देश

‘चपरासी से क्लर्क तक की बोली…’, नगरपालिका भर्ती घोटाले में सुजीत बोस गिरफ्तार, ED ने खंगाले बैंक खाते

Sujit Bose Arrest: पश्चिम बंगाल में नई सरकार का गठन होते ही भ्रष्टाचार पर कार्रवाई शुरू हो गई है. आज प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पूर्व मंत्री सुजीत बोस को गिरफ्तार कर लिया है. ईडी ने यह कार्रवाई पूछताछ के दौरान आए सबूतों के आधार पर की है. जानकारी के मुताबिक सोमवार को सुजीत बोस से अहम पूछताछ की गई, जिसमें अधिकारियों ने उनके खिलाफ जुटाए गए सबूत को दिखाया. जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया. सुजीत बोस पर आरोप है कि उन्होंने साउथ दमदम नगर पालिका में अहम पदों पर निकली भर्ती के लिए 150 से अधिक उम्मीदवारों की अवैध सिफारिश की थी. इसके बदले में उन्होंने आर्थिक लाभ ली थी.

ईडी का दावा है कि पश्चिम बंगाल के पूर्व मंत्री सुजीत बोस ने नगरपालिका भर्ती में मदद के बदले कई फ्लैट हासिल किए थे. जांच एजेंसी ने इन संपत्तियों को अवैध कमाई यानी ‘प्रोसीड्स ऑफ क्राइम’ के तौर पर चिन्हित किया है. ईडी के मुताबिक उनके नियंत्रण वाले बैंक खातों में बड़ी मात्रा में नकदी जमा होने के सबूत भी मिले हैं. एजेंसी ने कहा है कि सुजीत बोस को मंगलवार सुबह विशेष अदालत में पेश किया जाएगा.

इस मामले में ईडी ने 10 अक्टूबर 2025 को पश्चिम बंगाल में 13 जगहों पर छापेमारी की थी. इन छापों में सुजीत बोस और राज्य के पूर्व अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा मंत्री से जुड़े दफ्तर भी शामिल थे. कार्रवाई के दौरान जांच एजेंसी को कई अहम दस्तावेज और करीब 45 लाख रुपये नकद मिले थे.

क्या है बंगाल नगरपालिका भर्ती घोटाला?

यह मामला पश्चिम बंगाल के कई नगर निगमों और नगरपालिकाओं में कथित अवैध भर्ती से जुड़ा हुआ है. ईडी ने इस जांच की शुरुआत CBI की एफआईआर के आधार पर की थी, जिसे कलकत्ता हाई कोर्ट के निर्देश पर दर्ज किया गया था.

इससे पहले शिक्षक भर्ती घोटाले की जांच के दौरान साल 2023 में ईडी ने रियल एस्टेट कारोबारी और फिल्म निर्माता अयान सील और उनसे जुड़े कई ठिकानों पर भी छापेमारी की थी. जांच के दौरान एजेंसी को कई अहम दस्तावेज और डिजिटल सबूत मिले थे.

ईडी की जांच में सामने आया कि मामला सिर्फ शिक्षक भर्ती तक सीमित नहीं था, बल्कि राज्य की कई नगरपालिकाओं और नगर निगमों में हुई नियुक्तियों तक फैला हुआ था. इनमें कांचरापाड़ा, न्यू बैरकपुर, कमरहाटी, टीटागढ़, बरानगर, हलिशहर, साउथ दमदम और दमदम जैसी नगरपालिकाएं शामिल हैं. आरोप है कि यहां मजदूर, स्वीपर, क्लर्क, चपरासी, एम्बुलेंस अटेंडेंट, पंप ऑपरेटर, हेल्पर और ड्राइवर जैसे पदों पर नियमों को दरकिनार कर भर्तियां की गईं.

ABS Infozon Pvt Ltd को दिये गए कई ठेके

जांच एजेंसी के मुताबिक, भर्ती परीक्षा से जुड़े कई ठेके ABS Infozon Pvt Ltd नाम की कंपनी को दिए गए थे, जिसके निदेशक अयान सील थे. कंपनी को प्रश्नपत्र छापने, ओएमआर शीट तैयार करने, मूल्यांकन करने और मेरिट लिस्ट बनाने की जिम्मेदारी दी गई थी.

ये भी पढ़ें- ‘घुसपैठियों पर लगाम, बॉर्डर पर फेंसिंग’ बंगाल की पहली कैबिनेट के बाद लॉकेट चटर्जी का बड़ा ऐलान

ईडी का आरोप है कि अयान सील ने कुछ सरकारी अधिकारियों और राजनीतिक नेताओं के साथ मिलकर साजिश रची और ओएमआर शीट में हेरफेर कर पैसे लेकर अयोग्य उम्मीदवारों को नौकरी दिलाई गई. एजेंसी इस मामले में अयान सील के खिलाफ पहले ही कोलकाता की विशेष पीएमएलए अदालत में अभियोजन शिकायत दाखिल कर चुकी है.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट हुए जज तो इन तीन बड़े हाईकोर्ट्स में बदले गए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, देखिए पूरी लिस्ट

केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…

38 minutes ago

20 रुपये में इतने कम मोमोज? छात्र के सवाल पूछते ही ठेलेवाले ने चेहरे पर फेंका खोलता तेल

ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…

41 minutes ago

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

2 hours ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

2 hours ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

3 hours ago

क्या CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों पर हुआ लाठीचार्ज?

सोशल मीडिया पर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन के नाम से एक…

3 hours ago