उत्तर प्रदेश

LIVE: प्रयागराज में ‘साहित्यिक महाकुंभ’ शुरू, मंच पर CMD उपेंद्र राय और दिग्गजों का जमावड़ा

प्रयागराज की पावन धरा पर साहित्य, शिक्षा और पत्रकारिता के संगम का वह पल आ चुका है, जिसका पूरे मेजा क्षेत्र को बेसब्री से इंतजार था. भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के CMD और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय इस समय मेजा रोड स्थित श्री काशी प्रसाद सिंह इंटरमीडिएट कॉलेज के मंच पर हैं. कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत हो चुकी है और पूरा परिसर ‘कैलाश गौतम यादों और तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज रहा है.

मंच पर दिग्गजों का जमावड़ा

कठौली के इस प्रांगण में आयोजित वार्षिकोत्सव समारोह इस समय अपने पूरे शबाब पर है. मुख्य अतिथि उपेंद्र राय के साथ मंच पर राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सत्यकाम, उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र के निदेशक डॉ. सुरेश शर्मा और विशेष सचिव डॉ. राजेश कुमार प्रजापति सहित साहित्य और प्रशासन जगत की नामचीन हस्तियां मौजूद हैं. दीप प्रज्ज्वलन के साथ शुरू हुए इस कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत पारंपरिक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से किया जा रहा है.

एयरपोर्ट से कॉलेज तक उत्साह का सैलाब

बता दें कि आज सुबह प्रयागराज एयरपोर्ट पहुंचने पर उपेंद्र राय का भव्य स्वागत किया गया था. आयोजक मंडल के सदस्यों द्वारा उन्हें मालाएं पहनाकर और पारंपरिक गमछा भेंट कर सम्मानित किया गया. एयरपोर्ट से कार्यक्रम स्थल तक के रास्ते में साहित्य प्रेमियों का भारी उत्साह देखने को मिला, जो अब इस समारोह में जनसैलाब के रूप में तब्दील हो चुका है.

ये भी पढ़ें: प्रयागराज पहुंचे CMD उपेंद्र राय: एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत, कैलाश गौतम लाइब्रेरी का करेंगे लोकार्पण

विशिष्ट अतिथियों से सजा मंच

भारत एक्सप्रेस के समूह सलाहकार संपादक अनिल राय, फेलिक्स हॉस्पिटल के चेयरमैन डॉ. डी.के. गुप्ता, और मार्ट संस्था के आसिफ आजमी भी इस समय मंच की शोभा बढ़ा रहे हैं. कार्यक्रम का कुशल समन्वय अजीत सिंह द्वारा किया जा रहा है, जबकि कॉलेज प्रबंधन के सदस्य अतिथियों की अगवानी में जुटे हुए हैं.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

फिल्म ‘काला हिरण’ से जुड़े विवाद मामले में दिल्ली हाई कोर्ट ने सलमान खान को भेजा नोटिस

फिल्म 'काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी' विवाद में दिल्ली हाई कोर्ट ने सलमान खान…

9 minutes ago

अडाणी ग्रुप ने नवी मुंबई एयरपोर्ट पर लॉन्च किया Swirl ट्रांजिट होटल, अब एयरपोर्ट के अंदर ही आराम और काम की सुविधा

देश की सबसे बड़ी प्राइवेट एयरपोर्ट ऑपरेटर कंपनी अडाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड ने नवी मुंबई…

11 minutes ago

ज्ञानेश कुमार के लिए गले की फांस बना फॉर्म-6, जानें क्या हैं वो 3 बदलाव जिन पर मचा है बवाल?

फॉर्म-6 में बदलाव पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद CEC ज्ञानेश कुमार घिर गए…

1 hour ago

‘राहुल गांधी को बनाएंगे PM’… JDU नेता अनंत सिंह का बयान हुआ वायरल, जानिए क्या है सच

मोकामा विधायक पर अनंत सिंह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, इससे…

2 hours ago

क्या आपके बाल भी हो जाते हैं चिपचिपे? कंडीशनर लगाते वक्त भूलकर भी न करें ये मिस्टेक

Hair Conditioner Mistakes: काले और घने बालों के लिए सिर्फ शैंपू ही नहीं, कंडीशनर लगाने…

2 hours ago