उत्तर प्रदेश

नेत्रकुम्भ पहुंचे सीएम योगी, सेवा कार्यों के लिए की सराहना

महाकुंभ नगर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज दौरे पर गुरुवार को महाकुंभ में चल रहे नेत्रकुम्भ का निरीक्षण कर यहां किए जा रहे सेवा कार्यों की सराहना की. उन्होंने सबसे पहले गणेश प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. इसके बाद आयोजन में लगे प्रमुख लोगों से मुलाकात की. फिर उन्होंने ओपीडी का निरीक्षण कर डॉक्टरों और आयोजन समिति के सदस्यों से बातचीत भी की. मुख्यमंत्री ने नेत्रकुम्भ की भव्यता और प्रबंधन की प्रशंसा की. डॉक्टरों ने उन्हें पूरी व्यवस्था के बारे में विस्तार से जानकारी दी. मुख्यमंत्री को बताया गया कि महाकुंभ के दौरान नेत्रकुंभ में 2.37 लाख मरीजों की यहां जांच की गई है.

चश्मा वितरण का बड़ा लक्ष्य

सीएम योगी को बताया गया कि नेत्रकुम्भ में 1.63 लाख चश्मे वितरित किए गए हैं. मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए नेत्रकुम्भ की सेवा को एक दिन के लिए और बढ़ा दिया गया है. पहले 26 फरवरी को इसका समापन होना था, लेकिन बाद में इसकी तिथि 27 फरवरी तक बढ़ा दी गई. निरीक्षण के दौरान सीएम योगी ने विशेषज्ञों से पूछा कि इतनी बड़ी संख्या में मरीजों को किस तरह व्यवस्थित इलाज दिया जा सका. जिस पर डॉक्टरों ने बताया कि यह कठिन कार्य था, लेकिन सुव्यवस्थित प्रबंधन के चलते सफलता मिली. मुख्यमंत्री ने इस सेवाभाव के लिए सभी डॉक्टरों और आयोजकों को बधाई दी और भविष्य में भी इस तरह के आयोजनों की जरूरत बताई.

सीएम योगी ने बड़े हनुमान जी के किए दर्शन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महाकुंभ की सफलता के लिए आभार प्रकट करने प्रयागराज स्थित बड़े हनुमान मंदिर पहुंचे. उन्होंने महाबली हनुमान जी के चरणों में शीश नवाया और मंदिर के सभी पुजारियों को प्रणाम किया. मुख्यमंत्री का पूजन मंदिर के महंत एवं श्रीमठ बाघम्बरी पीठाधीश्वर पूज्य बलवीर गिरि जी महाराज ने संपन्न कराया. इसके बाद मुख्यमंत्री ने बड़े हनुमान की आरती की. जिसके बाद मुख्यमंत्री को अंग वस्त्र एवं बड़े हनुमान जी की तस्वीर भेंट की गई. बलवीर गिरि महाराज ने मुख्यमंत्री को महाकुंभ के ऐतिहासिक और भव्य आयोजन की सफलता के लिए बधाई दी. मंदिर के पुजारी सूरज पाण्डेय जी महाराज ने बताया कि महाकुंभ की सफलता के लिए संत समाज ने सीएम योगी आदित्यनाथ को आशीर्वाद प्रदान किया. मुख्यमंत्री ने बड़े हनुमान जी का आशीर्वाद लेते हुए संतों और पुजारियों का आभार व्यक्त किया. साथ ही महाकुंभ के आयोजन को दिव्य और भव्य बनाने के लिए सभी को धन्यवाद दिया.

-भारत एक्सप्रेस

विशाल तलवार

Recent Posts

WhatsApp में आने वाला है नया बदलाव, स्क्रॉल करते ही अपने आप छोटा हो जाएगा नेविगेशन बार

WhatsApp Android यूजर्स के लिए एक नए फीचर पर काम कर रहा है. इस अपडेट…

33 minutes ago

गोरखपुर में दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, हाईटेंशन तार की चपेट में आए लोग; 3 की मौत, 7 झुलसे

UP News: गोरखपुर के गुलरिहा क्षेत्र में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली हाईटेंशन तार…

59 minutes ago

किडनी की बीमारी से बढ़ सकता है हार्ट डिजीज का खतरा, जानें कैसे पड़ता है दिल पर असर

Kidney Disease and Heart Disease: क्रोनिक किडनी डिजीज (CKD) के कारण हाई ब्लड प्रेशर, शरीर…

1 hour ago

7 दिन बाद मिली राहत, तिहाड़ जेल से रिहा होंगे CJP नेता सौरव दास और आशुतोष रांका

CJP Leaders Released: CJP नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका को SEM कोर्ट से बड़ी…

1 hour ago

रिटायरमेंट के बाद पैसों की नहीं होगी किल्लत, आज ही बना लें इमरजेंसी फंड; जानें कितनी होनी चाहिए बचत

Retirement Planning Emergency Fund: रिटायरमेंट प्लानिंग में इमरजेंसी फंड बनाना बेहद जरूरी है. अचानक बीमारी…

2 hours ago

राम मंदिर चंदे का हिसाब और उज्जैन से अयोध्या तक का सफर, क्या दिग्विजय सिंह रच रहे हैं कोई बड़ा सियासी खेल?

उज्जैन से अयोध्या तक दिग्विजय सिंह की करीब 900 किलोमीटर लंबी ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’…

2 hours ago