उत्तर प्रदेश

‘गिद्धों को लाश मिली, सुअरों को गंदगी…महाकुंभ में जिसने जो खोजा, उसे वही मिला’ यूपी विधानसभा में CM Yogi का सपा पर हमला

उत्तर प्रदेश विधानसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा. खासतौर पर महाकुंभ पर सवाल उठाने वालों को आड़े हाथों लिया. उन्होंने कहा कि “महाकुंभ में जिसकी जैसी नीयत थी, उसे वैसा ही मिला. गिद्धों को लाश मिली, सुअरों को गंदगी मिली, जबकि संवेदनशील लोगों को रिश्तों की सुंदरता देखने को मिली. सज्जनों को सज्जनता मिली, व्यापारियों को कारोबार मिला और श्रद्धालुओं को बेहतरीन सुविधाएं मिलीं.”

महाकुंभ पर सवाल उठाने वालों पर सीएम का वार

विधानसभा में सीएम योगी ने कहा कि समाजवादी पार्टी हर अच्छे काम का विरोध करने के लिए जानी जाती है. महाकुंभ जैसे ऐतिहासिक आयोजन पर भी सपा नेताओं की आपत्तियां सामने आईं. उन्होंने सवाल किया कि “आखिर समाजवादी पार्टी कब से बाबा साहेब अंबेडकर का सम्मान करने लगी?” उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कन्नौज मेडिकल कॉलेज का नाम डॉ. अंबेडकर के नाम पर था, जिसे बदल दिया गया.

सीएम योगी ने आगे कहा, “हमने अपने लोक कल्याण संकल्प पत्र और राज्यपाल के अभिभाषण में महाकुंभ को वैश्विक आयोजन बनाने की बात रखी.” उन्होंने कहा कि अगर महाकुंभ की व्यवस्थाएं विश्वस्तरीय न होतीं, तो अब तक 63 करोड़ से अधिक श्रद्धालु इसमें शामिल नहीं होते.

महिला सुरक्षा को लेकर सपा पर प्रहार

सीएम योगी ने समाजवादी पार्टी पर महिलाओं के प्रति नजरिए को लेकर भी हमला बोला. उन्होंने कहा, “गेस्ट हाउस कांड पर मैं ज्यादा नहीं बोलना चाहता, लेकिन सबको पता है कि महिलाओं को लेकर समाजवादी पार्टी का रवैया कैसा रहा है.” उन्होंने कहा कि सपा का आचरण हमेशा से सभ्य समाज के लिए भय का कारण बना रहा है.


ये भी पढ़ें- यूपी विधानसभा में विपक्ष का जोरदार हंगामा, बृजेश पाठक की इस टिप्पणी पर भड़के समाजवादी पार्टी के विधायक


-भारत एक्सप्रेस

Prashant Rai

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

50 seconds ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में देर रात भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए.…

1 minute ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

37 minutes ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

1 hour ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

2 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

2 hours ago