संगम नगरी के मेजा स्थित श्री काशी प्रसाद सिंह इंटरमीडिएट कॉलेज, कठौली में आयोजित ‘कैलाश गौतम स्मृति पुस्तकालय’ के लोकार्पण समारोह में भारत एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क के सीएमडी उपेंद्र राय ने समाज की बौद्धिक शून्यता पर गहरा प्रहार किया. मुख्य अतिथि के रूप में छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जिस देश ने दुनिया को ‘विश्व गुरु’ का मार्ग दिखाया, आज वही देश पढ़ने की आदतों में पिछड़ रहा है.
उपेंद्र राय ने इतिहास के पन्नों से जूलियस सीजर का एक अत्यंत प्रेरक प्रसंग साझा किया. उन्होंने बताया कि जब सीजर का जहाज भयंकर समुद्री तूफान में फंसा, तो उन्होंने कीमती सोने-चांदी को समंदर में फेंकने का आदेश दिया, लेकिन अपनी किताबों को बचा लिया. जब सेनापति ने इस पर आपत्ति जताई, तो सीजर ने ऐतिहासिक जवाब दिया— “मूर्ख! अगर ये किताबें नहीं रहीं, तो अगली पीढ़ी सोना कैसे बनाएगी? ज्ञान खत्म हो गया, तो सब खत्म हो जाएगा.” सीएमडी ने जोर देकर कहा कि जो देश किताबों को सोने से ऊपर रखते हैं, वे आज दुनिया का नेतृत्व कर रहे हैं.
उन्होंने मार्क जुकरबर्ग, बिल गेट्स और एलन मस्क जैसे आधुनिक दिग्गजों का उदाहरण देते हुए बताया कि ये लोग साल में कम से कम 30 दिन की छुट्टी सिर्फ किताबें पढ़ने के लिए लेते हैं. उन्होंने तंज कसते हुए कहा, “उनके पास खरबों की संपत्ति है, फिर भी वे पढ़ते हैं. हमारे पास सुविधाओं का अभाव है, फिर भी हम पढ़ना नहीं चाहते.” उन्होंने चिंता जताई कि 150 करोड़ की आबादी वाले भारत में नोबेल विजेताओं की कमी हमारी शैक्षणिक और मानसिक गिरावट का संकेत है.
ये भी पढ़ें: क्या है बहादुर और कायर का फर्क? CMD उपेंद्र राय ने प्रयागराज में समझाया, बताया इंसानियत का गणित
अपने संबोधन के अंत में उन्होंने कहा कि भारत का अधिकांश ज्ञान ‘अतीत्मुखी’ है. हम केवल पुरानी बातों पर गर्व करते हैं, लेकिन भविष्य की चेतना से शून्य हैं. उन्होंने मेजा के विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे पुस्तकालय का उपयोग केवल परीक्षा पास करने के लिए नहीं, बल्कि अपनी मेधा और चेतना को वैश्विक स्तर तक ले जाने के लिए करें.
AIIA 10th foundation day Kaumaracon 2026: AIIA नई दिल्ली का 10वां स्थापना दिवस. राष्ट्रीय आयुर्वेद…
कोलकाता पूजा पंडाल हादसे पर पीएम मोदी और अमित शाह ने जताया दुख. PMNRF से…
AIIA foundation day decade achievements 37 lakh patients: अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के 10…
मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम मोदी ने गहरा दुख जताया. कहा- उनका…
ग्रेटर नोएडा में एनसीबी ने दो गुप्त ड्रग लैब का भंडाफोड़ कर 45 करोड़ की…
Kolkata Durga Puja pandal stampede Chorbagan: कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल का हिस्सा ढहने…