देश

नशा तस्करों की खैर नहीं! अमित शाह ने दिया ‘3D’ फॉर्मूला, जानिए क्या है ‘ड्रग्स विनाश अभियान’ का उद्देश्य

देश को नशामुक्त बनाने की दिशा में केंद्र सरकार ने एक बहुत बड़ा कदम उठाया है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली में ‘नार्को-कोऑर्डिनेशन सेंटर’ (NCORD) की 10वीं हाई-लेवल बैठक की अध्यक्षता करते हुए एक देशव्यापी ‘ऑनलाइन ड्रग्स डिस्पोजल फोर्टनाइट कैंपेन’ की शुरुआत की है. इस विशेष अभियान के तहत अगले दो हफ्तों के भीतर देश भर की केंद्रीय और राज्य एजेंसियां मिलकर कानूनी प्रक्रिया के तहत 2 लाख किलो से ज्यादा नशीले पदार्थों को पूरी तरह नष्ट करेंगी. अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस जब्त ड्रग्स की कीमत 6,000 करोड़ रुपये से भी अधिक आंकी गई है.

ड्रग्स सिंडिकेट को खत्म करने का ‘3D’ फॉर्मूला

बैठक के दौरान गृह मंत्री ने साफ किया कि सरकार का लक्ष्य सिर्फ नशा पकड़ना नहीं है, बल्कि इसके पूरे नेटवर्क की रीढ़ तोड़ना है. इसके लिए उन्होंने ‘3D’ यानी डिटेक्ट, डिस्रप्ट और डिस्ट्रॉय का मंत्र दिया.

इस अभियान के तहत सिंथेटिक ड्रग्स, डार्कनेट के जरिए होने वाली ऑनलाइन तस्करी पर लगाम लगाने और नशे की लत से जूझ रहे लोगों के पुनर्वास पर विशेष ध्यान दिया जाएगा.

गुवाहाटी और जम्मू में नए एंटी-ड्रग्स दफ्तरों की शुरुआत

नशे के सौदागरों पर चौतरफा शिकंजा कसने के लिए अमित शाह ने नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) के दो नए दफ्तरों का भी उद्घाटन किया. इसमें एक गुवाहाटी का नया जोनल ऑफिस है और दूसरा जम्मू का नया ऑफिस भवन शामिल है. इन दोनों नए सेंटर्स के शुरू होने से पूर्वोत्तर भारत और जम्मू-कश्मीर जैसे संवेदनशील सीमावर्ती इलाकों में ड्रग्स तस्करी के खिलाफ चल रही कार्रवाइयों को भारी मजबूती मिलेगी. गृह मंत्री ने सभी राज्यों से अपील की है कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘नशामुक्त भारत’ के सपने को पूरा करने के लिए आपसी तालमेल के साथ सख्त से सख्त कदम उठाएं.

ये भी पढ़ें: बुजुर्ग फरियादी गिड़गिड़ाता रहा और टेबल पर पैर रख मोबाइल में डूबी रही महिला कांस्टेबल, जनता के गुस्से के बाद सस्पेंड

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

हफ्ते के पहले दिन लुढ़का सोना, चांदी के तेवर हुए तीखे; खरीदारी से पहले चेक करें लेटेस्ट भाव

अंतरराष्ट्रीय और घरेलू बाजारों में आज सोने और चांदी की कीमतों में मिला-जुला असर देखने…

28 minutes ago

क्या अब आसानी से पूरे देश में सामान बेच सकेंगे छोटे व्यापारी? जानिए GST काउंसिल का नया प्लान

GST Meeting 2026: जीएसटी परिषद की आगामी 57वीं बैठक में छोटे ई-कॉमर्स विक्रेताओं और MSME…

33 minutes ago

मेंटल हेल्थ के चलते इस दिग्गज गेंदबाज ने लिया संन्यास, 32 की उम्र में क्रिकेट को कहा अलविदा

Craig Miles Retirement: इंग्लैंड के तेज गेंदबाज क्रेग माइल्स ने मानसिक सेहत को प्राथमिकता देते…

59 minutes ago

बाढ़ पीड़ितों से हमदर्दी या खाकी का रोब? छपरा में पिस्टल तानने वाले थानाध्यक्ष पर बड़ी कार्रवाई

Chapra News: बिहार के छपरा (मकेर) में बाढ़ राहत सामग्री वितरण के दौरान हंगामा हो…

1 hour ago

रानी दुर्गावती की 502वीं जयंती: गृह मंत्री अमित शाह ने गोंडवाना की वीरांगना को किया नमन

Amit Shah: गृह मंत्री अमित शाह ने रानी दुर्गावती की 502वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित…

2 hours ago

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर साझा किया खास सुभाषित, जानिए इसका मतलब

पीएम नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर एक प्रेरणादायक संस्कृत सुभाषित साझा किया है, जो…

2 hours ago