उत्तर प्रदेश

“धोखाधड़ी की चैम्पियन है कांग्रेस” मुजफ्फरनगर में बरसे पूर्व डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा

Dinesh Sharma In Muzaffarnagar: राज्य सभा सांसद और पूर्व उप मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने कहा कि जनता विपक्षी दलों को उनकी तुष्टीकरण की राजनीति का चुन चुन के दण्ड दे रही है. जनता का दण्ड देने का अभियान अभी थमा नहीं है और उत्तर प्रदेश में 2027 में इसकी पुनरावृत्ति होनी है. उनका कहना था कि सपा बसपा कांग्रेस टीएमसी डीएमके आप जैसे विपक्षी दल अब अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहे है. देश ने देखा है कि यूपी के एक नेता टीएमसी की हार के दुख में उन्हें ढांढस बंधाने कोलकाता गए थे और आने वाले समय में अगर अभिषेक बनर्जी भी ममता बनर्जी के साथ आकर 2027 में यूपी के इन नेताजी को भाजपा के पक्ष में चुनाव परिणाम आने के बाद ढांढस बंधाते नजर आयेंगे.

पत्रकारों से बात करते हुए डॉ शर्मा ने कहा कि 2027 में भाजपा विधान सभा चुनाव में तीन चौथाई बहुमत से सरकार बनाएगी. वर्तमान में चारों तरफ विकास हो रहा है, जिसके चलते शहरों के बीच में आने जाने में समय कम लगने लगा है. विकास भाजपा सरकार की प्राथमिकता में है और जहां विकास होता है वहीं पर व्यापार भी होता है और समृद्धि भी होती है. प्रदेश में इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट की बाढ़ आ गई है और उत्तर प्रदेश में हुए विकास की सुगंध चारों ओर फैल रही है. पीएम नरेंद्र मोदी, ग्रह मंत्री अमित शाह, सीएम योगी आदित्यनाथ के सबल नेतृत्व में भगवा विकास का पर्याय बन गया है.

DMK ने किया सनातन को अपमानित

विपक्ष पर धोखाधड़ी की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि सनातन को अपमानित करने वाली डीएमके के साथ सहयोग का नृत्य करने वाली कांग्रेस ने डीएमके गठबंधन की हार के बाद उससे नाता तोड़ लिया. कांग्रेस किसी की सगी नहीं है और जनता ने देखा है कि कुर्सी के लिए इसने चंद्रशेखर जी और चौधरी चरण सिंह जी को भी धोखा दे दिया था. कुर्सी के लिए पांच विधायकों वाली कांग्रेस ने तमिलनाडु में नई सरकार वाले दल से दोस्ती कर डाली और जिनके साथ चुनाव लड़ा था उसे डीएमके को एक बार में छोड़ दिया. 100 साल पुरानी कांग्रेस पार्टी अब क्षेत्रीय दलों की पिछलग्गू बन गई है. अपनी हार का ठीकरा ईवीएम पर फोड़ने वाली कांग्रेस की हकीकत ये है कि जब बैलेट पेपर से चुनाव हुआ करता था ये उस समय से बंगाल, बिहार, उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु जैसे राज्यों में चुनाव हार रहे हैं. अब ये हार के लिए एसआईआर को ज़िम्मेदार ठहराते हैं और आने वाले समय में जनता को भी दोषी ठहरा सकते हैं.

उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के कार्यकाल में पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा देने, बाबा साहेब पंच तीर्थ को विकसित करने, गरीब सवर्णों को दस प्रतिशत आरक्षण देने का काम हुआ है. किसी के साथ कोई भेदभाव नहीं हुआ. सभी सनातनी जातिवाद से ऊपर उठकर राष्ट्रवाद की व्यवस्था में रहें. पश्चिमी उत्तर प्रदेश में विकास की नई परिभाषा लिखी गई है. आज गन्ना किसान खुशहाल हो रहा है.

