दुनिया

ईमान मजारी को 17 साल की सजा क्यों? पाक सेना की सच्चाई उजागर करना पड़ा भारी

Imaan Mazari 17 years jail: पाकिस्तान में एक बार फिर मानवाधिकारों की धज्जियां उड़ती हुई दिख रही हैं. इस्लामाबाद कोर्ट ने 24 जनवरी को फैसला सुनाते हुए मानवाधिकारों की मुखर वकील ईमान मजारी और उनके पति हादी अली को 17 साल की जेल की सजा सुना दी है. उनके ऊपर आरोप है कि ईमान ने सोशल मीडिया पर आक्रामक और राष्ट्र विरोधी पोस्ट किए. कोर्ट ने साइबर आतंकवाद, नकली जानकारी ब्रॉडकास्ट करने और अन्य धाराओं में दोषी ठहराया.

बता दें कि ईमान का कसूर बस इतना था कि वो लगातार पाकिस्तानी सेना की बलोचों पर क्रूरता को उजागर करती रहती हैं. हालांकि कोर्ट के इस फैसले के बाद कुछ पाकिस्तानी वकीलों ने सड़कों पर प्रदर्शन भी किया. जिसके बाद अब यह मामला पाकिस्तान में बोलने की आजादी पर सवाल उठा रहा है.

क्यों मिली मजारी को 17 साल की सजा?

कोर्ट के डॉक्यूमेंट में मजारी और उनके पति पर मुख्यत तीन मुख्य आरोप लगाए गए हैं. इसमें सबसे बड़ा आरोप साइबर अपराध और फेक न्यूज से जुड़ा बताया जा रहा है. बता दें कि ईमान मजारी ने सोशल मीडिया पर सेना की सच्चाई को उजागर करती कुछ पोस्ट डाली थीं, जिसको की कोर्ट ने राष्ट्र विरोधी मानते हुए सजा का ऐलान कर दिया.

कौन हैं ईमान मजारी (Imaan Mazari)?

ईमान मजारी कोई आम वकील नहीं हैं. वे पूर्व मानवाधिकार मंत्री शिरीन मजारी की बेटी हैं. उनके पिता मशहूर डॉक्टर थे. ईमान बीते कई सालों  से संवेदनशील मुद्दों पर आवाज उठाती रही हैं. उन्होंने अल्पसंख्यकों, पत्रकारों और आरोपियों को बचाने की लंबी कानूनी लड़ाई लड़ी है. वह हमेशा बोलने की आजादी के पक्ष में रहीं और पाकिस्तानी सेना की मुखर आलोचना करती रहीं. साथ ही बलूचों के अत्याचार पर भी बोलती रहीं. साथ ही मजारी सोशल मीडिया पर अपने विचार पोस्ट करती थीं और इन्हीं पोस्ट के आधार पर उन्हे सजा सुनाई गई.

यह भी पढ़ें: भारत-EU ट्रेड डील पर भड़का अमेरिका, दिल्ली में ऐतिहासिक समझौते की तैयारी

कोर्ट की हायरिंग के वक्त हुआ हंगामा

बता दें कि सजा सुनने से पहले ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया. जब वह कोर्ट जा रहे थे तो पुलिस ने रास्ते में ही गाड़ी रोक दी. वहीं नकाबपोश अधिकारियों ने गिरफ्तार करने के साथ-साथ बदतमीजी भी की. हालांकि जैसे ही सजा का ऐलान हुआ उसके इस्लामाबाद में सैकड़ों वकील सड़कों पर उतर आए. ईमान और उनके पति को मिली सजा के खिलाफ प्रदर्शन करने लगे. वकीलों ने इसे बोलने की आजादी पर हमला बताया. जिससे पाकिस्तान में नागरिकों की आजादी पर बड़ी बहस छिड़ गई है.

पाक में बोलने की आजादी पर उठे सवाल

यह मामला पाकिस्तान में बोलने की आजादी पर बड़ा सवाल खड़ा करता हुआ दिख रहा है. क्योंकि ईमान मजारी सेना और प्रशासन के अत्याचारों के खिलाफ लड़ती रही हैं. जिसके अंतर्गत वह सोशल मीडिया पर पोस्ट डालती हैं और इन्हीं पोस्ट के आधार पर अब उन्हे सजा सुन दी गई है. इस बीच कुछ वकीलों ने प्रदर्शन कर ईमान की सजा के खिलाफ आवाज उठाना शुरू कर दिया है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Rohit Agrawal

Recent Posts

कोलकाता में एमआरएम कार्यालय का उद्घाटन: MRM के राष्ट्रीय संयोजक डॉ. शाहिद अख्त़र बोले—’हिन्दू-मुसलमान एक थे, एक हैं और एक रहेंगे’

एनसीएमईआई के कार्यकारी अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) शाहिद अख्त़र जो मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय संयोजक…

1 hour ago

‘डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन’ प्रदर्शनी में पहुंचे भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय, बच्चों की विशेष कलाकृति देख हुए भावुक

दिल्ली के मावलंकर हॉल में आयोजित पेंटिंग प्रदर्शनी 'डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन' में भारत…

5 hours ago

दिल्ली में सजी गोपाल दास ‘नीरज’ के गीतों की महफिल, केंद्रीय मंत्री एस.पी. सिंह बघेल चीफ गेस्ट; CMD उपेन्द्र राय ने महाकवि को यूं किया याद

SP Singh Baghel: भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क, महाकवि गोपाल दास नीरज फाउंडेशन ट्रस्ट और सोनवी…

5 hours ago

‘नागरिकों को दूसरे दर्जे का बनाने वाली प्रक्रिया मंजूर नहीं’: नालसार में SIR विवाद पर भड़के सुप्रीम कोर्ट के जज उज्ज्वल भुइयां

नालसार यूनिवर्सिटी में बोलते हुए जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने कहा कि चुनाव आयोग की SIR…

5 hours ago

बाढ़ पीड़ितों के नुकसान की भरपाई, फॉर्मर आईडी…; मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा दावा

Vijay Sinha: बिहार सरकार के मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में…

5 hours ago

‘खतरे में है आम नागरिक का वोट देने का अधिकार’, पूर्व जज रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठाए गंभीर सवाल

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और वोटर लिस्ट…

6 hours ago