UP Swami Vivekananda Yuva Sashaktikaran Yojana: उत्तर प्रदेश में युवाओं को आधुनिक तकनीक और डिजिटल संसाधनों से जोड़ने की पहल अब शिक्षा और सामाजिक समावेशन के एक बड़े माध्यम के रूप में उभरी है. सीएम योगी के नेतृत्व में संचालित ‘स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना’ को लेकर भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) लखनऊ ने मार्च 2026 तक के आंकड़ों पर आधारित एक स्वतंत्र प्रभाव आकलन (इम्पैक्ट असेसमेंट) रिपोर्ट जारी की है.
इस अध्ययन ने स्पष्ट किया है कि योजना के माध्यम से न केवल विद्यार्थी तकनीक से जुड़े हैं, बल्कि आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के घरों तक भी डिजिटल क्रांति पहुंची है. 60 लाख डिवाइस वितरण से 3 करोड़ लोगों को लाभ हुआ है.
व्यापक पहुंच: मार्च 2026 तक प्रदेश में लगभग 60 लाख स्मार्ट डिवाइस वितरित किए गए हैं, जिनमें 37.19 लाख स्मार्टफोन और 22.61 लाख टैबलेट शामिल हैं.
पारिवारिक प्रभाव: एक परिवार में औसतन पांच सदस्यों के आधार पर अध्ययन ने आकलन किया है कि इस योजना का सीधा और परोक्ष लाभ लगभग 3 करोड़ लोगों तक पहुंचा है.
सर्वेक्षण में शामिल 4,414 परिवारों में से 2,019 (लगभग 45.7 प्रतिशत) परिवार ऐसे हैं, जिनके घर में योजना के तहत पहली बार कोई स्मार्ट डिजिटल उपकरण आया है. इनमें बड़ी संख्या उन परिवारों की है जिनकी वार्षिक आय दो लाख रुपये से कम है.
अध्ययन में टैबलेट और स्मार्टफोन के शैक्षणिक प्रभावों की तुलना भी की गई, जिसमें कई सकारात्मक पहलू सामने आए. टैबलेट प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों ने सीखने की क्षमता, करियर आकांक्षाओं, नेतृत्व कौशल और संतुष्टि जैसे आठ महत्वपूर्ण सांख्यिकीय मानकों पर बेहतर प्रदर्शन किया.
महिला लाभार्थियों ने शैक्षणिक प्रदर्शन, दक्षता, आत्मनिर्भरता और आत्मनिर्णय के मानकों पर पुरुष लाभार्थियों की तुलना में अधिक बेहतर परिणाम दर्ज किए हैं, जिससे बेटियों की सामाजिक भागीदारी मजबूत हुई है.
सर्वेक्षण के अनुसार, 43.5 प्रतिशत से अधिक विद्यार्थी प्रतिमाह 5 जीबी से अधिक इंटरनेट डेटा का शैक्षणिक व उपयोगी कार्यों में इस्तेमाल कर रहे हैं. अभिभावकों ने बताया कि इन उपकरणों के जरिए परिवार के अन्य सदस्य भी डिजिटल भुगतान, स्वास्थ्य सेवाओं और ई-गवर्नेंस योजनाओं का लाभ उठा रहे हैं. शिक्षकों और प्राचार्यों ने कक्षा में विद्यार्थियों की सक्रियता और स्वतंत्र रूप से सीखने की प्रवृत्ति में सुधार को 5 में से 4.53 की उच्च रेटिंग दी है.
ये भी पढ़ें: संगम नगरी में जल्द दौड़ेगी मेट्रो, 12 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट में बनेंगे 45 स्टेशन
योजना के दीर्घकालिक प्रभाव को और अधिक सुदृढ़ करने के लिए IIM लखनऊ की टीम ने दस रणनीतिक संस्तुतियां दी हैं. इनमें उच्च व तकनीकी शिक्षा के विद्यार्थियों को प्राथमिकता से टैबलेट देने, पहली बार डिवाइस पाने वाले परिवारों को वरीयता देने, शिक्षण संस्थानों में वाई-फाई सुविधा विस्तार, डिजिटल वेलनेस व शिक्षकों के डिजिटल प्रशिक्षण तथा नियमित प्रभाव आकलन कराने जैसे महत्वपूर्ण सुझाव शामिल हैं.
UP Lakhpati Didi Milk Business: योगी सरकार के ग्रामीण आजीविका मिशन से 4 लाख से…
सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र के जिला परिषद और पंचायत समिति चुनावों में SC-ST सीटों के…
बिहार के साहेबगंज से बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत…
Badrinath Temple Closing: उत्तराखंड के बद्रीनाथ धाम के कपाट 16 नवंबर को रात 9:37 बजे…
Pakistan Vs Zimbabwe: ICC महिला इमर्जिंग नेशंस ट्रॉफी में पाकिस्तान और जिम्बाब्वे की टीमें आमने-सामने…
ICC ने जय शाह को निर्विरोध दूसरे कार्यकाल के लिए चेयरमैन नियुक्त किया है. बाली…