Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

यूपी विधानसभा में विपक्ष का जोरदार हंगामा, बृजेश पाठक की इस टिप्पणी पर भड़के समाजवादी पार्टी के विधायक

उत्तर प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र में डिप्टी सीएम बृजेश पाठक की टिप्पणी पर सपा विधायकों ने हंगामा किया, जिससे सदन स्थगित करना पड़ा. नेता प्रतिपक्ष ने बयान को विवादित बताया, जबकि सरकार ने सफाई दी.

डिप्टी सीएम बृजेश पाठक

Uttar Pradesh Assembly 2025: उत्तर प्रदेश विधानसभा में बजट सत्र के दौरान पक्ष और विपक्ष के नेताओं के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली. सोमवार को डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के एक बयान पर समाजवादी पार्टी (सपा) के विधायकों ने जोरदार हंगामा कर दिया, जिसके कारण सदन को स्थगित करना पड़ा.

दरअसल, डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने सदन में दिवंगत नेता मुलायम सिंह यादव के एक पुराने बयान का जिक्र कर दिया, जिससे सपा विधायकों ने कड़ा विरोध जताया. विधानसभा में सपा विधायक समरपाल सिंह के एक सवाल पर प्रतिक्रिया देते हुए बृजेश पाठक ने कहा, “नेताजी (मुलायम सिंह) का सम्मान तो बहुत किया, सपा वाले नेताजी की हर बात मानते हैं. क्या वह बात भी मानेंगे—’लड़कों से गलती हो जाती है’?”

जानबूझकर दिया विवादित बयान

इस टिप्पणी के बाद सपा विधायकों ने हंगामा शुरू कर दिया और वेल में जाकर विरोध प्रदर्शन करने लगे. विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना लगातार विपक्ष के सदस्यों को शांत कराने की कोशिश करते रहे, लेकिन सपा विधायकों ने नारेबाजी जारी रखी. इस दौरान नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने कहा, “नेताजी सम्मानित व्यक्ति रहे हैं, उनके लिए इस तरह की टिप्पणी नहीं की जानी चाहिए. मंत्री जी ने जानबूझकर विवादित बयान दिया है.”

वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने स्थिति संभालने की कोशिश की और कहा कि “सदन में किसी का नाम नहीं लिया गया. मुलायम सिंह सबके आदरणीय नेता हैं, उनका अपमान करने का कोई सवाल ही नहीं उठता.” हालांकि, सपा विधायकों ने विरोध जारी रखा और नारेबाजी करते हुए कहा, “नेता जी का अपमान नहीं सहेंगे, नहीं सहेंगे! इस बीच, विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना भी नाराज हो गए और गुस्से में कुर्सी छोड़कर खड़े हो गए. उन्होंने सपा विधायकों से पूछा, “बताइए, क्या अपमान हुआ है? अगर जरूरत होगी तो मैं माफी मंगवाऊंगा!”

ये भी पढ़ें: आज से UP Board की परीक्षा शुरू, परीक्षार्थियों की उतारी आरती, CM योगी ने दी शुभकामनाएं

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital