उत्तर प्रदेश

कांग्रेस संविधान पर हमले के लिए पहले से रही है कुख्यात, केजरीवाल हैं चुनावी नेता: डॉ दिनेश शर्मा

Kanpur News: राज्यसभा सांसद और उत्तर प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों पर संविधान के अपमान का आरोप लगाया है. कानपुर में पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस पहले से ही संविधान पर हमला करने के लिए कुख्यात रही है और आज भी विपक्षी दलों का संविधान के प्रति रवैया नकारात्मक है.

डॉ. शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संविधान में आस्था रखते हुए उसके अनुरूप काम करते हैं, लेकिन विपक्ष उनके हर काम का विरोध करता है. उन्होंने महिलाओं को अधिकार देने वाले संवैधानिक संशोधन का जिक्र करते हुए कहा कि विपक्ष ने इसका भी विरोध किया, जो उनके रवैये को स्पष्ट करता है.

बंगाल की राजनीति का जिक्र करते हुए डॉ. शर्मा ने दावा किया कि भाजपा की सफलता के बाद उत्तर प्रदेश में विपक्षी दलों की बेचैनी बढ़ गई है. उन्होंने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत तय है. उनके मुताबिक कांग्रेस और सपा जैसे दलों को अब चुनाव नजदीक आते ही भगवान याद आने लगे हैं.

चुनावी परजीवी हैं अरविंद केजरीवाल

उन्होंने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग पहले राम मंदिर जाने से बचते थे, अब चुनावी परिस्थितियों को देखते हुए रामलला के दर्शन के लिए उत्सुक दिख रहे हैं. डॉ. शर्मा ने कहा कि आने वाले समय में वोट की राजनीति के चलते विपक्षी दलों के कई नेता राम मंदिर में दर्शन करते, कलावा बांधते और तिलक लगाते नजर आ सकते हैं.

आपातकाल का जिक्र करते हुए डॉ. शर्मा ने कहा कि 25 जून की रात कांग्रेस ने संविधान की हत्या की थी. उन्होंने आरोप लगाया कि उस समय एक लाख से अधिक लोगों को जेल में डाला गया और प्रेस की स्वतंत्रता को कुचल दिया गया. उनके अनुसार तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी पर कार्रवाई न हो, इसके लिए कानून तक बना दिया गया था.

विपक्ष को पसंद नहीं आ रहा देश और यूपी का विकास

डॉ. शर्मा ने कहा कि विपक्ष को देश और उत्तर प्रदेश में हो रहा विकास पसंद नहीं आ रहा है. उन्होंने दावा किया कि आज उत्तर प्रदेश माफिया मुक्त होकर विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है. एक्सप्रेसवे, एयरपोर्ट, मेट्रो और औद्योगिक कारखाने प्रदेश की नई पहचान बन रहे हैं.

राम मंदिर चंदा चोरी प्रकरण पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि सरकार इस मामले में कड़ी कार्रवाई कर रही है और दोषियों को किसी भी हाल में बचने नहीं दिया जाएगा. उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव को देखते हुए सनातन को बदनाम करने और जातिवाद का जहर फैलाने की साजिश की जा रही है.

लोकतंत्र की रक्षा करने वालों को किया नमन

इससे पहले डॉ. दिनेश शर्मा कानपुर के श्याम नगर स्थित परिणय गेस्ट हाउस में भाजपा जिला उत्तर, दक्षिण और ग्रामीण इकाई की ओर से आयोजित ‘संविधान हत्या दिवस’ संगोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए. कार्यक्रम में आपातकाल के दौरान संघर्ष करने वाले लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान किया गया. डॉ. शर्मा ने लोकतंत्र की रक्षा और संविधान की गरिमा बनाए रखने में उनके योगदान को नमन किया.

ये भी पढ़ें- ‘शिक्षक स्वयं द्रोणाचार्य, जो छात्र को अर्जुन की तरह गढ़ता है’, लखनऊ में बोले डॉ. दिनेश शर्मा

कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष दक्षिण कानपुर शिवराम सिंह, जिला अध्यक्ष उत्तर कानपुर अनिल दीक्षित, जिला अध्यक्ष ग्रामीण कानपुर उपेंद्र पासवान, विधायक एवं पूर्व मंत्री नीलिमा कटियार, विधान परिषद सदस्य अरुण पाठक, पूर्व विधायक रघुनंदन भदौरिया, वरिष्ठ भाजपा नेता सुरेश अवस्थी, महिला आयोग की सदस्य अनीता गुप्ता, पूनम द्विवेदी, पूर्व जिला अध्यक्ष कौशल किशोर दीक्षित, भाजपा उपाध्यक्ष शशांक मिश्रा, युवा मोर्चा अध्यक्ष शिवांग मिश्रा सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

रेलवे कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! 78 दिन के बोनस पर मोदी कैबिनेट की मुहर

Railway Bonus: केंद्र सरकार ने रेलवे कर्मचारियों के लिए 78 दिनों के वेतन के बराबर…

33 minutes ago

एशियाई खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, 85 पदक जीतने वाले खिलाड़ियों से आज मिलेंगे पीएम मोदी

एशियाई खेल 2026 में भारत ने 85 पदक जीतकर चौथा स्थान हासिल किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र…

40 minutes ago

एकता कपूर का बॉलीवुड पर बड़ा हमला! बोलीं- ‘यहां हिंदूफोबिया है’, तिलक-कलावा पहनने पर लोग कहते हैं सनकी और तांत्रिक

Ekta Kapoor Hinduphobia Statement: एकता कपूर ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में बॉलीवुड को 'हिंदूफोबिक'…

41 minutes ago

Share Market Today: शेयर बाजार में बंपर तेजी, कच्चे तेल में नरमी के बीच सेंसेक्स 900 अंक उछला

Share Market: सेंसेक्स और निफ्टी में आज शानदार रिकवरी दर्ज की गई है. कच्चे तेल…

46 minutes ago

शिवा शर्मा केस में नया मोड़: श्रद्धा के साथ बहन रश्मि भी फरार, नेपाल भागने की कहानी आई सामने

Shiva Sharma Case: लखनऊ के चर्चित शिवा शर्मा मौत मामले में नया खुलासा हुआ है.…

48 minutes ago