ने सभी डिस्कॉम (बिजली वितरण कंपनियों) से बिजली आपूर्ति की वर्तमान स्थिति का फीडबैक मांगा और उनसे विस्तृत रिपोर्ट तलब की. उन्होंने अधिकारियों से साफ कहा, “न तो बिजली की कोई कमी है, और न ही सरकार के पास फंड की. ऐसे में व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो सख्त कार्रवाई तय है.”

प्रदेश में बिजली आपूर्ति ने तोड़ा रिकॉर्ड

सीएम योगी (CM Yogi) ने बताया कि जून महीने में प्रदेश में रिकॉर्ड 31,486 मेगावाट बिजली की आपूर्ति की गई, जो अब तक का सबसे अधिक स्तर है. उन्होंने कहा कि अब चाहे गर्मी हो, बरसात या सर्दी—हर मौसम में बिना किसी बाधा के बिजली मिलनी चाहिए. मुख्यमंत्री ने बिलिंग व्यवस्था को पारदर्शी और उपभोक्ताओं के हित में बनाने पर ज़ोर दिया. उन्होंने निर्देश दिए कि सभी उपभोक्ताओं को समय पर सही बिल मिले. फॉल्स बिलिंग या ओवरबिलिंग की शिकायतों पर तुरंत और सख्त कार्रवाई की जाए.

सीएम ने हर डिस्कॉम को निर्देश दिया कि वे अपने क्षेत्र में तकनीकी सुधार करें. लाइन लॉस को घटाएं और ट्रांसफॉर्मर की क्षमता बढ़ाएं. उन्होंने कहा कि स्मार्ट मीटरिंग को ब्लॉक स्तर तक पहुंचाया जाए. अभी तक राज्य में करीब 31 लाख उपभोक्ता स्मार्ट मीटर से जुड़े हैं, लेकिन यह संख्या और तेजी से बढ़ाई जानी चाहिए.

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने घाटमपुर, खुर्जा, पनकी और मेजा विद्युत परियोजनाओं का जिक्र करते हुए बताया कि इनसे राज्य की बिजली उत्पादन क्षमता अब 16,000 मेगावाट के पार पहुंच गई है. इसके साथ ही कृषि फीडरों को तेजी से अलग करने और ट्यूबवेलों को सौर ऊर्जा से जोड़ने के निर्देश भी दिए गए हैं. बढ़ती गर्मी और उमस के कारण बिजली की मांग में अचानक बढ़ोतरी देखी जा रही है. सीएम योगी ने स्थिति की समीक्षा करते हुए सभी अधिकारियों को सतर्क रहने और समय पर जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए.

ये भी पढ़ें: ‘सीएम अंकल, पैसे नहीं’, हापुड़ के अर्नव की बदली किस्मत; बच्चे की गुहार पर योगी सरकार का बड़ा फैसला

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

मेरठ का चर्चित ‘ब्लू ड्रम मर्डर केस’: मुस्कान और साहिल दोषी करार, सजा पर फैसला सुरक्षित

मेरठ के चर्चित ब्लू ड्रम मर्डर केस में कोर्ट का बड़ा फैसला. मुस्कान और साहिल…

2 minutes ago

अमृतसर से लंदन तक का डंका! होटल इंडस्ट्री में चमक उठा भारतीय मूल के नवदीप सिंह का नाम, मिला प्रतिष्ठित ‘द सिग्नेचर अवॉर्ड 2026’

लंदन में आयोजित द सिग्नेचर अवॉर्ड 2026 समारोह में ब्लू ऑर्किड होटल्स के खरीद और…

2 minutes ago

’30 करोड़ मांग रहे हैं…’, सुप्रीम कोर्ट में भारी-भरकम रकम सुनकर जज साहब ने ऐसा क्या कह दिया, कि गूंज उठी हंसी

सुप्रीम कोर्ट में एक वैवाहिक विवाद की सुनवाई के दौरान बड़ी रकम की मांग पर…

39 minutes ago

झारखंड DGP विवाद: तदाशा मिश्रा हों या अनुराग गुप्ता, आखिर झारखंड में नियुक्ति पर क्यों उठ रहे हैं सवाल?

झारखंड में डीजीपी पद की नियुक्ति को लेकर सुप्रीम कोर्ट में कानूनी जंग तेज हो…

41 minutes ago

Sheru Classic NPC Regionals 2026: भारत में यहां दिखेंगे सबसे धाकड़ बॉडीबिल्डिर! कई स्टेट के शेड्यूल जारी, Bharat Express मीडिया पार्टनर

Sheru Classic NPC Regionals 2026: भारतीय बॉडीबिल्डिंग के ग्लोबल हाईवे के रूप में स्‍थापित हो…

41 minutes ago