प्रयागराज की साहित्यिक और सांस्कृतिक धरती पर आज एक ऐतिहासिक संगम होने जा रहा है. भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के एडिटर-इन-चीफ एवं CMD उपेंद्र राय आज, शनिवार 11 अप्रैल को आयोजित भव्य समारोह में सम्मिलित होने के लिए प्रयागराज पहुँच चुके हैं. एयरपोर्ट पर उनका जिस गर्मजोशी के साथ स्वागत हुआ, उसने इस आयोजन की महत्ता को और बढ़ा दिया है.
जैसे ही उपेंद्र राय प्रयागराज एयरपोर्ट पहुंचे, आयोजक मंडल के सदस्यों ने उनकी अगवानी की. फूल-मालाओं के साथ उनका भव्य स्वागत किया गया. आयोजकों ने उन्हें पारंपरिक गमछा भेंट कर सम्मानित किया. इस दौरान सीएमडी उपेंद्र राय ने भी मुस्कुराते हुए सभी का अभिवादन स्वीकार किया. प्रयागराज की इस यात्रा को लेकर न केवल कॉलेज परिवार बल्कि स्थानीय साहित्य प्रेमियों में भी भारी उत्साह देखा जा रहा है.
आज का मुख्य केंद्र मेजा रोड स्थित श्री काशी प्रसाद सिंह इंटरमीडिएट कॉलेज, कठौली है. यहां दोपहर 2 बजे से वार्षिकोत्सव समारोह शुरू होगा, जिसमें उपेंद्र राय मुख्य अतिथि के रूप में यश भारती सम्मानित जनकवि कीर्तिशेष स्वर्गीय कैलाश गौतम की स्मृति में नवनिर्मित पुस्तकालय का लोकार्पण करेंगे. यह पुस्तकालय क्षेत्र के विद्यार्थियों और साहित्यकारों के लिए ज्ञान के एक नए द्वार खोलेगा.
इस समारोह की अध्यक्षता राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सत्यकाम कर रहे हैं. इसके अलावा शिक्षाविद डॉ. उदय प्रताप सिंह, अरविंद कुमार तिवारी और मयंक द्विवेदी जैसे गणमान्य लोग भी मंच की शोभा बढ़ाएंगे. कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथियों में शासन-प्रशासन और चिकित्सा जगत के कई बड़े नाम शामिल हैं.
ये भी पढ़ें: PNB सोल्जरथॉन 2026: CMD उपेंद्र राय ने युवाओं में भरा जोश, ‘रन फॉर सोल्जर्स’ में दिखा देशभक्ति का जज्बा
जनकवि कैलाश गौतम की स्मृति में स्थापित यह पुस्तकालय न केवल विद्यार्थियों को प्रेरित करेगा, बल्कि उनकी समृद्ध साहित्यिक विरासत को भी जीवित रखेगा. आयोजन का समन्वय अजीत सिंह संभाल रहे हैं, जबकि कॉलेज प्रबंधन और स्वागताकांक्षी डॉ. शैलेश गौतम व डॉ. अवधेश सिंह की टीम कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटी है.
फिल्म 'काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी' विवाद में दिल्ली हाई कोर्ट ने सलमान खान…
देश की सबसे बड़ी प्राइवेट एयरपोर्ट ऑपरेटर कंपनी अडाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड ने नवी मुंबई…
दक्षिणी ध्रुव की बर्फ में छिपे ब्रह्मांड के रहस्यमयी कणों को पकड़ने की दिशा में…
फॉर्म-6 में बदलाव पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद CEC ज्ञानेश कुमार घिर गए…
मोकामा विधायक पर अनंत सिंह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, इससे…
Hair Conditioner Mistakes: काले और घने बालों के लिए सिर्फ शैंपू ही नहीं, कंडीशनर लगाने…