उत्तर प्रदेश

श्रद्धालुओं को अब पार्किंग से शटल बसों के साथ मिलेगी ई-रिक्शा और ऑटो की सुविधा

महाकुंभ नगर: माघ पूर्णिमा स्नान पर्व के सफल आयोजन के बाद प्रयागराज जिला प्रशासन ने आगामी दिनों में श्रद्धालुओं की सुगम वापसी और यातायात व्यवस्था को लेकर अहम फैसले लिए हैं. जिलाधिकारी रविंद्र मादंड ने बताया कि बुधवार को पुलिस कमिश्नर और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ हुई बैठक में निर्णय किया गया है कि पार्किंग स्थलों से श्रद्धालुओं को संगम तक पहुंचाने के लिए अब शटल बसों के साथ-साथ ई-रिक्शा और ऑटो रिक्शा भी उपलब्ध कराए जाएंगे. ये साधन उन्हें संगम के बिल्कुल करीब तक लेकर जाएंगे.

अब ई-रिक्शा और ऑटो से संगम जाना होगा आसान

डीएम रविंद्र मादंड ने कहा, “श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अब पार्किंग स्थलों से संगम तक शटल बसों के साथ ई-रिक्शा और ऑटो रिक्शा भी चलाए जाएंगे. ये वाहन जीटी जवाहर तक श्रद्धालुओं को सुगमता से पहुंचाएंगे.” इस निर्णय से उन श्रद्धालुओं को बड़ी राहत मिलेगी, जो संगम तक जाने के लिए अधिक सुविधाजनक विकल्प चाहते हैं. इससे लोगों को ज्यादा पैदल भी नहीं चलना होगा.

वीकेंड पर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए ट्रैफिक प्लान

उन्होंने बताया कि गुरुवार से शहर में सभी कार्यालय और प्रतिष्ठान खुल जाएंगे. इसको देखते हुए ट्रैफिक व्यवस्था को सुगम बनाए रखने की योजना पर काम किया जा रहा है. साथ ही बाहर से आ रहे श्रद्धालुओं के सुविधाजनक आवागमन को सुनिश्चित करने के लिए निर्णय लिए गए हैं. शुक्रवार, शनिवार और रविवार को श्रद्धालुओं की भारी संख्या को देखते हुए प्रशासन ने विशेष ट्रैफिक प्लान तैयार किया है. डीएम ने बताया, “वीकेंड पर अधिक भीड़ होने की संभावना को देखते हुए ट्रैफिक टाइमिंग्स जारी की जाएंगी. प्रयास होगा कि इससे शहर में जाम की स्थिति न बने और लोगों को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न हो.”

बोर्ड परीक्षाओं को देखते हुए ट्रैफिक रहेगा सुगम

14 फरवरी से सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो रही हैं. परीक्षार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने ट्रैफिक को व्यवस्थित बनाए रखने की योजना बनाई है. डीएम ने कहा, “छात्र-छात्राओं को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में कोई कठिनाई न हो, इसके लिए ट्रैफिक व्यवस्था को विशेष रूप से मॉनिटर किया जाएगा.”

छात्रों और अभिभावकों से प्रशासन की अपील

डीएम ने बोर्ड परीक्षार्थियों और उनके अभिभावकों से अपील की, “छात्र-छात्राएं परीक्षा केंद्र के लिए समय से पहले निकलें. यदि संभव हो तो अपने निजी दोपहिया वाहनों का उपयोग करें, ताकि वे ट्रैफिक में फंसने से बच सकें.”

-भारत एक्सप्रेस

विशाल तलवार

Recent Posts

बिहार के पीरू गांव ने दिल्ली को दिखाई नई राह: कंक्रीट के जंगलों में महकी गांव की सोंधी मिट्टी, प्रवासियों के लिए क़ायम की अनूठी मिसाल

यूनिवर्सिटी एल्युमनाई की तर्ज़ पर अब गांव के बाशिंदे भी महानगरों में मनाएं अपनी मिट्टी…

2 hours ago

श्रीकृष्ण पाथेय न्यास की छात्रवृत्ति के लिए 102 मेधावी चयनित: सीएम मोहन यादव ने दी बधाई, खंडवा जिले से सर्वाधिक 6 विजेता

मध्य प्रदेश संस्कृति विभाग के श्रीकृष्ण पाथेय न्यास द्वारा 102 छात्र-छात्राओं को 'भगवान श्रीकृष्ण मेधावी…

6 hours ago

खड़गे के विवादित बयान के बाद सुर्खियों में पीएम मोदी के पिता! जानिए कौन थे दामोदरदास मूलचंद मोदी?

राजनीतिक बयानबाजी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वर्गीय पिता दामोदरदास मूलचंद मोदी चर्चा में…

7 hours ago

मौसम बदलते ही बदला रामलला का दिनचर्या, अब सुबह 4 बजे खुलेंगे पट, जानिए पूरी समय-सारणी

1 नवंबर से अयोध्या के राम मंदिर में श्रीरामलला की पूजा, आरती और दर्शन का…

7 hours ago

मोदी सरकार का बड़ा एक्शन: नार्को-कार्टेल पर सुरक्षा एजेंसियों का सर्जिकल स्ट्राइक, 100 करोड़ का हवाला नेटवर्क ध्वस्त

NCB ने मिजोरम पुलिस और ED के साथ मिलकर 'ऑपरेशन ट्राइडेंट' लॉन्च किया. असम, मिजोरम…

8 hours ago

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने अफसरों की लगाई क्लास, 3707 पोस्टमार्टम में से सिर्फ 2 की पुलिस ने मांगी ऑनलाइन

इलाहाबाद हाई कोर्ट की सख्ती के बाद मेडिको-लीगल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट अब सीधे CCTNS पोर्टल…

8 hours ago