उत्तर प्रदेश

‘हमें हर हाल में करनी है गाय की रक्षा…’ गोरखनाथ मंदिर में सीएम योगी ने की विधि-विधान से गोवर्धन पूजा

गोरखपुर/रवि कुमार: दीपावली के पंच दिवसीय महापर्व की श्रृंखला के महत्वपूर्ण पर्व गोवर्धन पूजा के पावन उपलक्ष्य में गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार प्रातः गोरखनाथ मंदिर की गोशाला में विधि विधान से गोवर्धन पूजा की. गोपूजन के बाद मुख्यमंत्री ने गोसेवा की और प्रदेशवासियों को गोवर्धन पूजा की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमें हर हाल में गाय की रक्षा करनी है. साथ ही उसकी नस्ल सुधार की दिशा में भी आगे बढ़ते हुए हर पशुपालक को समृद्धि के पथ पर अग्रसर करना है.

दीपावली के दिन रविवार से गोरखपुर प्रवास कर रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार सुबह गोरखनाथ मंदिर की गोशाला में गोवर्धन पूजा की. उन्होंने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजन की प्रक्रिया पूर्ण की. गायों और गोवंश को माला पहनाई, तिलक लगाया और गोमाता का आशीर्वाद लेकर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की. गो पूजन के बाद मुख्यमंत्री ने गायों और गोवंश को अपने हाथों से गुड़ और केला खिलाया. इस दौरान वह कई गायों और गोवंश को उनका नाम लेकर पुकारते रहे और उनके पास जाकर उन्हें खूब दुलार भी किया.

गोसंरक्षण के लिए अभिनव कार्यक्रम चला रही सरकार : सीएम योगी

गोवर्धन पूजा के बाद मुख्यमंत्री ने मीडिया से बातचीत करते हुए प्रदेशवासियों और सभी गोपालकों को गोवर्धन पूजा की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि गो महत्ता को प्रतिष्ठित करने वाली परंपरा का निर्वहन करने के लिए उत्तर प्रदेश में सरकार 7,700 से अधिक गोशालाओं के माध्यम से निराश्रित गोवंश के संरक्षण और संवर्धन के लिए एक अभिनव कार्यक्रम चला रही है. इन गोशालाओं में 16 लाख से अधिक निराश्रित गोवंश रह रहे हैं.

गाय के साथ उसे पालने के लिए आर्थिक सहायता भी दे रही सरकार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि गोसंरक्षण और गोसंवर्धन के लिए राज्य सरकार की वर्तमान में तीन प्रकार की योजनाएं चल रही हैं. पहली, निराश्रित गोआश्रय स्थल, जो सरकार द्वारा संचालित है. दूसरी, सहभागिता स्कीम. इसके अंतर्गत कोई भी किसान अगर निराश्रित गोआश्रय स्थल से गाय ले जाकर उनका देखभाल करता है तो सरकार प्रति गाय लालन पालन के लिए प्रतिमाह 1,500 उपलब्ध कराती है. इसमें एक किसान को चार गाय तक की अनुमति है.

यानी एक किसान इस स्कीम से हर माह 6,000 रुपये अतिरिक्त आमदनी अर्जित कर सकता है. इसी क्रम में कुपोषित परिवार को भी दूध पीने के लिए निराश्रित गोआश्रय स्थल से एक-एक ब्याई हुई गाय दी जाती है. इस तीसरी योजना में प्रति गाय के लिए परिवार को हर माह 1,500 रुपये भी दिए जाते हैं. इन योजनाओं का बड़े पैमाने पर किसानों और कुपोषित परिवारों ने लाभ लिया है.

सरकार का एक ही ध्येय, गाय सड़कों पर न हो

सीएम योगी ने कहा कि तीसरी स्कीम को राज्य सरकार ग्रामीण और नगरीय क्षेत्रों में स्वयं ही संचालित करती है. ग्रामीण क्षेत्रों में गो आश्रयस्थल की व्यवस्था पशुपालन विभाग संचालित करता है जबकि नगरीय क्षेत्र में कान्हा उपवन के रूप में नगर विकास विभाग संचालित करता है. उन्होंने कहा कि गोसंरक्षण और संवर्धन के लिए सरकार का एक ही ध्येय है कि गाय सड़कों पर न हो. किसानों की उपज को नुकसान न पहुंचाए, बल्कि सुरक्षित स्थान पर और सम्मानजनक ढंग से गाय की देखभाल हो सके. सीएम ने बताया कि निराश्रित गोआश्रय स्थल इसी उद्देश्य से प्रारंभ किए गए थे और आज उन्हें सफलतापूर्वक संचालित किया जा रहा है.

