Chandauli Crime News: चंदौली/अवनीश: चंदौली में मूर्ति विसर्जन के समय माहौल पूरा तनाव से भर गया. DJ बंद करने को लेकर पुलिस और लोगों के बीच बहस हो गयी. बताया जा रहा है कि जुलूस के दौरान पुलिस ने नियमों के अनुसार DJ को बंद करना चाहा. पुलिस वालों की बातों को सुनकर लोगों में गुस्सा भर गया. इसी बात को लेकर लोगों और पुलिस के बीच एक बहुत बड़ा विवाद देखने को मिला. मामला तब आगे बढ़ गया जब इसमें पूर्व विधायक कूद पड़े और उन्होंने जेल भरने की चेतावनी दे डाली.
मामला चंदौली (Syedraja Police Station Chandauli) के सैयदराजा थाना क्षेत्र का है. बताया जा रहा है कि विवाद सिर्फ इसलिए हुआ क्योंकि पुलिस ने DJ बंद करने को कहा था. इस झड़प के दौरान चंदौली के पूर्व विधायक मनोज सिंह भी वहां आ पहुंचे और देखते ही देखते वो भी इस झड़प में शामिल हो गए. उनको पुलिस का लोगों से बात करने का तरीका बिल्कुल भी पसंद नहीं आया.
विधायक ने आक्रोश में आकर कहां कि इस तरह के रवैए के लिए उन्हें भारी नुकसान चुकाना पड़ सकता है. प्रशासन के साथ उनकी झड़प में उन्होंने यह भी कहा कि वो 10,000 लोगों के साथ जेल भर देंगे.
पुलिस ने पूर्व विधायक पर भीड़ को उकसाने का आरोप लगाया और कहा कि इससे दंगे भड़कने के चान्सेज बढ़ जाते हैं. पुलिस ने यह भी कहा कि नियम के अनुसार 10 बजे के बाद किसी भी तरह का शोर-शराबा करना मना है और इस नियम का हम सभी को पालन करना चाहिए.
पुलिस के साथ झड़प के बाद पूर्व विधायक मनोज सिंह ने लोगों को समझा-बुझाकर मामले को शांत कराने की कोशिश की और तंज कसते हुए कहां कि ये तो शंकराचार्य तक को नहीं बख्शते. अगर ये साधु-संतों को मार सकते हैं और ऐसा कर सकते हैं तो तुम्हारे साथ भी ऐसा हो सकता है.
पूर्व विधायक ने लोगों को समझाया कि इससे धार्मिक महोत्सव प्रभावित होती है और लोगों को शांत होने के लिए कहा. धीरे- धीरे माहौल शांत हुआ और विसर्जन की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया गया. प्रशासन ने बताया कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है. घटना स्थल क्षेत्र पर और भी पुलिसकर्मियों को तैनात कर दिया गया है. यह घटना लोगों के लिए एक चर्चा का विषय बन गया है.
ये भी पढ़ें: ‘उनके बारे में कभी सुना’, बरेली सिटी मजिस्ट्रेट के इस्तीफे पर सांसद दिनेश शर्मा का बयान
-भारत एक्सप्रेस
एनसीएमईआई के कार्यकारी अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) शाहिद अख्त़र जो मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय संयोजक…
दिल्ली के मावलंकर हॉल में आयोजित पेंटिंग प्रदर्शनी 'डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन' में भारत…
SP Singh Baghel: भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क, महाकवि गोपाल दास नीरज फाउंडेशन ट्रस्ट और सोनवी…
नालसार यूनिवर्सिटी में बोलते हुए जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने कहा कि चुनाव आयोग की SIR…
Vijay Sinha: बिहार सरकार के मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में…
सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और वोटर लिस्ट…