उत्तर प्रदेश

‘शरीर जवान है पर चेतना बूढ़ी हो चुकी है’, प्रयागराज में युवाओं की मानसिक स्थिति पर क्या बोले CMD उपेंद्र राय?

भारत एक्सप्रेस के सीएमडी उपेंद्र राय ने प्रयागराज के मेजा रोड स्थित श्री काशी प्रसाद सिंह इंटरमीडिएट कॉलेज के वार्षिकोत्सव में मानव विकास के 3 लाख सालों के इतिहास का खाका खींचा. उन्होंने सभ्यता के विकास को 12 कालखंडों में पिरोते हुए आधुनिक समाज की मानसिक स्थिति का कड़ा विश्लेषण किया.

आग के आविष्कार से AI के युग तक का सफर

उपेंद्र राय ने बताया कि मानव सभ्यता की सबसे बड़ी क्रांति ‘आग’ का आविष्कार थी. इसी ने आदिमानव को जानवरों के डर से मुक्त किया और भाषा व समूह में रहने की नींव रखी. उन्होंने सभ्यता को 12 चरणों में (आग का आविष्कार, समूह, हड़प्पा-मोहनजोदड़ो की शुरुआती इंडस्ट्री, राजशाही, ऋषि परंपरा, बुद्ध-महावीर का काल, गुलामी का दौर, औद्योगिक क्रांति और अब AI का युग) में बांटा. उन्होंने कहा कि विकास की गति इतनी तेज है कि जो काम पहले 300 साल में होता था, वह अब कुछ दिनों में संभव है.

भारतीय समाज की ‘बूढ़ी चेतना’ पर प्रहार

तकनीकी प्रगति की प्रशंसा के साथ उन्होंने समाज की जड़ता पर दुःख जताया. उन्होंने कहा कि अमेज़न के जंगलों में पेड़ भी 10 साल में जगह बदल लेते हैं, लेकिन भारत का आदमी पेड़ की तरह एक जगह लग गया है. वह कहीं खिसकना नहीं चाहता. उन्होंने कहा कि आज के युवा का शरीर तो जवान है, पर चेतना इतनी बूढ़ी हो चुकी है कि वह अज्ञात में छलांग लगाने का साहस खो चुका है.

ये भी पढ़ें: क्या है बहादुर और कायर का फर्क? CMD उपेंद्र राय ने प्रयागराज में समझाया, बताया इंसानियत का गणित

रिस्क लेना ही असली आधुनिक मूल्य

सरदार पूर्ण सिंह के निबंध ‘आचरण की सभ्यता’ का जिक्र करते हुए उन्होंने समझाया कि असली आधुनिकता आपके पद या परिवार में नहीं, बल्कि आपकी आत्मा की ऊंचाई में है. उन्होंने कहा कि जिस समाज ने रिस्क लेना छोड़ दिया, वह पिछड़ गया. उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि केवल सुरक्षित रास्तों पर चलना छोड़कर कुछ नया करने का साहस जुटाएं, तभी हम आधुनिक अर्थों में विकसित कहलाएंगे.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

ज्ञानेश कुमार के लिए गले की फांस बना फॉर्म-6, जानें क्या हैं वो 3 बदलाव जिन पर मचा है बवाल?

फॉर्म-6 में बदलाव पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद CEC ज्ञानेश कुमार घिर गए…

29 minutes ago

‘राहुल गांधी को बनाएंगे PM’… JDU नेता अनंत सिंह का बयान हुआ वायरल, जानिए क्या है सच

मोकामा विधायक पर अनंत सिंह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, इससे…

1 hour ago

क्या आपके बाल भी हो जाते हैं चिपचिपे? कंडीशनर लगाते वक्त भूलकर भी न करें ये मिस्टेक

Hair Conditioner Mistakes: काले और घने बालों के लिए सिर्फ शैंपू ही नहीं, कंडीशनर लगाने…

1 hour ago

प्रधानमंत्री मोदी से मिले एकनाथ शिंदे, कहा- सूखे को लेकर केंद्र सरकार से मिलेगी किसानों को बड़ी मदद

महाराष्ट्र में भीषण सूखे की स्थिति को लेकर शिवसेना के मुख्य नेता और राज्य के…

1 hour ago

गलवान पर बनी सलमान खान की फिल्म में ऐसा क्या दिखा जो सरकार को लेना पड़ा एक्शन, 40 दिन तक क्यों हुआ री-शूट?

सलमान खान की फिल्म मातृभूमि को सूचना प्रसारण मंत्रालय से NOC मिल गई है. अब…

1 hour ago