कृषि और ऋषि प्रधान भारत की आत्मा है गाय

सीएम योगी ने कहा कि भारत जैसे कृषि और ऋषि प्रधान देश में गाय इसकी आत्मा है. भारत की धार्मिक और कृषि प्रधान परंपरा में गाय व गोवंश के महत्व को सदैव प्राथमिकता दी गई है. उसी परंपरा का निर्वहन दीपावली के अगले दिन गोवर्धन पूजा के रूप में होता है. मुख्यमंत्री ने कहा कि गाय पशु के रूप में एक अत्यंत महत्वपूर्ण उपहार है. वह अपने आप में समृद्धि का एक खजाना है. धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष, इन चारों पुरुषार्थों का सबसे महत्वपूर्ण साधन गोसेवा ही है. सीएम योगी ने कहा कि जिस भी परंपरा में गाय और गोवंश के संरक्षण, संवर्धन के लिए ईमानदारीपूर्वक प्रयास होंगे, वहां पर सुख-समृद्धि अपने आप ही आती हुई दिखाई देगी.

ये भी पढ़ें: ईडी कोई ‘सुपर कॉप’ नहीं है, जो उसके संज्ञान में आने वाले हर मामले की जांच शुरू कर दे: कर्नाटक हाई कोर्ट

गो ग्रास निकालने की भारतीय परंपरा का करें अनुसरण

गोवर्धन पूजा के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री ने सभी प्रदेशवासियों से गोसेवा की भारतीय परंपरा का अनुसरण करने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि भारतीय परंपरा में पहला ग्रास गाय और अंतिम ग्रास श्वान का होता है. अगर हर परिवार अपनी परंपरा का निर्वहन करते हुए गाय के हिस्से का और श्वान के हिस्से का भी उपलब्ध करवाने की व्यवस्था करे तो यह बड़ा सेवा कार्य होगा. मुख्यमंत्री ने कहा कि जो नागरिक गाय नहीं पाल सकते वे धर्मार्थ कार्य की दृष्टि से संचालित गोशाला में सहयोग कर गोसेवा का कार्य कर सकते हैं. उन्होंने कहा कि गोसेवा से गोसेवक के घर में सुख और समृद्धि आएगी.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

सौरभ भारद्वाज का दावा- दिवाली पर AQI 3000 पार, प्रदूषण के आंकड़ों पर सरकार को घेरा

Delhi AQI 3000 Saurabh Bharadwaj Claim: AAP दिल्ली अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने दिवाली के दौरान…

45 minutes ago

‘ज्ञान विज्ञान’ की पहली वर्षगांठ पर जुटीं बड़ी हस्तियां, पूर्व CJI बीआर गवई रहे खास मेहमान, केक काटकर मना जश्न

शिक्षा, विज्ञान और चिकित्सा जगत की अहम जानकारियों को दर्शकों तक पहुंचाने वाले भारत एक्सप्रेस…

52 minutes ago

भारत एक्सप्रेस की स्वर्णिम संध्या में जुटीं देश की नामचीन हस्तियां, CMD उपेंद्र राय के नेतृत्व की हुई सराहना

नई दिल्ली में आयोजित ‘स्वर्णिम संध्या’ कार्यक्रम में भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के 4 वर्ष…

1 hour ago

पटाखे फोड़ो, बीमारियां भगाओ! BJP विधायक के दावे पर मचा बवाल, डॉक्टरों ने बताया धुएं का खतरनाक सच

Papia Adhikari Firecracker Controversy: पश्चिम बंगाल की बीजेपी विधायक पापिया अधिकारी ने दावा किया कि…

2 hours ago

PMEGP लोन घोटाला में ED का एक्शन, कश्मीर में 10.63 करोड़ रुपए की 11 संपत्तियां अटैच

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने PMEGP लोन घोटाले में श्रीनगर और बांदीपोरा में 10.63 करोड़ रुपए…

2 hours ago

प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, दिल्ली, यूपी और हरियाणा सरकार से मांगी एक्शन टेकन रिपोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते वायु प्रदूषण पर कड़ा रुख अपनाते हुए दिल्ली, यूपी…

2 hours ago