पीएम मोदी ने संयम बरतने की अपील की

ईरान और यूक्रेन तथा ईरान अमेरिका और इजरायल युद्ध के दुष्प्रभावों की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने लोगों से कोरोना काल की तरह ही संयम बरतने की अपील की है. आज दुनिया का बड़े बड़े देशों में इन युद्ध के कारण ऊर्जा, पेट्रोल तथा खाद्य पदार्थ का संकट पैदा हो गया है और ऑस्ट्रेलिया जैसे देश में पेट्रोल पम्प बंद हो गए हैं.

पेट्रो उत्पादों के संयमित उपयोग की अपील

पीएम ने देश के लोगों से पेट्रो उत्पादों के संयमित उपयोग की अपील की है. इनके उपयोग को बंद करने के लिए नहीं कहा गया है. ये उपाय देश के लोगों को युद्ध के प्रभाव से बचाने के लिए किए जा रहे हैं. एक सवाल के जवाब में कहा कि बंगाल में भेदभाव किसी के साथ नहीं होगा और सीमा पर फेंसिंग की जाएगी.

ये भी पढ़ें- ‘घुसपैठियों पर लगाम, बॉर्डर पर फेंसिंग’ बंगाल की पहली कैबिनेट के बाद लॉकेट चटर्जी का बड़ा ऐलान

बाद में एक विशाल दीक्षा सम्मेलन में महामंडलेश्वर स्वामी यतींद्रानंद गिरी एवं शुक्र ताल के दंडी स्वामी जी के साथ मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए जिसमें हजारों की संख्या में आए हुए नागरिकों को संबोधित किया और बाद में श्री भगवान आश्रम द्वारा लिखित पुस्तक आत्मबोध का विमोचन किया उसके बाद अस्वस्थ चल रहे पूर्व जिला अध्यक्ष विजय शुक्ला के आवास पर उपस्थित कार्यकर्ताओं के साथ चाय पर चर्चा कर श्री शुक्ल के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की. बाद में प्रसिद्ध व्यवसाय राकेश बिंदल के आवास पर व्यवसाईयों के साथ बैठक में सम्मिलित हुए.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन की तबीयत बिगड़ी, झारखंड कैबिनेट की बैठक स्थगित

झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन की हालत बेहद गंभीर बनी हुई…

18 minutes ago

छोटे कारोबारियों के लिए दिवाली से पहले खुशखबरी! रजिस्ट्रेशन से लेकर रिफंड तक आसान हो सकते हैं नियम

नई दिल्ली में 8 अक्टूबर को होने वाली 57वीं GST परिषद की बैठक में छोटे…

28 minutes ago

मेरठ में क्यों बंदर बन कलेक्ट्रेट पहुंचे लोग? जानें अनोखे प्रदर्शन का कारण

मेरठ की फूलबाग कॉलोनी के लोगों ने चेहरे पर बंदर का मुखौटा पहनकर कलेक्ट्रेट पर…

33 minutes ago

रूस का सबसे बड़ा हवाई हमला? कीव समेत 12 क्षेत्रों में तबाही, 4 बच्चों समेत 19 की मौत

Russia Ukraine War: रूस ने कीव समेत यूक्रेन के कई शहरों पर बड़े पैमाने पर…

47 minutes ago

भारत से भिड़ा पाक तो क्या साथ देंगे तुर्किये-सऊदी? समझें मक्का पैक्ट के 3 पेंच

Makka Pact Impact on India Pakistan War: क्या भारत-पाक तनाव में सऊदी अरब और तुर्किये…

48 minutes ago

3 मजबूरियों का यू-टर्न! न..न.. करते पाकिस्तान ने क्यों एक्टिवेट किया मक्का पैक्ट?

Why Makkah Pact Activated: सऊदी अरब पर हूती हमलों के बाद पाकिस्तान, तुर्किये और सऊदी…

1 hour ago