Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

‘उनके बारे में कभी सुना’, बरेली सिटी मजिस्ट्रेट के इस्तीफे पर सांसद दिनेश शर्मा का बयान

UP News: बरेली सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री के इस्तीफे पर बीजेपी सांसद डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि उन्हें इस अधिकारी के बारे में जानकारी नहीं है. उन्होंने इस्तीफे को राजनीति से जोड़ने वाली अटकलों को खारिज किया.

UP News: बरेली सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री के इस्तीफे के बाद राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है. इस बीच बीजेपी सांसद डॉ. दिनेश शर्मा ने इस पूरे मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि उन्हें न तो अलंकार अग्निहोत्री के बारे में जानकारी है और न ही उन्होंने उनके बारे में कभी सुना है.

बीजेपी सांसद ने क्या कहा?

डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि कई बार कुछ लोग राजनीति की गंध सूंघने लगते हैं और फिर वे खुद ही वजहें तलाशने लगते हैं. उनका इशारा उन लोगों की तरफ था जो किसी भी प्रशासनिक फैसले को राजनीतिक रंग देने की कोशिश करते हैं. उन्होंने साफ कहा कि इस इस्तीफे से उनका कोई लेना-देना नहीं है और वे इस अधिकारी को व्यक्तिगत तौर पर जानते भी नहीं है.

इसे भी पढ़ें-दिल्ली में आज ये सड़के रहेंगी बंद, घर से निकलने से पहले देख लें ट्रैफिक रूट

इस्तीफे को लेकर तरह-तरह की बातें

अलंकार अग्निहोत्री के इस्तीफे को लेकर सोशल मीडिया और स्थानीय राजनीति में तरह-तरह की बातें हो रही हैं. कुछ लोग इसे प्रशासनिक दबाव से जोड़ रहे हैं तो कुछ इसे राजनीतिक कारण बता रहे हैं. हालांकि बीजेपी सांसद ने इन अटकलों को दरकिनार करते हुए कहा कि ऐसे मामलों में राजनीति ढूंढना ठीक नहीं है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital