देश

प्रधानमंत्री मोदी ने ‘सिल्क सिटी’ भागलपुर से किसानों को जारी की पीएम सम्मान निधी की 19वीं किस्त, 21,500 करोड़ खाते में भेजे गए

PM Modi Bhagalpur Rally: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार (24 फरवरी) को एक दिवसीय दौरे पर बिहार पहुंचे और सिल्क सिटी के रूप में चर्चित भागलपुर जिले से देश के किसानों को पीएम सम्मान निधी की 19वीं किस्त जारी की. इस मौके पर मंच पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी उपस्थित रहे.

भागलपुर के हवाई अड्डा मैदान में आयोजित पीएम किसान सम्मान समारोह में प्रधानमंत्री मोदी का प्रवेश अनोखे अंदाज में हुआ. प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक सजे-धजे खुले वाहन पर खड़े होकर लोगों के बीच से होते हुए मंच तक पहुंचे. इस दौरान दोनों ने समारोह में उपस्थित हजारों लोगों का अभिवादन भी स्वीकार किया.

9.7 करोड़ से अधिक किसानों को भेजे गए 21,500 करोड़ रुपये

प्रधानमंत्री मोदी ने यहां से देश भर के किसानों को पीएम किसान सम्मान योजना की 19वीं किश्त जारी की. इसके तहत 9.7 करोड़ से अधिक किसानों को 21,500 करोड़ रुपये से अधिक की वित्तीय सहायता दी गई. इसके अलावा, प्रधानमंत्री मोदी ने मोतिहारी में निर्मित राष्ट्रीय गोकुल मिशन के तहत विकसित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर इंडिजिनस ब्रीड्स का भी उद्घाटन रिमोट के जरिए किया. बताया गया कि यह केंद्र किसानों को आधुनिक प्रजनन तकनीकों का प्रशिक्षण देगा और भारतीय नस्लों के पशुओं के प्रजनन को बढ़ावा देगा.

उन्होंने बरौनी में एक दूध उत्पाद संयंत्र का भी उद्घाटन किया, जिसका उद्देश्य तीन लाख दूध उत्पादकों के लिए एक संगठित बाजार बनाना है. प्रधानमंत्री मोदी ने भागलपुर में वारिसलीगंज-नवादा-तिलैया रेल खंड के दोहरीकरण और इस्माइलपुर-रफीगंज रोड ओवर ब्रिज का उद्घाटन भी किया. इन परियोजनाओं का कुल मूल्य 526 करोड़ रुपये से अधिक है.

भागलपुर में आयोजित इस रैली में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, गिरिराज सिंह, चिराग पासवान, राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, बिहार के दोनों उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी तथा विजय सिन्हा उपस्थित रहे.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

लोढ़ा बेलेजा प्रोजेक्ट मामले में सुप्रीम कोर्ट से खरीदार को राहत

सुप्रीम कोर्ट ने हैदराबाद के लोढ़ा बेलेजा प्रोजेक्ट मामले में फैसला सुनाते हुए कहा है…

20 minutes ago

बाहुबली के गढ़ में PK का दांव, बाढ़ की जनसभा से अनंत सिंह की तस्वीर गायब, जानिए क्या है सियासी मायने?

Bihar MLC Elections: शुक्रवार की देर शाम पटना के बाढ़ में जनसुराज ने चुनावी जनसभा…

21 minutes ago

पहना, फोटो खिंचवाई और कर दिया रिटर्न! डांडिया खत्म होते ही धड़ाधड़ ड्रेसेस की हो रही वापसी, VIDEO वायरल

नवरात्रि और डांडिया नाइट्स के बाद ऑनलाइन मंगाई गई महंगी ड्रेसेस को इस्तेमाल करके लौटाने…

32 minutes ago

LoC पर 2 आतंकी ढेर, अब तक 23 का सफाया; क्या बोला चेतावनी से कांपा पाकिस्तान?

कश्मीर के कुपवाड़ा (केरन सेक्टर) में 2 आतंकी ढेर हो गए हैं. वहीं 2026 में…

40 minutes ago

‘पत्नी थी या कोई और?’ पुलिस चेकिंग में महिला सड़क पर धड़ाम, मुड़कर देखे बिना छू मंतर हुआ बाइक वाला; देखें VIDEO

Rudrapur News: उत्तराखंड के रुद्रपुर में पुलिस चेकिंग के दौरान बाइक सवार ने ऐसी जल्दबाजी…

1 hour ago