Bharat Express DD Free Dish

प्रयागराज पहुंचे CMD उपेंद्र राय: एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत, कैलाश गौतम लाइब्रेरी का करेंगे लोकार्पण

भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय प्रयागराज पहुंच चुके हैं. आज वे श्री काशी प्रसाद सिंह इंटरमीडिएट कॉलेज में जनकवि कैलाश गौतम स्मृति पुस्तकालय का लोकार्पण करेंगे.

CMD Upendrra Rai Prayagraj

प्रयागराज की साहित्यिक और सांस्कृतिक धरती पर आज एक ऐतिहासिक संगम होने जा रहा है. भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के एडिटर-इन-चीफ एवं CMD उपेंद्र राय आज, शनिवार 11 अप्रैल को आयोजित भव्य समारोह में सम्मिलित होने के लिए प्रयागराज पहुँच चुके हैं. एयरपोर्ट पर उनका जिस गर्मजोशी के साथ स्वागत हुआ, उसने इस आयोजन की महत्ता को और बढ़ा दिया है.

एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत

जैसे ही उपेंद्र राय प्रयागराज एयरपोर्ट पहुंचे, आयोजक मंडल के सदस्यों ने उनकी अगवानी की. फूल-मालाओं के साथ उनका भव्य स्वागत किया गया. आयोजकों ने उन्हें पारंपरिक गमछा भेंट कर सम्मानित किया. इस दौरान सीएमडी उपेंद्र राय ने भी मुस्कुराते हुए सभी का अभिवादन स्वीकार किया. प्रयागराज की इस यात्रा को लेकर न केवल कॉलेज परिवार बल्कि स्थानीय साहित्य प्रेमियों में भी भारी उत्साह देखा जा रहा है.

आज होगा ‘कैलाश गौतम स्मृति पुस्तकालय’ का लोकार्पण

आज का मुख्य केंद्र मेजा रोड स्थित श्री काशी प्रसाद सिंह इंटरमीडिएट कॉलेज, कठौली है. यहां दोपहर 2 बजे से वार्षिकोत्सव समारोह शुरू होगा, जिसमें उपेंद्र राय मुख्य अतिथि के रूप में यश भारती सम्मानित जनकवि कीर्तिशेष स्वर्गीय कैलाश गौतम की स्मृति में नवनिर्मित पुस्तकालय का लोकार्पण करेंगे. यह पुस्तकालय क्षेत्र के विद्यार्थियों और साहित्यकारों के लिए ज्ञान के एक नए द्वार खोलेगा.

दिग्गजों का जमावड़ा

इस समारोह की अध्यक्षता राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सत्यकाम कर रहे हैं. इसके अलावा शिक्षाविद डॉ. उदय प्रताप सिंह, अरविंद कुमार तिवारी और मयंक द्विवेदी जैसे गणमान्य लोग भी मंच की शोभा बढ़ाएंगे. कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथियों में शासन-प्रशासन और चिकित्सा जगत के कई बड़े नाम शामिल हैं.

  • डॉ. सुरेश शर्मा: निदेशक, उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र (प्रयागराज)
  • डॉ. राजेश कुमार प्रजापति: विशेष सचिव, नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति
  • डॉ. डी.के. गुप्ता: चेयरमैन, फेलिक्स हॉस्पिटल (नोएडा)
  • अनिल राय: समूह सलाहकार संपादक, भारत एक्सप्रेस

ये भी पढ़ें: PNB सोल्जरथॉन 2026: CMD उपेंद्र राय ने युवाओं में भरा जोश, ‘रन फॉर सोल्जर्स’ में दिखा देशभक्ति का जज्बा

साहित्य और शिक्षा का संगम

जनकवि कैलाश गौतम की स्मृति में स्थापित यह पुस्तकालय न केवल विद्यार्थियों को प्रेरित करेगा, बल्कि उनकी समृद्ध साहित्यिक विरासत को भी जीवित रखेगा. आयोजन का समन्वय अजीत सिंह संभाल रहे हैं, जबकि कॉलेज प्रबंधन और स्वागताकांक्षी डॉ. शैलेश गौतम व डॉ. अवधेश सिंह की टीम कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटी है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read